Mahashivratri 2024: भोलेनाथ को लगाएं इस Special Makhana Rabri का भोग, जानें Instant रेसिपी

आज यानी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। अगर आप ने महाशिवरात्रि का व्रत रखा है, तो आप भगवान शिव को शाम के समय भोग लगाने के लिए इस खास तरीके का भोग तैयार कर सकते हैं। भगवान शिव के भोग का प्रसाद को आप भी खा सकते हैं। इस बार महाशिवरात्रि के दौरान भगवान शिव को चढ़ाने के लिए मखाने की रबड़ी को तैयार कर सकते हैं। मखाने की रबड़ी का स्वाद बड़ा ही लाजवाब होता है। यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है। इस बार भोग के लिए इसे जरुर बनाएं और व्रत में इसे खाएं। आइए आपको बताते हैं मखाने  की रबड़ी ।मखाने की रबड़ी बनाने की विधि - सबसे पहले आप एक पतीले में दूध को उबालने के लिए रख दें।- एक पैन में 1 बड़ा घी गरम कर लीजिए, मखाने को भूनकर नया पाउडर बना लें।- दूध उबलने तक आप सभी मेवा को बारीक-बारीक काट लें।- इसके बाद दूध को गैस को कम करके इसे पकने के लिए छोड़ दें। ये धीरे-धीरे पकाते रहें।- जब ये अच्छे से पक जाए तो इसमें आप मखाने डाल दें। इसके बाद इसमें आप चीनी या देसी खांड को डालें और पकाएं।मखाने की रबड़ी को करें तैयार- इसको कम से कम 30 मिनट के लिए पकाना है, जिससे इसका रंग गुलाबी हो सके। तभी दूध पका हुआ दिखाई देगा। - इसके बाद आपको दूध में सभी मेवा डालनी है, थोड़ी सी गार्निशिंग के लिए रख दें।- अब आपको दूध को अच्छे से ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाए।- ठंडा होने के बाद, इसे बाहर निकालें। साफ कटोरी में रखें।- इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई मेवा को डालें और चांदी की बर्फ के साथ भोग के लिए मंदिर लेकर जाएं।मखाने की रबड़ी का भोग भगवान को लगाएं- मखाने की रबड़ी अच्छे से तैयार होने के बाद, इसे भगवान को भोग लगाने के लिए मंदिर ले जाएं या अपने घर के मंदिर में भी भगवान को भोग लगा सकते हैं।- भोग लगाने के बाद इसे व्रत में खाएं। इसे खाने के बाद आपके मुंह का स्वाद ही बदल जाएगा।- हर व्रत में आप मखाने की खीर की जगह रबड़ी बनाकर जरुर खाएं। 

PNSPNS
Feb 15, 2026 - 19:34
 0
Mahashivratri 2024: भोलेनाथ को लगाएं इस Special Makhana Rabri का भोग, जानें Instant रेसिपी
आज यानी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। अगर आप ने महाशिवरात्रि का व्रत रखा है, तो आप भगवान शिव को शाम के समय भोग लगाने के लिए इस खास तरीके का भोग तैयार कर सकते हैं। भगवान शिव के भोग का प्रसाद को आप भी खा सकते हैं। इस बार महाशिवरात्रि के दौरान भगवान शिव को चढ़ाने के लिए मखाने की रबड़ी को तैयार कर सकते हैं। मखाने की रबड़ी का स्वाद बड़ा ही लाजवाब होता है। यह खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है। इस बार भोग के लिए इसे जरुर बनाएं और व्रत में इसे खाएं। आइए आपको बताते हैं मखाने  की रबड़ी ।

मखाने की रबड़ी बनाने की विधि

 - सबसे पहले आप एक पतीले में दूध को उबालने के लिए रख दें।

- एक पैन में 1 बड़ा घी गरम कर लीजिए, मखाने को भूनकर नया पाउडर बना लें।

- दूध उबलने तक आप सभी मेवा को बारीक-बारीक काट लें।

- इसके बाद दूध को गैस को कम करके इसे पकने के लिए छोड़ दें। ये धीरे-धीरे पकाते रहें।

- जब ये अच्छे से पक जाए तो इसमें आप मखाने डाल दें। इसके बाद इसमें आप चीनी या देसी खांड को डालें और पकाएं।

मखाने की रबड़ी को करें तैयार

- इसको कम से कम 30 मिनट के लिए पकाना है, जिससे इसका रंग गुलाबी हो सके। तभी दूध पका हुआ दिखाई देगा। 

- इसके बाद आपको दूध में सभी मेवा डालनी है, थोड़ी सी गार्निशिंग के लिए रख दें।

- अब आपको दूध को अच्छे से ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाए।

- ठंडा होने के बाद, इसे बाहर निकालें। साफ कटोरी में रखें।

- इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई मेवा को डालें और चांदी की बर्फ के साथ भोग के लिए मंदिर लेकर जाएं।

मखाने की रबड़ी का भोग भगवान को लगाएं

- मखाने की रबड़ी अच्छे से तैयार होने के बाद, इसे भगवान को भोग लगाने के लिए मंदिर ले जाएं या अपने घर के मंदिर में भी भगवान को भोग लगा सकते हैं।

- भोग लगाने के बाद इसे व्रत में खाएं। इसे खाने के बाद आपके मुंह का स्वाद ही बदल जाएगा।

- हर व्रत में आप मखाने की खीर की जगह रबड़ी बनाकर जरुर खाएं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow