Jharkhand: खूंटी में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

झारखंड के खूंटी जिले में अज्ञात हमलावरों ने ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार शाम को खूंटी थाना क्षेत्र के नामकुम-जमुआदग रोड पर उस समय हुई, जब ग्राम प्रधान अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सोमा मुंडा के रूप में हुई है, जिन्होंने 2024 में खूंटी विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। मुंडा ‘अदेल संगा प्रधा राजा’ (22 गांवों के पारंपरिक मुखिया) थे। खूंटी के एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि शाम करीब सात बजे घर लौट रहे मुंडा पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई। रजक ने बताया, ‘‘स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन की जाएगी। खूंटी से कांग्रेस सांसद कालीचरण मुंडा ने ग्राम प्रधान की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और पुलिस से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “ऐसी घटनाएं कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़ी करती हैं। पुलिस को अपराध में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और हत्या का कारण बताना चाहिए।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘फेसबुक’ पर लिखा, “यह घटना झारखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे।” इस बीच, विभिन्न आदिवासी संगठनों ने बृहस्पतिवार सुबह विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतरकर कई स्थानों पर अवरोधक लगा दिए।

PNSPNS
Jan 8, 2026 - 15:39
 0
Jharkhand: खूंटी में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

झारखंड के खूंटी जिले में अज्ञात हमलावरों ने ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार शाम को खूंटी थाना क्षेत्र के नामकुम-जमुआदग रोड पर उस समय हुई, जब ग्राम प्रधान अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सोमा मुंडा के रूप में हुई है, जिन्होंने 2024 में खूंटी विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। मुंडा ‘अदेल संगा प्रधा राजा’ (22 गांवों के पारंपरिक मुखिया) थे।

खूंटी के एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि शाम करीब सात बजे घर लौट रहे मुंडा पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई। रजक ने बताया, ‘‘स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन की जाएगी। खूंटी से कांग्रेस सांसद कालीचरण मुंडा ने ग्राम प्रधान की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और पुलिस से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, “ऐसी घटनाएं कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़ी करती हैं। पुलिस को अपराध में शामिल लोगों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और हत्या का कारण बताना चाहिए।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ‘फेसबुक’ पर लिखा, “यह घटना झारखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे।” इस बीच, विभिन्न आदिवासी संगठनों ने बृहस्पतिवार सुबह विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतरकर कई स्थानों पर अवरोधक लगा दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow