Health Tips: शरीर में ये 7 बदलाव हैं Vitamin B12 की कमी का संकेत, तुरंत हो जाएं सावधान

हमारा शरीर किसी भी बीमारी से पहले हमें कुछ इशारे देता है। बस इन संकेतों को समझने की जरूरत होती है। विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर से हमें कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं। जिनको पहचानना जरूरी होता है। लेकिन कई बार लोग इन संकेतों को हल्के में ले लेते हैं। जोकि आगे चलकर आपकी सेहत पर भारी पड़ सकते हैं।  शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर व्यक्ति को कई तरह के शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल संकेत दिखाई देते हैं। जिनको समय पर पहचानना जरूरी होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर क्या संकेत मिलते हैं और इसके बचाव के लिए क्या करना चाहिए।इसे भी पढ़ें: World Asthama Day: जानलेवा अस्थमा का रामबाण इलाज हैं ये 5 योगासन, Breathing Problem होगी दूरविटामिन-बी12 की कमी के लक्षणअगर आप पूरी नींद लेने के बाद भी लगातार कमजोरी और थकान महसूस करते हैं। तो यह विटामिन बी 12 की कमी का संकेत हो सकता है।अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं जैसे उल्टी, जी मचलाना या दस्त जैसी समस्याएं हैं। यह भी विटामिन बी 12 के कमी की वजह हो सकती है।अचानक भूख कम लगना और बिना किसी प्रयास के कारण वजन का तेजी से गिरना भी एक संकेत होता है।विटामिन बी 12 की कमी से जीभ में सूजन आ सकती है। वहीं जीभ लाल या दर्दनाक हो सकती है। मुंह में बार-बार छाले होना एक आम लक्षण है।विटामिन बी12 की कमी से पीलिया जैसा स्किन पर हल्का पीलापन नजर आ सकता है। इसकी वजह से रेड ब्लड सेल्स बनना कम हो जाता है।बिना किसी खास वजह के स्वभाव में बदलाव आना या बात-बात पर चिड़चिड़पन महसूस होना भी विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है।व्यक्ति के सोचने के तरीके या फिर उसके सामान्य व्यवहार में अचानक बदलाव आना भी विटामिन बी12 की कमी की ओर इशारा करता है।विटामिन बी12 की कमी न्यूरोलॉजिकल लक्षणअगर आपको बार-बार हाथों या फिर पैरों में सुन्नता या फिर सुइयां चुभने जैसा एहसास होता है। तो आपको इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए।चीजों को भूल जाना या फिर किसी काम में फोकस करने में परेशान होना भी विटामिन बी12 की कमी को दिखाता है।इस विटामिन की कमी से नर्वस सिस्टम को नुकसान होता है। जिससे व्यक्ति को चलने-फिरने या फिर सामान्य रूप से बोलने में परेशानी महसूस हो सकती है।ऐसे करें बचावहमारा शरीर खुद विटामिन बी 12 नहीं बना पाता है। इसकी कमी को आप डाइट और सप्लीमेंट्स के जरिए ही दूर कर सकते हैं। विटामिन बी 12 का मुख्य सोर्स एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट्स जैसे - दूध, अंडा और चिकन आदि है। वहीं अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।

PNSPNS
May 7, 2026 - 10:50
 0
Health Tips: शरीर में ये 7 बदलाव हैं Vitamin B12 की कमी का संकेत, तुरंत हो जाएं सावधान
हमारा शरीर किसी भी बीमारी से पहले हमें कुछ इशारे देता है। बस इन संकेतों को समझने की जरूरत होती है। विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर से हमें कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं। जिनको पहचानना जरूरी होता है। लेकिन कई बार लोग इन संकेतों को हल्के में ले लेते हैं। जोकि आगे चलकर आपकी सेहत पर भारी पड़ सकते हैं।
 
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर व्यक्ति को कई तरह के शारीरिक और न्यूरोलॉजिकल संकेत दिखाई देते हैं। जिनको समय पर पहचानना जरूरी होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर क्या संकेत मिलते हैं और इसके बचाव के लिए क्या करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: World Asthama Day: जानलेवा अस्थमा का रामबाण इलाज हैं ये 5 योगासन, Breathing Problem होगी दूर


विटामिन-बी12 की कमी के लक्षण

अगर आप पूरी नींद लेने के बाद भी लगातार कमजोरी और थकान महसूस करते हैं। तो यह विटामिन बी 12 की कमी का संकेत हो सकता है।

अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं जैसे उल्टी, जी मचलाना या दस्त जैसी समस्याएं हैं। यह भी विटामिन बी 12 के कमी की वजह हो सकती है।

अचानक भूख कम लगना और बिना किसी प्रयास के कारण वजन का तेजी से गिरना भी एक संकेत होता है।

विटामिन बी 12 की कमी से जीभ में सूजन आ सकती है। वहीं जीभ लाल या दर्दनाक हो सकती है। मुंह में बार-बार छाले होना एक आम लक्षण है।

विटामिन बी12 की कमी से पीलिया जैसा स्किन पर हल्का पीलापन नजर आ सकता है। इसकी वजह से रेड ब्लड सेल्स बनना कम हो जाता है।

बिना किसी खास वजह के स्वभाव में बदलाव आना या बात-बात पर चिड़चिड़पन महसूस होना भी विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है।

व्यक्ति के सोचने के तरीके या फिर उसके सामान्य व्यवहार में अचानक बदलाव आना भी विटामिन बी12 की कमी की ओर इशारा करता है।

विटामिन बी12 की कमी न्यूरोलॉजिकल लक्षण

अगर आपको बार-बार हाथों या फिर पैरों में सुन्नता या फिर सुइयां चुभने जैसा एहसास होता है। तो आपको इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए।

चीजों को भूल जाना या फिर किसी काम में फोकस करने में परेशान होना भी विटामिन बी12 की कमी को दिखाता है।

इस विटामिन की कमी से नर्वस सिस्टम को नुकसान होता है। जिससे व्यक्ति को चलने-फिरने या फिर सामान्य रूप से बोलने में परेशानी महसूस हो सकती है।

ऐसे करें बचाव

हमारा शरीर खुद विटामिन बी 12 नहीं बना पाता है। इसकी कमी को आप डाइट और सप्लीमेंट्स के जरिए ही दूर कर सकते हैं। विटामिन बी 12 का मुख्य सोर्स एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट्स जैसे - दूध, अंडा और चिकन आदि है। वहीं अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow