Kerala, Assam, Puducherry में थमा चुनावी शोर, 9 April को अब जनता करेगी अपना फैसला

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार आज शाम समाप्त खत्म हो गया। असम में 126, केरल में 140 और पुडुचेरी में 30 सीटों पर मतदान गुरुवार को एक ही चरण में होगा। कल, भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में जनसभाएं कीं। मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने दोहराया कि राज्य के प्रत्येक जिले और क्षेत्र का विकास उनकी पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में असम में शांति और समृद्धि रही है। इसे भी पढ़ें: Assam में सरकार बनते ही पहली Cabinet में UCC, Amit Shah बोले- चार शादी अब नहीं चलेगीराज्य में सत्ताधारी पार्टी ने दावा किया कि उसने चाय बागान में काम करने वालों को ज़मीन के मालिकाना हक दिए, महिलाओं के लिए सशक्तीकरण योजनाएं लाई गईं, लड़कियों को वित्तीय मदद दी, और बाल विवाह में 84 प्रतिशत की कमी लाई। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि राज्य में बहुविवाह को रोकने के लिए समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। विपक्षी कांग्रेस और उसके गठबंधन के साथियों ने भाजपा पर नफ़रत की राजनीति करने, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने, खासकर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों पर भ्रष्टाचार के, और गायक जुबिन गर्ग को न्याय दिलाने के लिए गंभीर न होने का आरोप लगाया है। पुडुचेरी में चुनाव प्रचार की गहमागहमी छाई रही, जहां प्रमुख नेताओं ने केंद्र शासित प्रदेश भर में रैलियों और जनसभाओं को संबोधित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और डीएमके नेता तथा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन दिन भर चले जोरदार चुनाव प्रचार में अग्रणी रहे। केरलम में भी चुनाव प्रचार उतना ही जीवंत रहा, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य भर में सभाएं और रोड शो आयोजित किए। चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लिए वोटों की गिनती अगले महीने की 4 तारीख को होगी। इसे भी पढ़ें: Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगानिर्वाचन आयोग ने कहा है कि इस महीने हो रहे पांच विधानसभा चुनावों के लिए नौ अप्रैल की सुबह सात बजे से 29 अप्रैल की शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल का प्रसारण नहीं किया जा सकता है। उसने यह चेतावनी भी दी है कि इस अवधि में एग्जिट पोल आयोजित करना या प्रसारित करना जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 ए का उल्लंघन है और दो साल तक की कैद, या जुर्माना या दोनों दंड दिया जा सकता है। केरल, असम और पुडुचेरी में नौ अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे, वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को चुनावी प्रक्रिया होगी। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होंगे। केरल और पुडुचेरी में मंगलवार शाम छह बजे और असम में पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। आमतौर पर मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होता है, लेकिन इलाके और सुरक्षा स्थिति के कारण समय अलग-अलग हो सकता है।

PNSPNS
Apr 8, 2026 - 10:14
 0
Kerala, Assam, Puducherry में थमा चुनावी शोर, 9 April को अब जनता करेगी अपना फैसला
असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार आज शाम समाप्त खत्म हो गया। असम में 126, केरल में 140 और पुडुचेरी में 30 सीटों पर मतदान गुरुवार को एक ही चरण में होगा। कल, भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के बारपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में जनसभाएं कीं। मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने दोहराया कि राज्य के प्रत्येक जिले और क्षेत्र का विकास उनकी पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में असम में शांति और समृद्धि रही है।
 

इसे भी पढ़ें: Assam में सरकार बनते ही पहली Cabinet में UCC, Amit Shah बोले- चार शादी अब नहीं चलेगी


राज्य में सत्ताधारी पार्टी ने दावा किया कि उसने चाय बागान में काम करने वालों को ज़मीन के मालिकाना हक दिए, महिलाओं के लिए सशक्तीकरण योजनाएं लाई गईं, लड़कियों को वित्तीय मदद दी, और बाल विवाह में 84 प्रतिशत की कमी लाई। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि राज्य में बहुविवाह को रोकने के लिए समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। विपक्षी कांग्रेस और उसके गठबंधन के साथियों ने भाजपा पर नफ़रत की राजनीति करने, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने, खासकर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों पर भ्रष्टाचार के, और गायक जुबिन गर्ग को न्याय दिलाने के लिए गंभीर न होने का आरोप लगाया है। 


पुडुचेरी में चुनाव प्रचार की गहमागहमी छाई रही, जहां प्रमुख नेताओं ने केंद्र शासित प्रदेश भर में रैलियों और जनसभाओं को संबोधित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और डीएमके नेता तथा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन दिन भर चले जोरदार चुनाव प्रचार में अग्रणी रहे। केरलम में भी चुनाव प्रचार उतना ही जीवंत रहा, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य भर में सभाएं और रोड शो आयोजित किए। चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के लिए वोटों की गिनती अगले महीने की 4 तारीख को होगी।
 

इसे भी पढ़ें: Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा


निर्वाचन आयोग ने कहा है कि इस महीने हो रहे पांच विधानसभा चुनावों के लिए नौ अप्रैल की सुबह सात बजे से 29 अप्रैल की शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल का प्रसारण नहीं किया जा सकता है। उसने यह चेतावनी भी दी है कि इस अवधि में एग्जिट पोल आयोजित करना या प्रसारित करना जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 ए का उल्लंघन है और दो साल तक की कैद, या जुर्माना या दोनों दंड दिया जा सकता है। केरल, असम और पुडुचेरी में नौ अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे, वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को चुनावी प्रक्रिया होगी। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होंगे। केरल और पुडुचेरी में मंगलवार शाम छह बजे और असम में पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। आमतौर पर मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होता है, लेकिन इलाके और सुरक्षा स्थिति के कारण समय अलग-अलग हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow