Manipur के बिष्णुपुर जिले में फिर गोलीबारी से तनाव बढ़ा

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के बाहरी इलाकों में मंगलवार रात गोलीबारी के कारण अशांत राज्य में तनाव फिर से बढ़ गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चूड़ाचांदपुर जिले की सीमा से लगे तोरबंग और फौगाकचाओ इखाई इलाकों के पास कई बार गोलीबारी की गई। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम गोलीबारी के कारण और उसके मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ पहाड़ी इलाकों के पास हुई ताजा गोलीबारी से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

PNSPNS
Dec 17, 2025 - 16:21
 0
Manipur के बिष्णुपुर जिले में फिर गोलीबारी से तनाव बढ़ा

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के बाहरी इलाकों में मंगलवार रात गोलीबारी के कारण अशांत राज्य में तनाव फिर से बढ़ गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चूड़ाचांदपुर जिले की सीमा से लगे तोरबंग और फौगाकचाओ इखाई इलाकों के पास कई बार गोलीबारी की गई।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम गोलीबारी के कारण और उसके मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ पहाड़ी इलाकों के पास हुई ताजा गोलीबारी से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow