Jamshedpur FC ने फीस जमा करने की समयसीमा चूकी, ISL 2026-27 सत्र से बाहर

जमशेदपुर एफसी ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2026-27 सत्र में हिस्सा नहीं लेगा। यह घोषणा क्लब के आगामी सत्र के लिए भागीदारी शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख चूकने के कुछ घंटे बाद की गई। इस महीने की शुरुआत में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने सभी क्लबों के लिए प्रशासनिक शुल्क के रूप में 1.1 करोड़ रुपये जमा करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई तय की थी।बाद में इस समयसीमा को शुक्रवार शाम तक बढ़ा दिया गया था। जमशेदपुर एफसी ने कहा कि वह चार सितंबर से शुरू होने वाले 2026-27 सत्र से आगे में भाग नहीं लेगा। सूत्रों के अनुसार क्लब के निदेशक मंडल ने फिलहाल पहली टीम को बंद करने का फैसला किया है।वाराणसी की इंटर काशी टीम ने भी अब शुल्क जमा कर दिया है। इसका मतलब है कि बाकी सभी 13 क्लबों ने भागीदारी शुल्क का भुगतान कर दिया है। एआईएफएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इंटर काशी ने भुगतान कर दिया है।अब हम शनिवार को फैसला करेंगे कि 13 टीमों के साथ लीग आगे बढ़ाई जाए या नहीं। ’’ जमशेदपुर एफसी ने अपने बयान में कहा कि वह जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को विकसित करने का काम जारी रखेगा। क्लब ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘जमशेदपुर फुटबॉल क्लब पुष्टि करता है कि वह 2026-27 सत्र से आईएसएल में हिस्सा नहीं लेगा।

PNSPNS
Aug 1, 2026 - 17:32
 0
Jamshedpur FC ने फीस जमा करने की समयसीमा चूकी, ISL 2026-27 सत्र से बाहर

जमशेदपुर एफसी ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2026-27 सत्र में हिस्सा नहीं लेगा। यह घोषणा क्लब के आगामी सत्र के लिए भागीदारी शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख चूकने के कुछ घंटे बाद की गई। इस महीने की शुरुआत में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने सभी क्लबों के लिए प्रशासनिक शुल्क के रूप में 1.1 करोड़ रुपये जमा करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई तय की थी।

बाद में इस समयसीमा को शुक्रवार शाम तक बढ़ा दिया गया था। जमशेदपुर एफसी ने कहा कि वह चार सितंबर से शुरू होने वाले 2026-27 सत्र से आगे में भाग नहीं लेगा। सूत्रों के अनुसार क्लब के निदेशक मंडल ने फिलहाल पहली टीम को बंद करने का फैसला किया है।

वाराणसी की इंटर काशी टीम ने भी अब शुल्क जमा कर दिया है। इसका मतलब है कि बाकी सभी 13 क्लबों ने भागीदारी शुल्क का भुगतान कर दिया है। एआईएफएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इंटर काशी ने भुगतान कर दिया है।

अब हम शनिवार को फैसला करेंगे कि 13 टीमों के साथ लीग आगे बढ़ाई जाए या नहीं। ’’ जमशेदपुर एफसी ने अपने बयान में कहा कि वह जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को विकसित करने का काम जारी रखेगा। क्लब ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘जमशेदपुर फुटबॉल क्लब पुष्टि करता है कि वह 2026-27 सत्र से आईएसएल में हिस्सा नहीं लेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow