Janmashtami 2026: बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं, सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं कान्हा की पसंदीदा माखन-मिश्री
जन्माष्टमी 2026 का पर्व 4 सितंबर को मनाया जाएगा। इस खास दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण यानी लड्डू गोपाल के लिए नए कपड़े, उनकी पसंद की चीजें और तरह-तरह के पकवान तैयार करते हैं। जन्माष्टमी के भोग की बात हो तो माखन-मिश्री का नाम सबसे पहले आता है।मान्यता है कि कान्हा को माखन और मिश्री बहुत पसंद थी, इसलिए जन्माष्टमी पर उनके भोग में माखन-मिश्री जरूर शामिल की जाती है। हालांकि, कई लोगों को घर पर मक्खन निकालना काफी मेहनत वाला काम लगता है और वे बाजार से माखन-मिश्री खरीद लेते हैं। लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही करीब 10 मिनट में स्वादिष्ट माखन-मिश्री तैयार कर सकती हैं।माखन-मिश्री बनाने के लिए सामग्रीघर पर माखन-मिश्री बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी।250 ग्राम ताजी और ठंडी मलाई8-10 बर्फ के टुकड़े50 ग्राम मिश्री3-4 केसर के धागे5-6 पिस्तेअन्य ड्राई फ्रूट्स, अगर चाहेंभोग के लिए 1-2 तुलसी के पत्तेइसे भी पढ़ें: Janmashtami पर कपड़ों और मेकअप के साथ बालों को न करें इग्नोर, 5 मिनट में बन जाएगा ये हेयर स्टाइलसबसे पहले मलाई को मिक्सी में डालेंमाखन-मिश्री बनाने के लिए सबसे पहले 3-4 दिन पुरानी ठंडी मलाई लें। इसे मिक्सी के जार में डाल दें। अब इसमें आधा गिलास ठंडा पानी या 8-10 बर्फ के टुकड़े डालें। ठंडे पानी या बर्फ की मदद से मलाई से मक्खन जल्दी अलग होने लगता है।मिक्सी को रुक-रुककर चलाएंअब मिक्सी को लगातार चलाने के बजाय रुक-रुककर करीब 1 से 2 मिनट तक चलाएं। कुछ ही देर में मलाई से मक्खन अलग होना शुरू हो जाएगा। मिक्सी बंद करके देखें। आपको ऊपर की तरफ सफेद मक्खन दिखाई देगा, जबकि नीचे छाछ रह जाएगी।मक्खन को अलग कर लेंअब चम्मच या स्पैचुला की मदद से ऊपर जमा हुआ मक्खन धीरे-धीरे निकाल लें। मक्खन निकालते समय कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा छाछ नीचे ही रह जाए, ताकि आपको साफ और अच्छा मक्खन मिल सके।मक्खन को ठंडे पानी से धोएंनिकाले हुए मक्खन को एक बर्तन में ठंडे पानी के अंदर रखें और हल्के हाथों से धो लें। इससे मक्खन में बची छाछ अलग हो जाएगी और मक्खन साफ हो जाएगा। इसके बाद मक्खन को पानी से निकालकर एक साफ कटोरी में रख दें।अब डालें मिश्री और ड्राई फ्रूट्सअब तैयार मक्खन में मिश्री का पाउडर डालें। मिश्री को साबुत डालने के बजाय पहले पीस लेना बेहतर रहेगा, ताकि वह मक्खन में अच्छी तरह मिल जाए। इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए पिस्ते और अपनी पसंद के दूसरे ड्राई फ्रूट्स डालें। चाहें तो स्वाद और खुशबू के लिए 3-4 केसर के धागे भी डाल सकती हैं। सभी चीजों को हल्के हाथों से मिला लें। आपकी माखन-मिश्री तैयार है।इसे भी पढ़ें: Janmashtami पर क्या पहनें? इन 3 आउटफिट आइडियाज से हर किसी की नजर आप पर ही टिक जाएगीतुलसी के पत्ते से करें भोगजन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाने के लिए इसके ऊपर ताजा तुलसी का पत्ता रख दें। अब आप इसे भगवान श्रीकृष्ण को भोग में अर्पित कर सकती हैं। घर पर बनी ताजी माखन-मिश्री न सिर्फ स्वादिष्ट लगेगी, बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान है।माखन-मिश्री बनाते समय इन बातों का रखें ध्यानघर पर माखन-मिश्री बनाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से मक्खन आसानी से निकल आएगा।मक्खन बनाने के लिए 3-4 दिन पुरानी, ताजी और अच्छी तरह ठंडी मलाई का इस्तेमाल करें।मलाई में हमेशा ठंडा पानी या बर्फ के टुकड़े डालें।माखन में सामान्य चीनी की जगह मिश्री का इस्तेमाल करें।मिश्री को साबुत डालने के बजाय पीसकर मिलाएं।मलाई से मक्खन निकलने के बाद उसे एक बार ठंडे पानी से जरूर धो लें।भोग के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री ताजी और साफ होनी चाहिए।जन्माष्टमी पर घर पर बनाएं कान्हा का पसंदीदा भोगजन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ-साथ भक्ति और उत्साह का पर्व भी है। इस दिन अगर आप लड्डू गोपाल के लिए घर पर कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो माखन-मिश्री एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती।
जन्माष्टमी 2026 का पर्व 4 सितंबर को मनाया जाएगा। इस खास दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण यानी लड्डू गोपाल के लिए नए कपड़े, उनकी पसंद की चीजें और तरह-तरह के पकवान तैयार करते हैं। जन्माष्टमी के भोग की बात हो तो माखन-मिश्री का नाम सबसे पहले आता है।
मान्यता है कि कान्हा को माखन और मिश्री बहुत पसंद थी, इसलिए जन्माष्टमी पर उनके भोग में माखन-मिश्री जरूर शामिल की जाती है। हालांकि, कई लोगों को घर पर मक्खन निकालना काफी मेहनत वाला काम लगता है और वे बाजार से माखन-मिश्री खरीद लेते हैं। लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही करीब 10 मिनट में स्वादिष्ट माखन-मिश्री तैयार कर सकती हैं।
माखन-मिश्री बनाने के लिए सामग्री
घर पर माखन-मिश्री बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी।
250 ग्राम ताजी और ठंडी मलाई
8-10 बर्फ के टुकड़े
50 ग्राम मिश्री
3-4 केसर के धागे
5-6 पिस्ते
अन्य ड्राई फ्रूट्स, अगर चाहें
भोग के लिए 1-2 तुलसी के पत्ते
इसे भी पढ़ें: Janmashtami पर कपड़ों और मेकअप के साथ बालों को न करें इग्नोर, 5 मिनट में बन जाएगा ये हेयर स्टाइल
सबसे पहले मलाई को मिक्सी में डालें
माखन-मिश्री बनाने के लिए सबसे पहले 3-4 दिन पुरानी ठंडी मलाई लें। इसे मिक्सी के जार में डाल दें। अब इसमें आधा गिलास ठंडा पानी या 8-10 बर्फ के टुकड़े डालें। ठंडे पानी या बर्फ की मदद से मलाई से मक्खन जल्दी अलग होने लगता है।
मिक्सी को रुक-रुककर चलाएं
अब मिक्सी को लगातार चलाने के बजाय रुक-रुककर करीब 1 से 2 मिनट तक चलाएं। कुछ ही देर में मलाई से मक्खन अलग होना शुरू हो जाएगा। मिक्सी बंद करके देखें। आपको ऊपर की तरफ सफेद मक्खन दिखाई देगा, जबकि नीचे छाछ रह जाएगी।
मक्खन को अलग कर लें
अब चम्मच या स्पैचुला की मदद से ऊपर जमा हुआ मक्खन धीरे-धीरे निकाल लें। मक्खन निकालते समय कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा छाछ नीचे ही रह जाए, ताकि आपको साफ और अच्छा मक्खन मिल सके।
मक्खन को ठंडे पानी से धोएं
निकाले हुए मक्खन को एक बर्तन में ठंडे पानी के अंदर रखें और हल्के हाथों से धो लें। इससे मक्खन में बची छाछ अलग हो जाएगी और मक्खन साफ हो जाएगा। इसके बाद मक्खन को पानी से निकालकर एक साफ कटोरी में रख दें।
अब डालें मिश्री और ड्राई फ्रूट्स
अब तैयार मक्खन में मिश्री का पाउडर डालें। मिश्री को साबुत डालने के बजाय पहले पीस लेना बेहतर रहेगा, ताकि वह मक्खन में अच्छी तरह मिल जाए। इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए पिस्ते और अपनी पसंद के दूसरे ड्राई फ्रूट्स डालें। चाहें तो स्वाद और खुशबू के लिए 3-4 केसर के धागे भी डाल सकती हैं। सभी चीजों को हल्के हाथों से मिला लें। आपकी माखन-मिश्री तैयार है।
इसे भी पढ़ें: Janmashtami पर क्या पहनें? इन 3 आउटफिट आइडियाज से हर किसी की नजर आप पर ही टिक जाएगी
तुलसी के पत्ते से करें भोग
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाने के लिए इसके ऊपर ताजा तुलसी का पत्ता रख दें। अब आप इसे भगवान श्रीकृष्ण को भोग में अर्पित कर सकती हैं। घर पर बनी ताजी माखन-मिश्री न सिर्फ स्वादिष्ट लगेगी, बल्कि इसे बनाना भी काफी आसान है।
माखन-मिश्री बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
घर पर माखन-मिश्री बनाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से मक्खन आसानी से निकल आएगा।
मक्खन बनाने के लिए 3-4 दिन पुरानी, ताजी और अच्छी तरह ठंडी मलाई का इस्तेमाल करें।
मलाई में हमेशा ठंडा पानी या बर्फ के टुकड़े डालें।
माखन में सामान्य चीनी की जगह मिश्री का इस्तेमाल करें।
मिश्री को साबुत डालने के बजाय पीसकर मिलाएं।
मलाई से मक्खन निकलने के बाद उसे एक बार ठंडे पानी से जरूर धो लें।
भोग के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री ताजी और साफ होनी चाहिए।
जन्माष्टमी पर घर पर बनाएं कान्हा का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ-साथ भक्ति और उत्साह का पर्व भी है। इस दिन अगर आप लड्डू गोपाल के लिए घर पर कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो माखन-मिश्री एक आसान और स्वादिष्ट विकल्प है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती।
What's Your Reaction?