Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने की इच्छा रखते थे किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन, जानिए कैसे हुई थी मौत

आज ही के दिन यानी की 25 जून को किंग ऑफ पॉप बने माइकल जैक्सन का निधन हो गया था। भले ही अब वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके चाहने वाले अब भी दुनिया के हर कोने में मिलेंगे। अमेरिकन सिंगर, डांसर और सॉन्ग राइटर माइकल जैक्सन एक सुपरस्टार थे। जिन्होंने सिंगिंग के अलावा डांस से भी दुनिया को अपना दीवाना बनाया हुआ था। लेकिन महज 50 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से माइकल जैक्सन का निधन हो गया था। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर माइकल जैक्सन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारअमेरिका के इंडियाना प्रांत के गैरी शहर में 29 अगस्त 1958 को माइकल जैक्सन का जन्म हुआ था। वह बचपन से ही म्यूजिक में रुचि रखते थे। माइकल जैक्सन अपने भाई के पॉप बैंड 'जैक्सन फाइव' का हिस्सा बने थे। जैसे-जैसे बैंड की पॉपुलैरिटी बढ़ती गई, लोग माइकल को अधिक प्यार करने लगे। साल 1982 में माइकल जैक्सन का पहला एल्बम रिलीज हुई थी, इसका नाम 'थ्रिलर' था। बता दें कि इस एल्बम ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। जिसके बाद माइकल जैक्सन ने अपने जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।इसे भी पढ़ें: Sunil Dutt Birth Anniversary: कभी बस कंटक्टर का काम करते थे सुनील दत्त, फिर ऐसे बने एक्टिंग की दुनिया के बादशाहडांस मूव्स की दुनिया दीवानीमाइकल के डांस मूव्स की दुनिया दीवानी थी। म्यूजिक वीडियो 'स्मूथ क्रिमिनल' में 'किंग ऑफ पॉप' ने अपने डांस मूव्स से हर किसी को चौंका दिया था। इसमें उन्होंने 45 डिग्री टिल्ट डांस मूव किया था। इसको लेकर साइंटिस्ट के बीच चर्चा छिड़ गई थी कि आखिर वह ऐसा कैसे कर पाते थे। तब न्यूरो सर्जन की टीम ने शोध कर पता लगाया कि इस डांस मूव का राज माइकल के जूतों में छिपा था। यह जूते माइकल जैक्सन को बेहतरीन डांस मूव्स करने में काफी सपोर्ट करते थे।150 साल तक जीना चाहते थे माइकलमाइकल जैक्सन अपनी जिंदगी और बॉडी दोनों से बहुत प्यार करते थे। वह अक्सर खुद को लेकर तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते थे। वह 150 साल जीने की इच्छा रखते थे। इसलिए माइकल जैक्सन ऑक्सीजन चैंबर में सोया करते थे। क्योंकि इससे न सिर्फ बॉडी अच्छी रहती है, बल्कि उम्र भी बढ़ती है। उन्होंने अपनी स्किन और लुक्स में बदलाव के लिए कई बार प्लास्टिक सर्जरी भी कराई थी। जिसके लिए वह खासे चर्चा में रहा करते थे।मृत्युअपनी लंबी उम्र के लिए माइकल जैक्सन अपने साथ 12 डॉक्टर्स की एक टीम रखते थे। यह टीम हमेशा उनके साथ रहती थी। वहीं योग करने के लिए माइकल ने 15 ट्रेनर की एक अलग से टीम रखी थी। वह किसी से भी मिलने से पहले मास्क और दस्ताना पहनना नहीं भूलते थे। लेकिन 25 जून 2009 को हार्ट अटैक के कारण माइकल जैक्सन का निधन हो गया था। बताया जाता है कि उनकी मौत ड्रग्स ओवरडोज के कारण हुई थी। तो कुछ रिपोर्ट में माइकल जैक्सन की मौत का कारण सर्जरी को भी बताया गया था।

PNSPNS
Jun 26, 2025 - 03:31
 0
Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने की इच्छा रखते थे किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन, जानिए कैसे हुई थी मौत
आज ही के दिन यानी की 25 जून को किंग ऑफ पॉप बने माइकल जैक्सन का निधन हो गया था। भले ही अब वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके चाहने वाले अब भी दुनिया के हर कोने में मिलेंगे। अमेरिकन सिंगर, डांसर और सॉन्ग राइटर माइकल जैक्सन एक सुपरस्टार थे। जिन्होंने सिंगिंग के अलावा डांस से भी दुनिया को अपना दीवाना बनाया हुआ था। लेकिन महज 50 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से माइकल जैक्सन का निधन हो गया था। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर माइकल जैक्सन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार
अमेरिका के इंडियाना प्रांत के गैरी शहर में 29 अगस्त 1958 को माइकल जैक्सन का जन्म हुआ था। वह बचपन से ही म्यूजिक में रुचि रखते थे। माइकल जैक्सन अपने भाई के पॉप बैंड 'जैक्सन फाइव' का हिस्सा बने थे। जैसे-जैसे बैंड की पॉपुलैरिटी बढ़ती गई, लोग माइकल को अधिक प्यार करने लगे। साल 1982 में माइकल जैक्सन का पहला एल्बम रिलीज हुई थी, इसका नाम 'थ्रिलर' था। बता दें कि इस एल्बम ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। जिसके बाद माइकल जैक्सन ने अपने जीवन में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इसे भी पढ़ें: Sunil Dutt Birth Anniversary: कभी बस कंटक्टर का काम करते थे सुनील दत्त, फिर ऐसे बने एक्टिंग की दुनिया के बादशाह

डांस मूव्स की दुनिया दीवानी
माइकल के डांस मूव्स की दुनिया दीवानी थी। म्यूजिक वीडियो 'स्मूथ क्रिमिनल' में 'किंग ऑफ पॉप' ने अपने डांस मूव्स से हर किसी को चौंका दिया था। इसमें उन्होंने 45 डिग्री टिल्ट डांस मूव किया था। इसको लेकर साइंटिस्ट के बीच चर्चा छिड़ गई थी कि आखिर वह ऐसा कैसे कर पाते थे। तब न्यूरो सर्जन की टीम ने शोध कर पता लगाया कि इस डांस मूव का राज माइकल के जूतों में छिपा था। यह जूते माइकल जैक्सन को बेहतरीन डांस मूव्स करने में काफी सपोर्ट करते थे।

150 साल तक जीना चाहते थे माइकल
माइकल जैक्सन अपनी जिंदगी और बॉडी दोनों से बहुत प्यार करते थे। वह अक्सर खुद को लेकर तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते थे। वह 150 साल जीने की इच्छा रखते थे। इसलिए माइकल जैक्सन ऑक्सीजन चैंबर में सोया करते थे। क्योंकि इससे न सिर्फ बॉडी अच्छी रहती है, बल्कि उम्र भी बढ़ती है। उन्होंने अपनी स्किन और लुक्स में बदलाव के लिए कई बार प्लास्टिक सर्जरी भी कराई थी। जिसके लिए वह खासे चर्चा में रहा करते थे।

मृत्यु
अपनी लंबी उम्र के लिए माइकल जैक्सन अपने साथ 12 डॉक्टर्स की एक टीम रखते थे। यह टीम हमेशा उनके साथ रहती थी। वहीं योग करने के लिए माइकल ने 15 ट्रेनर की एक अलग से टीम रखी थी। वह किसी से भी मिलने से पहले मास्क और दस्ताना पहनना नहीं भूलते थे। लेकिन 25 जून 2009 को हार्ट अटैक के कारण माइकल जैक्सन का निधन हो गया था। बताया जाता है कि उनकी मौत ड्रग्स ओवरडोज के कारण हुई थी। तो कुछ रिपोर्ट में माइकल जैक्सन की मौत का कारण सर्जरी को भी बताया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow