India-US Relations | 'भारत हम पर 100% भरोसा कर सकता है': पीएम मोदी के लिए डोनाल्ड ट्रंप का विशेष संदेश

भारत और अमेरिका आज जितने करीब हैं, पहले कभी नहीं रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरे 'महान' मित्र हैं और भारत मुझ पर तथा हमारे देश पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है।" यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार रात भारत मंडपम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान कही। यह कार्यक्रम अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया था। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर सहित कई दिग्गज मौजूद थे।ट्रंप ने गोर के साथ फोन पर बातचीत में कहा, ‘‘मैं सभी को नमस्कार कहना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं, (नरेन्द्र) मोदी महान हैं, वह मेरे मित्र हैं और मैं सभी को एक अच्छी शाम की शुभकामनाएं देना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।’’ अमेरिकी राजदूत ने ट्रंप की टिप्पणी सुनाने के लिए अपना फोन माइक्रोफोन के पास रखा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम भारत के पहले कभी इतने करीब नहीं रहे और भारत मुझ पर तथा हमारे देश पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है। यदि उन्हें कभी मदद की जरूरत पड़े, तो वे जानते हैं कि कहां फोन करना है - वे यहीं फोन करेंगे।’’ ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अच्छा कर रहे हैं, हम रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमारे पास रिकॉर्ड अर्थव्यवस्था और रिकॉर्ड शेयर बाजार है।’’ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहमान की प्रस्तुति रही, जिसमें उन्होंने ‘‘दिल से’’, ‘‘मां तुझे सलाम’’ और ‘‘तेरे बिना’’ जैसे लोकप्रिय गीत गाए। अपने संबोधन में ट्रंप ने रूबियो को ‘‘अमेरिका के इतिहास का सबसे महान विदेश मंत्री’’ बताया और अंत में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी को मेरा नमस्कार कहना और उन्हें बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।’’इसे भी पढ़ें: Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording? अपने संक्षिप्त संबोधन में रूबियो ने भारत को अमेरिका का एक प्रमुख साझेदार बताया। जयशंकर ने कहा कि अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता, कानून के शासन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जवाबदेह शासन जैसे विचारों को सामने रखा, जिन्होंने आधुनिक दुनिया को आकार दिया।इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: शोपियां में NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दारुल उलूम सिराजुल उलूम और पूर्व जमात प्रमुख के घर पर छापेमारी  उन्होंने कहा कि भारत जैसे बहुलतावादी और परामर्श आधारित समाज में इन विचारों की स्वाभाविक प्रतिध्वनि रही है। जयशंकर ने कहा कि दुनिया इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है तथा यह भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने का अच्छा अवसर है। कार्यक्रम में रूबियो का जन्मदिन भी मनाया गया और इसका समापन अमेरिकी बैंड ‘विलेज पीपुल’ की प्रस्तुति के साथ हुआ।Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

PNSPNS
May 25, 2026 - 09:50
 0
India-US Relations | 'भारत हम पर 100% भरोसा कर सकता है': पीएम मोदी के लिए डोनाल्ड ट्रंप का विशेष संदेश

भारत और अमेरिका आज जितने करीब हैं, पहले कभी नहीं रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरे 'महान' मित्र हैं और भारत मुझ पर तथा हमारे देश पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है।" यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार रात भारत मंडपम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान कही। यह कार्यक्रम अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया था। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर सहित कई दिग्गज मौजूद थे।

ट्रंप ने गोर के साथ फोन पर बातचीत में कहा, ‘‘मैं सभी को नमस्कार कहना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं, (नरेन्द्र) मोदी महान हैं, वह मेरे मित्र हैं और मैं सभी को एक अच्छी शाम की शुभकामनाएं देना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।’’ अमेरिकी राजदूत ने ट्रंप की टिप्पणी सुनाने के लिए अपना फोन माइक्रोफोन के पास रखा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम भारत के पहले कभी इतने करीब नहीं रहे और भारत मुझ पर तथा हमारे देश पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है। यदि उन्हें कभी मदद की जरूरत पड़े, तो वे जानते हैं कि कहां फोन करना है - वे यहीं फोन करेंगे।’’

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अच्छा कर रहे हैं, हम रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमारे पास रिकॉर्ड अर्थव्यवस्था और रिकॉर्ड शेयर बाजार है।’’ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहमान की प्रस्तुति रही, जिसमें उन्होंने ‘‘दिल से’’, ‘‘मां तुझे सलाम’’ और ‘‘तेरे बिना’’ जैसे लोकप्रिय गीत गाए। अपने संबोधन में ट्रंप ने रूबियो को ‘‘अमेरिका के इतिहास का सबसे महान विदेश मंत्री’’ बताया और अंत में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी को मेरा नमस्कार कहना और उन्हें बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।’’

इसे भी पढ़ें: Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

अपने संक्षिप्त संबोधन में रूबियो ने भारत को अमेरिका का एक प्रमुख साझेदार बताया। जयशंकर ने कहा कि अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता, कानून के शासन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जवाबदेह शासन जैसे विचारों को सामने रखा, जिन्होंने आधुनिक दुनिया को आकार दिया।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: शोपियां में NIA की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित दारुल उलूम सिराजुल उलूम और पूर्व जमात प्रमुख के घर पर छापेमारी

 

उन्होंने कहा कि भारत जैसे बहुलतावादी और परामर्श आधारित समाज में इन विचारों की स्वाभाविक प्रतिध्वनि रही है। जयशंकर ने कहा कि दुनिया इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है तथा यह भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने का अच्छा अवसर है। कार्यक्रम में रूबियो का जन्मदिन भी मनाया गया और इसका समापन अमेरिकी बैंड ‘विलेज पीपुल’ की प्रस्तुति के साथ हुआ।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow