Janmashtami 2026 Special: लड्डू गोपाल के Prasad के लिए ऐसे बनाएं Dhaniya Panjiri, जानें Recipe

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 4 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त जन व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म करवाते हैं। इस दौरान लड्डू गोपाल की पूजा के साथ ही उनके लिए भोग की भी खासी तैयारी की जाती है। असल में इस दिन भोग के लिए धनिया की पंजीरी जरुर बनाई जाती है। भगवान कृष्ण को धनिया की पंजीरी बहुत पसंद है। इस लेख में हम आपको लड्डू गोपाल के भोग के लिए धनिया पंजीरी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, इसे बनाना काफी आसान है। आइए आपको धनिया पंजीरी की रेसिपी बताते हैं।धनिया पंजीरी की सामग्री - 1 कप धनिया के बीज - 1 चम्मच सौंफ (ऑप्शनल) - 1 चम्मच खसखस के बीज (पोपी सीड्स)- ऑप्शनल - 1/2 कप मखाना - 1/2 कद्दूकस किया गया नारियल - 3/4 कप पीसी हुई चीनी - 2 चम्मच घी - 8-10 काजू - 8- 10 बादाम -  किसमिस - 1/2 चम्मच इलायची - सूखी गुलाब की पंखुड़ियां धनिया पिंजरी बनाने की विधि - सबसे पहले आप धनिया को धीमी आंच पर 3-4 मिनट हल्का भून लें और तब तक भूने जब तक खुशबू न आए। - इसमें सौंफ (ऑप्शनल) और खसखस डालकर 1 मिनट के लिए भून लें।  - अब गैस बंद कर मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे दरदरा पीस लें। - अब कड़ाही में घी गरम करें और मखाना, कटे हुए बादाम, काजू और किसमिस को हल्का-सा भून लें।  - फिर इसमें पिसा हुआ धनिया मिक्स करें, साथ ही कद्दूकस किया गया सूखा नारियल और पीसी हुई चीनी डालें। - इसके बाद इलायची पाउडर और dry rose petals डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। - ठंडा होने पर इसे एयरटाइट डिब्बे में भर लें या फिर यह भोग के लिए तैयार है।

PNSPNS
Sep 5, 2026 - 04:30
 0
Janmashtami 2026 Special: लड्डू गोपाल के Prasad के लिए ऐसे बनाएं Dhaniya Panjiri, जानें Recipe
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 4 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त जन व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म करवाते हैं। इस दौरान लड्डू गोपाल की पूजा के साथ ही उनके लिए भोग की भी खासी तैयारी की जाती है। असल में इस दिन भोग के लिए धनिया की पंजीरी जरुर बनाई जाती है। भगवान कृष्ण को धनिया की पंजीरी बहुत पसंद है। इस लेख में हम आपको लड्डू गोपाल के भोग के लिए धनिया पंजीरी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, इसे बनाना काफी आसान है। आइए आपको धनिया पंजीरी की रेसिपी बताते हैं।

धनिया पंजीरी की सामग्री
 - 1 कप धनिया के बीज

 - 1 चम्मच सौंफ (ऑप्शनल)

 - 1 चम्मच खसखस के बीज (पोपी सीड्स)- ऑप्शनल

 - 1/2 कप मखाना

 - 1/2 कद्दूकस किया गया नारियल

 - 3/4 कप पीसी हुई चीनी

 - 2 चम्मच घी

 - 8-10 काजू

 - 8- 10 बादाम

 -  किसमिस

 - 1/2 चम्मच इलायची

 - सूखी गुलाब की पंखुड़ियां

 धनिया पिंजरी बनाने की विधि
 - सबसे पहले आप धनिया को धीमी आंच पर 3-4 मिनट हल्का भून लें और तब तक भूने जब तक खुशबू न आए।

 - इसमें सौंफ (ऑप्शनल) और खसखस डालकर 1 मिनट के लिए भून लें। 

 - अब गैस बंद कर मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे दरदरा पीस लें।

 - अब कड़ाही में घी गरम करें और मखाना, कटे हुए बादाम, काजू और किसमिस को हल्का-सा भून लें।
 
 - फिर इसमें पिसा हुआ धनिया मिक्स करें, साथ ही कद्दूकस किया गया सूखा नारियल और पीसी हुई चीनी डालें।

 - इसके बाद इलायची पाउडर और dry rose petals डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

 - ठंडा होने पर इसे एयरटाइट डिब्बे में भर लें या फिर यह भोग के लिए तैयार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow