Historic Places of MP: मध्य प्रदेश की इन फेमस जगहों को ट्रैवल प्लान में करें शामिल, अद्भुत होगा अनुभव

मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है। यहां पर सिर्फ शहर नहीं बल्कि कई ऐसे गांव भी हैं, जो आज भी अपनी परंपरा, ऐतिहासिक धरोहर और लोक कथाओं के लिए काफी ज्यादा फेमस है। ऐसे में अगर आप भी शहर की भीड़ भाड़ से दूर असली भारत और उसकी जड़ों को जानना चाहते हैं, तो आपको अगले ट्रैवल प्लान में मध्य प्रदेश की कुछ फेमस जगहों को शामिल करना चाहिए। यहां का इतिहास जीवित है, कला बोलती है और हर मोड़ पर संस्कृति अपनेपन का एहसास दिलाती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मध्य प्रदेश की कुछ फेमस जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।मांडूबता दें कि मांडू को सिटी ऑफ जॉय और सिटी ऑफ लव भी कहा जाता है। इस जगह को राजा बाज बहादुर और रूपमती की प्रेम कहानी ने अमर बना दिया है। मांडू में मौजूद बावड़ियों, महलों और मस्जिदों के खंडहर पर्यटकों को इतिहास के पन्नों में ले जाते हैं। मानसून के समय पर यहां की सुंदरता दोगुनी हो जाती है।इसे भी पढ़ें: Haunted Places: भारत के इन 3 डरावने बीच पर रात में जाने से डरते हैं लोग, सुनाई देती हैं अजीब आवाजेंओरछाबेतवा नदी के किनारे बसा ओरछा गांव भव्य मंदिरों, रानी महलों और छतरियों के लिए फेमस है। एक समय पर यह गांव बुंदेला राजाओं की राजधानी हुआ करता है। ओरछा का राम राजा मंदिर आज भी अद्वितीय है। यहां पर भगवान श्रीराम को राजा के रूप में पूजा जाता है।भेड़ाघाटजबलपुर के पास स्थित भेड़ाघाट सिर्फ अपनी संगमरमर की चट्टानों के लिए नहीं बल्कि अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। यहां पर बहती नर्मदा नदी और धुआंधार जलप्रपात पर्यटकों को सुकून का एहसास कराते हैं।चंदेरीयह गांव अपने पारंपरिक चंदेरी साड़ियों के अलावा अपने किलों के लिए भी विश्व भर में काफी फेमस है। यहां पर मौजूद पुराने किले, गलियां और मस्जिदें शिल्पकला और इतिहास का अद्भुत मेल दर्शाती हैं। वहीं फैशन की दुनिया में भी चंदेरी का नाम हर जगह पर सुनाई देता है।अमरकंटकयह गांव धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों ही दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इस जगह को 'नर्मदा उद्गम स्थल' भी कहा जाता है। यहां पर मौजूद प्राचीन मंदिर, आश्रम और प्राकृतिक सुंदरता आपको एक अनोखा और आध्यात्मिक अनुभव देता है।भोजपुरभोजपुर गांव को राजा भोज द्वारा निर्मित किया गया है। हालांकि यह गांव अपने अधूरे लेकिन भव्य शिव मंदिर के लिए काफी ज्यादा फेमस है। यहां पर स्थित विशाल शिवलिंग भारत के सबसे बड़े शिवलिंगों में से एक है। जोकि हर शिवभक्त को अपनी ओर आकर्षित करता है।ओंकारेश्वरबता दें कि नर्मदा नदी के बीच के द्वीप पर ओंकारेश्वर गांव स्थि है। जोकि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक का घर है। यहां पर आप मंदिर, ओंकार पर्वत और घाट देख सकते हैं। जोकि धार्मिक आस्था के साथ ऐतिहासिक महत्व भी रखते हैं।

PNSPNS
Sep 16, 2025 - 04:30
 0
Historic Places of MP: मध्य प्रदेश की इन फेमस जगहों को ट्रैवल प्लान में करें शामिल, अद्भुत होगा अनुभव
मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है। यहां पर सिर्फ शहर नहीं बल्कि कई ऐसे गांव भी हैं, जो आज भी अपनी परंपरा, ऐतिहासिक धरोहर और लोक कथाओं के लिए काफी ज्यादा फेमस है। ऐसे में अगर आप भी शहर की भीड़ भाड़ से दूर असली भारत और उसकी जड़ों को जानना चाहते हैं, तो आपको अगले ट्रैवल प्लान में मध्य प्रदेश की कुछ फेमस जगहों को शामिल करना चाहिए। यहां का इतिहास जीवित है, कला बोलती है और हर मोड़ पर संस्कृति अपनेपन का एहसास दिलाती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मध्य प्रदेश की कुछ फेमस जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मांडू

बता दें कि मांडू को सिटी ऑफ जॉय और सिटी ऑफ लव भी कहा जाता है। इस जगह को राजा बाज बहादुर और रूपमती की प्रेम कहानी ने अमर बना दिया है। मांडू में मौजूद बावड़ियों, महलों और मस्जिदों के खंडहर पर्यटकों को इतिहास के पन्नों में ले जाते हैं। मानसून के समय पर यहां की सुंदरता दोगुनी हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: Haunted Places: भारत के इन 3 डरावने बीच पर रात में जाने से डरते हैं लोग, सुनाई देती हैं अजीब आवाजें


ओरछा

बेतवा नदी के किनारे बसा ओरछा गांव भव्य मंदिरों, रानी महलों और छतरियों के लिए फेमस है। एक समय पर यह गांव बुंदेला राजाओं की राजधानी हुआ करता है। ओरछा का राम राजा मंदिर आज भी अद्वितीय है। यहां पर भगवान श्रीराम को राजा के रूप में पूजा जाता है।

भेड़ाघाट

जबलपुर के पास स्थित भेड़ाघाट सिर्फ अपनी संगमरमर की चट्टानों के लिए नहीं बल्कि अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। यहां पर बहती नर्मदा नदी और धुआंधार जलप्रपात पर्यटकों को सुकून का एहसास कराते हैं।

चंदेरी

यह गांव अपने पारंपरिक चंदेरी साड़ियों के अलावा अपने किलों के लिए भी विश्व भर में काफी फेमस है। यहां पर मौजूद पुराने किले, गलियां और मस्जिदें शिल्पकला और इतिहास का अद्भुत मेल दर्शाती हैं। वहीं फैशन की दुनिया में भी चंदेरी का नाम हर जगह पर सुनाई देता है।

अमरकंटक

यह गांव धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों ही दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इस जगह को 'नर्मदा उद्गम स्थल' भी कहा जाता है। यहां पर मौजूद प्राचीन मंदिर, आश्रम और प्राकृतिक सुंदरता आपको एक अनोखा और आध्यात्मिक अनुभव देता है।

भोजपुर

भोजपुर गांव को राजा भोज द्वारा निर्मित किया गया है। हालांकि यह गांव अपने अधूरे लेकिन भव्य शिव मंदिर के लिए काफी ज्यादा फेमस है। यहां पर स्थित विशाल शिवलिंग भारत के सबसे बड़े शिवलिंगों में से एक है। जोकि हर शिवभक्त को अपनी ओर आकर्षित करता है।

ओंकारेश्वर

बता दें कि नर्मदा नदी के बीच के द्वीप पर ओंकारेश्वर गांव स्थि है। जोकि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक का घर है। यहां पर आप मंदिर, ओंकार पर्वत और घाट देख सकते हैं। जोकि धार्मिक आस्था के साथ ऐतिहासिक महत्व भी रखते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow