Jammu: बाल सुधार गृह से दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत तीन बंदी फरार, पुलिसकर्मियों पर हमला और फायरिंग से हड़कंप

 जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र आर.एस. पुरा में स्थित एक बाल सुधार गृह (Observation Home) में सोमवार शाम को सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए तीन बंदी फरार हो गए। फरार होने वालों में दो पाकिस्तानी नागरिक और एक स्थानीय गैंगस्टर शामिल है। इस घटना के दौरान बंदियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।इसे भी पढ़ें: Bangladesh Hindus killings Inside Story | बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न: छिटपुट हिंसा नहीं, बल्कि कट्टरपंथ और विफलता का एक व्यवस्थित पैटर्न अधिकारियों के अनुसार, घटना शाम करीब 5.15 बजे आर.एस. पुरा स्थित बाल सुधार गृह में हुई। पुलिस ने बताया कि फरार बंदियों की पहचान आर एस पुरा में डबलेहार निवासी कराजीत सिंह उर्फ गुग्गा तथा पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सुना-उल्लाह और एहसान अनवर के रूप में हुई है। तीनों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर हमला किया और इसके बाद परिसर से भाग निकले।   अधिकारियों ने बताया कि एसपीओ विनय और मुख्य आरक्षक प्रवीण नामकदो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। खौफ गिरोह से जुड़े बताए जा रहे एक गैंगस्टर का बाल सुधारगृह के अंदर कुछ गोलियां चलाते हुए एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोगों में चिंता पैदा हो गई।इसे भी पढ़ें: India-US Trade Deal पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी! Punjab में Rahul Gandhi करेंगे किसानों की रैली  पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि स्थानीय स्तर पर निर्मित पिस्तौल कैदी तक कैसे पहुंची। फरार बंदियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई हैं और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। इसी बीच, पूर्व डीजीपी एस पी वैद ने घटना को लेकर पुलिस से सवाल किया और कहा कि दिलचस्प बात यह है कि तीनों कैदी अब नाबालिग नहीं हैं। पुलिस की कार्रवाई और घेराबंदीघटना का संज्ञान लेते हुए जम्मू पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। सीमावर्ती इलाकों और संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी जारी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित होने के कारण सीमा सुरक्षा बल (BSF) को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि पाकिस्तानी नागरिक सीमा पार न कर सकें। 

PNSPNS
Feb 17, 2026 - 12:01
 0
Jammu: बाल सुधार गृह से दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत तीन बंदी फरार, पुलिसकर्मियों पर हमला और फायरिंग से हड़कंप

 जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र आर.एस. पुरा में स्थित एक बाल सुधार गृह (Observation Home) में सोमवार शाम को सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए तीन बंदी फरार हो गए। फरार होने वालों में दो पाकिस्तानी नागरिक और एक स्थानीय गैंगस्टर शामिल है। इस घटना के दौरान बंदियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Hindus killings Inside Story | बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न: छिटपुट हिंसा नहीं, बल्कि कट्टरपंथ और विफलता का एक व्यवस्थित पैटर्न

 

अधिकारियों के अनुसार, घटना शाम करीब 5.15 बजे आर.एस. पुरा स्थित बाल सुधार गृह में हुई। पुलिस ने बताया कि फरार बंदियों की पहचान आर एस पुरा में डबलेहार निवासी कराजीत सिंह उर्फ गुग्गा तथा पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद सुना-उल्लाह और एहसान अनवर के रूप में हुई है। तीनों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर हमला किया और इसके बाद परिसर से भाग निकले।
 
अधिकारियों ने बताया कि एसपीओ विनय और मुख्य आरक्षक प्रवीण नामकदो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। खौफ गिरोह से जुड़े बताए जा रहे एक गैंगस्टर का बाल सुधारगृह के अंदर कुछ गोलियां चलाते हुए एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोगों में चिंता पैदा हो गई।

इसे भी पढ़ें: India-US Trade Deal पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी! Punjab में Rahul Gandhi करेंगे किसानों की रैली

 
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि स्थानीय स्तर पर निर्मित पिस्तौल कैदी तक कैसे पहुंची। फरार बंदियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई हैं और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। इसी बीच, पूर्व डीजीपी एस पी वैद ने घटना को लेकर पुलिस से सवाल किया और कहा कि दिलचस्प बात यह है कि तीनों कैदी अब नाबालिग नहीं हैं।
 

पुलिस की कार्रवाई और घेराबंदी

घटना का संज्ञान लेते हुए जम्मू पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। सीमावर्ती इलाकों और संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी जारी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित होने के कारण सीमा सुरक्षा बल (BSF) को भी सतर्क कर दिया गया है ताकि पाकिस्तानी नागरिक सीमा पार न कर सकें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow