L&T की हुई बल्ले-बल्ले! JSW Steel से मिला अब तक का सबसे बड़ा Domestic Order, डील 15,000 करोड़ की
बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का जेएसडब्ल्यू स्टील से 10,000 से 15,000 करोड़ रुपये के बीच का ‘‘बड़ा’’ ठेका मिला है। अपनी रणनीतिक वृद्धि योजना के तहत जेएसडब्ल्यू स्टील 2031 तक अपनी कच्चे इस्पात प्रसंस्करण क्षमता को 3.5 करोड़ टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) से बढ़ाकर पांच करोड़ टन प्रति वर्ष से अधिक करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके अनुरूप, एलएंडटी को कर्नाटक के बल्लारी और ओडिशा के पारादीप स्थित जेएसडब्ल्यू के संयंत्रों में मुख्य रूप से ब्लास्ट फर्नेस तथा स्टील मेल्ट शॉप सहित महत्वपूर्ण प्रक्रिया सुविधाओं की इंजीनियरिंग, खरीद एवं स्थापना का काम सौंपा गया है। एलएंडटी ने बुधवार को बीएसई को दी गई सूचना में कहा, ‘‘ एलएंडटी के खनिज एवं धातु व्यवसायिक खंड को घरेलू धातु क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा ठेका मिला है। यह ठेका जेएसडब्ल्यू स्टील से मिला है।’’ एलएंडटी और जेएसडब्ल्यू स्टील के बीच तीन दशकों से अधिक समय से जटिल धातुकर्म परियोजनाओं के निष्पादन में गहरा सहयोग कायम है। लार्सन एंड टुब्रो 32 अरब डॉलर की भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं, उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण, उत्पादों तथा सेवाओं के क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों और देशों में कार्यरत है।
बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का जेएसडब्ल्यू स्टील से 10,000 से 15,000 करोड़ रुपये के बीच का ‘‘बड़ा’’ ठेका मिला है। अपनी रणनीतिक वृद्धि योजना के तहत जेएसडब्ल्यू स्टील 2031 तक अपनी कच्चे इस्पात प्रसंस्करण क्षमता को 3.5 करोड़ टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) से बढ़ाकर पांच करोड़ टन प्रति वर्ष से अधिक करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
इसके अनुरूप, एलएंडटी को कर्नाटक के बल्लारी और ओडिशा के पारादीप स्थित जेएसडब्ल्यू के संयंत्रों में मुख्य रूप से ब्लास्ट फर्नेस तथा स्टील मेल्ट शॉप सहित महत्वपूर्ण प्रक्रिया सुविधाओं की इंजीनियरिंग, खरीद एवं स्थापना का काम सौंपा गया है। एलएंडटी ने बुधवार को बीएसई को दी गई सूचना में कहा, ‘‘ एलएंडटी के खनिज एवं धातु व्यवसायिक खंड को घरेलू धातु क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा ठेका मिला है। यह ठेका जेएसडब्ल्यू स्टील से मिला है।’’
एलएंडटी और जेएसडब्ल्यू स्टील के बीच तीन दशकों से अधिक समय से जटिल धातुकर्म परियोजनाओं के निष्पादन में गहरा सहयोग कायम है। लार्सन एंड टुब्रो 32 अरब डॉलर की भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं, उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण, उत्पादों तथा सेवाओं के क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों और देशों में कार्यरत है।
What's Your Reaction?