Malappuram में जीत के जश्न के दौरान पटाखे में विस्फोट से यूडीएफ कार्यकर्ता की मौत

केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की शानदार जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़ना एक कार्यकर्ता के लिए जानलेवा साबित हुआ। जो पटाखा उसके पास था, उसमें गलती से विस्फोट हो जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोंडोटी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शाम को हुई। पुलिस ने बताया कि इरशाद (40) कोंडोटी में अपने दोपहिया वाहन पर सवार होकर आतिशबाजी कर रहा था, तभी स्कूटर पर भारी मात्रा में रखे हुए पटाखों पर चिंगारी पड़ गई। पुलिस ने बताया कि पटाखों में विस्फोट होते ही स्कूटर में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।

PNSPNS
Dec 14, 2025 - 16:46
 0
Malappuram में जीत के जश्न के दौरान पटाखे में विस्फोट से यूडीएफ कार्यकर्ता की मौत

केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की शानदार जीत का जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़ना एक कार्यकर्ता के लिए जानलेवा साबित हुआ। जो पटाखा उसके पास था, उसमें गलती से विस्फोट हो जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोंडोटी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शाम को हुई। पुलिस ने बताया कि इरशाद (40) कोंडोटी में अपने दोपहिया वाहन पर सवार होकर आतिशबाजी कर रहा था, तभी स्कूटर पर भारी मात्रा में रखे हुए पटाखों पर चिंगारी पड़ गई।

पुलिस ने बताया कि पटाखों में विस्फोट होते ही स्कूटर में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow