Manu Bhaker Birthday: देश की 'Golden Girl' का जन्मदिन, जानें कैसे बनीं शूटिंग की सनसनी

प्रतिभाशाली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर आज यानी की 18 फरवरी को अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि मनु भाकर देश की आजादी के बाद ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं। मनु भाकर ओलंपिक मेडल जीतने वाली इकलौती भारतीय महिला शूटर हैं। अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया है। उन्होंने निशानेबाजी में आने से पहले टेनिस, मुक्केबाजी और स्केटिंग जैसे खेलों में इंट्रेस्ट दिखाया था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर मनु भाकर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारहरियाणा के झज्जर में 18 फरवरी 2002 को मनु भाकर का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम राम किशन और मां का नाम सुमेधा भाकर है। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा पूरी करने के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री प्राप्त की है।निशानेबाजी की शुरूआतमनु भाकर हमेशा से स्केटिंग, बॉक्सिंग और टेनिस जैसे खेल खेलना पसंद करती थीं। लेकिन 14 साल की उम्र में मनु ने निशानेबाजी में हाथ आजमाने का फैसला किया। वहीं 16 साल की उम्र में मनु भाकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया था। फिर साल 2020 में उनको अर्जुन पुरस्कार और साल 2019 में उनको सर्वश्रेष्ठ युवा एथलीट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनको साल 2018 में अर्जेंटीना में आयोजित युवा ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजावाहक के रूप में चुना गया था।ओलंपिक में दो मेडलयुवा शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल दिलाया था। पेरिस ओलंपिक में उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वालिफाइंग राउंड में हिस्सा लिया था। इसके फाइनल मुकाबले में वह कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

PNSPNS
Feb 18, 2026 - 10:58
 0
Manu Bhaker Birthday: देश की 'Golden Girl' का जन्मदिन, जानें कैसे बनीं शूटिंग की सनसनी
प्रतिभाशाली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर आज यानी की 18 फरवरी को अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि मनु भाकर देश की आजादी के बाद ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं। मनु भाकर ओलंपिक मेडल जीतने वाली इकलौती भारतीय महिला शूटर हैं। अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया है। उन्होंने निशानेबाजी में आने से पहले टेनिस, मुक्केबाजी और स्केटिंग जैसे खेलों में इंट्रेस्ट दिखाया था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर मनु भाकर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

हरियाणा के झज्जर में 18 फरवरी 2002 को मनु भाकर का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम राम किशन और मां का नाम सुमेधा भाकर है। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा पूरी करने के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री प्राप्त की है।

निशानेबाजी की शुरूआत

मनु भाकर हमेशा से स्केटिंग, बॉक्सिंग और टेनिस जैसे खेल खेलना पसंद करती थीं। लेकिन 14 साल की उम्र में मनु ने निशानेबाजी में हाथ आजमाने का फैसला किया। वहीं 16 साल की उम्र में मनु भाकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया था। फिर साल 2020 में उनको अर्जुन पुरस्कार और साल 2019 में उनको सर्वश्रेष्ठ युवा एथलीट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनको साल 2018 में अर्जेंटीना में आयोजित युवा ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजावाहक के रूप में चुना गया था।

ओलंपिक में दो मेडल

युवा शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल दिलाया था। पेरिस ओलंपिक में उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वालिफाइंग राउंड में हिस्सा लिया था। इसके फाइनल मुकाबले में वह कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow