Health Tips: जानलेवा मलेरिया का बढ़ा खतरा, इन 5 Tips से करें अपना और परिवार का बचाव

गर्मी और बारिश के मौसम में मलेरिया का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। मलेरिया जैसी बीमारी मादा Anopheles मच्छर के काटने से फैलती है। वहीं अगर समय रहते इस बीमारी पर ध्यान न दिया जाए, तो यह गंभीर रूप ले सकती हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत में 2022 में 1.8 लाख लोग मलेरिया का शिकार हुए थे। वहीं साल 2020 में यह आंकड़ा 32 लाख तक था। ऐसे में भारत और अन्य देशों में मलेरिया के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप कुछ आसान आदतों को अपनाकर आसानी से मलेरिया को मात दे सकते हैं।मलेरिया से बचाव के उपायसाफ-सफाई का ध्यान रखेंबता दें कि मलेरिया का मच्छर सिर्फ गंदे पानी से नहीं बल्कि साफ पानी में भी पनपता है। इसलिए घर और आसपास के क्षेत्र का पूरी तरह से ध्यान रखना चाहिए। घर या आसपास किसी तरह का पानी न जमा होने दें। वहीं गमले, कूलर और टायर और बाल्टी आदि में पानी न जमा रहने दें। गर्मियों में अगर आप जानवरों या पक्षियों के लिए पानी रखते हैं। तो हर 2 से 3 मिनट पर जरूर बदलें। नालियों और छत की रेगुलर बेसिस पर सफाई करनी चाहिए।इसे भी पढ़ें: Health Tips: तेल बदल-बदलकर इस्तेमाल करने से सेहत पर क्या असर होता है, आइए जानें मच्छरदानी का इस्तेमालमार्केट में कई इलेक्ट्रिक रिपेलेंट या फिर क्रीम लाते हैं, जोकि मच्छर भगाने का दावा करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल्स भी होता है, जोकि स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। इससे मच्छर आपको नहीं काटते हैं।घर को बनाएं मच्छर-प्रूफमच्छर घर के अंदर प्रवेश न कर पाए, इसके लिए अपने घर को मच्छर प्रूफ बनाएं। दरवाजों औऱ खिड़कियों पर जाली लगाएं। वहीं शाम के समय घर में मच्छर ज्यादा आते हैं। इसलिए समय से घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें।पूरी बाजू के कपड़ेमलेरिया वाले मच्छर से खुद का बचाव करने के लिए हमेशा फुल स्लीव के कपड़े पहनें। शाम को घर से बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह से ढककर रखें। इस तरह से मच्छरों के काटने का खतरा कम होता है।अपनाएं घरेलू उपायअगर आपके घर में भी मच्छर घुस गए हैं, तो कपूर रखकर या फिर नीम के पत्तों का धुआं करके इनको भगाएं। मच्छरों को घर से भगाने के लिए आप कमरे के अंदर तुलसी का पौधा भी रख सकते हैं।

PNSPNS
Apr 26, 2026 - 16:17
 0
Health Tips: जानलेवा मलेरिया का बढ़ा खतरा, इन 5 Tips से करें अपना और परिवार का बचाव
गर्मी और बारिश के मौसम में मलेरिया का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। मलेरिया जैसी बीमारी मादा Anopheles मच्छर के काटने से फैलती है। वहीं अगर समय रहते इस बीमारी पर ध्यान न दिया जाए, तो यह गंभीर रूप ले सकती हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत में 2022 में 1.8 लाख लोग मलेरिया का शिकार हुए थे। वहीं साल 2020 में यह आंकड़ा 32 लाख तक था। ऐसे में भारत और अन्य देशों में मलेरिया के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 25 अप्रैल को वर्ल्ड मलेरिया दिवस मनाया जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप कुछ आसान आदतों को अपनाकर आसानी से मलेरिया को मात दे सकते हैं।

मलेरिया से बचाव के उपाय


साफ-सफाई का ध्यान रखें

बता दें कि मलेरिया का मच्छर सिर्फ गंदे पानी से नहीं बल्कि साफ पानी में भी पनपता है। इसलिए घर और आसपास के क्षेत्र का पूरी तरह से ध्यान रखना चाहिए। घर या आसपास किसी तरह का पानी न जमा होने दें। वहीं गमले, कूलर और टायर और बाल्टी आदि में पानी न जमा रहने दें। गर्मियों में अगर आप जानवरों या पक्षियों के लिए पानी रखते हैं। तो हर 2 से 3 मिनट पर जरूर बदलें। नालियों और छत की रेगुलर बेसिस पर सफाई करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: तेल बदल-बदलकर इस्तेमाल करने से सेहत पर क्या असर होता है, आइए जानें 


मच्छरदानी का इस्तेमाल

मार्केट में कई इलेक्ट्रिक रिपेलेंट या फिर क्रीम लाते हैं, जोकि मच्छर भगाने का दावा करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल्स भी होता है, जोकि स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए रात को सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। इससे मच्छर आपको नहीं काटते हैं।

घर को बनाएं मच्छर-प्रूफ

मच्छर घर के अंदर प्रवेश न कर पाए, इसके लिए अपने घर को मच्छर प्रूफ बनाएं। दरवाजों औऱ खिड़कियों पर जाली लगाएं। वहीं शाम के समय घर में मच्छर ज्यादा आते हैं। इसलिए समय से घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें।

पूरी बाजू के कपड़े

मलेरिया वाले मच्छर से खुद का बचाव करने के लिए हमेशा फुल स्लीव के कपड़े पहनें। शाम को घर से बाहर निकलते समय शरीर को पूरी तरह से ढककर रखें। इस तरह से मच्छरों के काटने का खतरा कम होता है।

अपनाएं घरेलू उपाय

अगर आपके घर में भी मच्छर घुस गए हैं, तो कपूर रखकर या फिर नीम के पत्तों का धुआं करके इनको भगाएं। मच्छरों को घर से भगाने के लिए आप कमरे के अंदर तुलसी का पौधा भी रख सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow