London Marathon में Sebastian Sawe ने रचा इतिहास, World Record तोड़कर 2 घंटे से पहले पूरी की दौड़।

केन्या के धावक सबास्टियन सावे ने टीसीएस लंदन मैराथन में 1 घंटा 59 मिनट 30 सेकंड का समय निकालकर इतिहास रच दिया है और आधिकारिक तौर पर दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक बन गए हैं।गौरतलब है कि यह प्रदर्शन एथलेटिक्स इतिहास में मील का पत्थर माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले केन्या के ही धावक इलियुड किपचोगे ने 2019 में 1:59:41 का समय जरूर हासिल किया था, लेकिन वह आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं माना गया था। वहीं दिवंगत केल्विन किप्टुम का 2023 में बनाया गया विश्व रिकॉर्ड भी अब टूट चुका है।इस दौड़ में इथियोपिया के योमिफ केजेलचा दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने 1:59:41 का समय निकाला, जो इतिहास का दूसरा सबसे तेज समय है और उनके करियर का पहला मैराथन भी रहा है हैं। वहीं युगांडा के जैकब किप्लिमो तीसरे स्थान पर रहे।बता दें कि दौड़ की शुरुआत से ही शीर्ष धावकों ने तेज रफ्तार बनाए रखी और शुरुआती चरणों में ही यह संकेत मिल गया था कि इस बार कुछ खास होने वाला है हैं। 30 किलोमीटर के बाद मुकाबला और रोमांचक हो गया, जहां सावे और केजेलचा बाकी धावकों से आगे निकल गए और अंत में सावे ने बढ़त बनाकर जीत हासिल की है।महिला वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जहां इथियोपिया की टिग्स्ट असेफा ने 2:15:41 का समय निकालकर अपना ही विश्व रिकॉर्ड बेहतर किया और खिताब अपने नाम किया है हैं। उनके पीछे केन्या की हेलन ओबिरी और जॉयसिलिन जेपकोसगेई दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।गौरतलब है कि इस दौड़ में पहली बार ऐसा हुआ है जब तीन महिला धाविकाएं 2 घंटे 16 मिनट से कम समय में फिनिश लाइन पार करने में सफल रहीं हैं, जो महिला मैराथन के स्तर में लगातार सुधार का संकेत देता है।मौजूद जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में कई अन्य धावकों ने भी अपने-अपने राष्ट्रीय और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किए हैं, जिससे यह आयोजन और भी यादगार बन गया।

PNSPNS
Apr 28, 2026 - 09:43
 0
London Marathon में Sebastian Sawe ने रचा इतिहास, World Record तोड़कर 2 घंटे से पहले पूरी की दौड़।
केन्या के धावक सबास्टियन सावे ने टीसीएस लंदन मैराथन में 1 घंटा 59 मिनट 30 सेकंड का समय निकालकर इतिहास रच दिया है और आधिकारिक तौर पर दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक बन गए हैं।

गौरतलब है कि यह प्रदर्शन एथलेटिक्स इतिहास में मील का पत्थर माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले केन्या के ही धावक इलियुड किपचोगे ने 2019 में 1:59:41 का समय जरूर हासिल किया था, लेकिन वह आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं माना गया था। वहीं दिवंगत केल्विन किप्टुम का 2023 में बनाया गया विश्व रिकॉर्ड भी अब टूट चुका है।

इस दौड़ में इथियोपिया के योमिफ केजेलचा दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने 1:59:41 का समय निकाला, जो इतिहास का दूसरा सबसे तेज समय है और उनके करियर का पहला मैराथन भी रहा है हैं। वहीं युगांडा के जैकब किप्लिमो तीसरे स्थान पर रहे।

बता दें कि दौड़ की शुरुआत से ही शीर्ष धावकों ने तेज रफ्तार बनाए रखी और शुरुआती चरणों में ही यह संकेत मिल गया था कि इस बार कुछ खास होने वाला है हैं। 30 किलोमीटर के बाद मुकाबला और रोमांचक हो गया, जहां सावे और केजेलचा बाकी धावकों से आगे निकल गए और अंत में सावे ने बढ़त बनाकर जीत हासिल की है।

महिला वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जहां इथियोपिया की टिग्स्ट असेफा ने 2:15:41 का समय निकालकर अपना ही विश्व रिकॉर्ड बेहतर किया और खिताब अपने नाम किया है हैं। उनके पीछे केन्या की हेलन ओबिरी और जॉयसिलिन जेपकोसगेई दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

गौरतलब है कि इस दौड़ में पहली बार ऐसा हुआ है जब तीन महिला धाविकाएं 2 घंटे 16 मिनट से कम समय में फिनिश लाइन पार करने में सफल रहीं हैं, जो महिला मैराथन के स्तर में लगातार सुधार का संकेत देता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में कई अन्य धावकों ने भी अपने-अपने राष्ट्रीय और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किए हैं, जिससे यह आयोजन और भी यादगार बन गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow