Hormuz Strait पर तनाव खत्म? सूत्रों का दावा- America-Iran में नौसैनिक नाकाबंदी हटाने पर बनी ऐतिहासिक सहमति

खबरों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को धीरे-धीरे हटाने और इसके बदले में इसे धीरे-धीरे फिर से खोलने पर सहमति बन गई है। अल अरबिया के अनुसार, दोनों पक्षों ने गुरुवार को इस समझौते पर सहमति जताई। अमेरिका-ईरान युद्ध की शुरुआत में, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अवरुद्ध कर दिया था, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे भी पढ़ें: West Asia में टल जाएगा महायुद्ध? अमेरिका-ईरान के बीच 14-सूत्रीय पीस डील लगभग तयअल अरबिया से बात करते हुए सूत्रों ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य को धीरे-धीरे फिर से खोलने के बदले में नाकाबंदी में ढील देने के संबंध में समझौते हो गए हैं। आने वाले घंटों में जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को मुक्त कर दिया जाएगा। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरुमध्य नहीं खोलने की स्थिति में ईरान पर और ज्यादा बमबारी करने की बुधवार को चेतावनी दी। इस बीच, युद्ध खत्म करने के लिए दोनों पक्षों के समझौते के करीब पहुंचने की खबर भी सामने आई है। अमेरिकी मीडिया संस्थान एक्सियस की खबर में अमेरिकी अधिकारियों और दो अन्य सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने को लेकर एक पृष्ठ के सहमति पत्र को मंजूरी देने और विस्तृत परमाणु वार्ताओं के लिए एक रूपरेखा तय करने के करीब पहुंच गए हैं। खबर के अनुसार अमेरिका को उम्मीद है कि ईरान अगले 48 घंटे के अंदर विभिन्न प्रमुख बिंदुओं पर अपनी प्रतिक्रिया देगा। हालांकि खबर में यह भी कहा गया है कि अभी कुछ तय नहीं है। खबर में कहा गया है कि युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार दोनों पक्ष किसी समझौते के इतनी ज्यादा करीब पहुंचे हैं।  इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Trump के China दौरे से पहले बीजिंग पहुँचे ईरानी विदेश मंत्री Abbas Araghchi, दुनिया हुई सतर्कट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि अगर ईरान पहले से तय शर्तों को मान ले तो इस समय जारी बड़ा सैन्य अभियान एपिक फ्यूरी खत्म हो जाएगा। समुद्री नाकाबंदी हट जाएगी और होर्मुज जलडमरुमध्य ईरान समेत सभी के लिए खुल जाएगा। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने सहमति नहीं जताई, तो बमबारी शुरू होगी। यह बमबारी दुर्भाग्य से पहले की तुलना में बहुत बड़े स्तर पर और बहुत तेज होगी। एक्सियस की खबर के अनुसार, इस समझौते में ईरान परमाणु संवर्धन को अस्थायी रूप से रोकने पर सहमत होगा, जबकि अमेरिका उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधहटा देगा, साथ ही ईरान के अरबों डॉलर के ‘फ्रीज’ किए गए धन के इस्तेमाल की अनुमति देगा। 

PNSPNS
May 7, 2026 - 13:59
 0
Hormuz Strait पर तनाव खत्म? सूत्रों का दावा- America-Iran में नौसैनिक नाकाबंदी हटाने पर बनी ऐतिहासिक सहमति
खबरों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को धीरे-धीरे हटाने और इसके बदले में इसे धीरे-धीरे फिर से खोलने पर सहमति बन गई है। अल अरबिया के अनुसार, दोनों पक्षों ने गुरुवार को इस समझौते पर सहमति जताई। अमेरिका-ईरान युद्ध की शुरुआत में, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अवरुद्ध कर दिया था, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई थी।
 

इसे भी पढ़ें: West Asia में टल जाएगा महायुद्ध? अमेरिका-ईरान के बीच 14-सूत्रीय पीस डील लगभग तय


अल अरबिया से बात करते हुए सूत्रों ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य को धीरे-धीरे फिर से खोलने के बदले में नाकाबंदी में ढील देने के संबंध में समझौते हो गए हैं। आने वाले घंटों में जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को मुक्त कर दिया जाएगा। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरुमध्य नहीं खोलने की स्थिति में ईरान पर और ज्यादा बमबारी करने की बुधवार को चेतावनी दी। इस बीच, युद्ध खत्म करने के लिए दोनों पक्षों के समझौते के करीब पहुंचने की खबर भी सामने आई है। 

अमेरिकी मीडिया संस्थान एक्सियस की खबर में अमेरिकी अधिकारियों और दो अन्य सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने को लेकर एक पृष्ठ के सहमति पत्र को मंजूरी देने और विस्तृत परमाणु वार्ताओं के लिए एक रूपरेखा तय करने के करीब पहुंच गए हैं। खबर के अनुसार अमेरिका को उम्मीद है कि ईरान अगले 48 घंटे के अंदर विभिन्न प्रमुख बिंदुओं पर अपनी प्रतिक्रिया देगा। हालांकि खबर में यह भी कहा गया है कि अभी कुछ तय नहीं है। खबर में कहा गया है कि युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार दोनों पक्ष किसी समझौते के इतनी ज्यादा करीब पहुंचे हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Trump के China दौरे से पहले बीजिंग पहुँचे ईरानी विदेश मंत्री Abbas Araghchi, दुनिया हुई सतर्क


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि अगर ईरान पहले से तय शर्तों को मान ले तो इस समय जारी बड़ा सैन्य अभियान एपिक फ्यूरी खत्म हो जाएगा। समुद्री नाकाबंदी हट जाएगी और होर्मुज जलडमरुमध्य ईरान समेत सभी के लिए खुल जाएगा। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने सहमति नहीं जताई, तो बमबारी शुरू होगी। यह बमबारी दुर्भाग्य से पहले की तुलना में बहुत बड़े स्तर पर और बहुत तेज होगी। एक्सियस की खबर के अनुसार, इस समझौते में ईरान परमाणु संवर्धन को अस्थायी रूप से रोकने पर सहमत होगा, जबकि अमेरिका उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधहटा देगा, साथ ही ईरान के अरबों डॉलर के ‘फ्रीज’ किए गए धन के इस्तेमाल की अनुमति देगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow