Health Tips: 44 की उम्र में भी टोन्ड बॉडी का कमाल, श्वेता तिवारी ने बताया अपना फिटनेस मंत्र

टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। 44 साल की उम्र में 2 बच्चों की मां होने के बाद भी अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस का ध्यान रखती हैं। श्वेता की फिटनेस देखकर किसी के लिए भी उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल हो सकता है। श्वेता ने जिस तरह से अपनी फिटनेस को मेंटेन करके रखा है, वह हर महिला के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं।वहीं हाल ही में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भारती सिंह के साथ पॉडकास्ट के दौरान अपनी फिटनेस का राज बताया है। श्वेता तिवारी ने अपनी फिटनेस को लेकर खुलकर बात की और बताया कि वह किन एक्सरसाइज को करके खुद को फिट रखती हैं।इसे भी पढ़ें: Health Tips: दवा खाकर भी पीरियड क्रैम्प्स से राहत नहीं? डाइट की ये गलतियां ही बिगाड़ रही है पूरा खेलजानिए श्वेता तिवारी के फिटनेस का राजपिलाटेजअभिनेत्री श्वेता तिवारी अपने फिटनेस रूटीन में पिलाटेज भी करती हैं। जोकि उनकी फिटनेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पिलाटेज एक्सरसाइज करने से कोर मसल्स मजबूत होती है और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। साथ ही शरीर को बैलेंस करने में भी मदद मिलती है। पिलाटेज करने से न सिर्फ आपका शरीर टोन होता है, बल्कि यह मेंटल हेल्थ के लिए भी बेहतर होता है। इस एक्सरसाइज को करने से पोश्चर बेहतर होता है और स्पाइनल हेल्थ में भी सुधार होता है।वॉकएक्ट्रेस अपनी फिटनेस रूटीन में वॉक को भी शामिल करती हैं। श्वेता का मानना है कि हेल्दी और फिट रहने के लिए हर किसी को जिम जाने की जरूरत नहीं होती है। आप सिर्फ रोजाना वॉक करके भी खुद को फिट रख सकते हैं। वॉकिंग एक लो इंटेंसिटी कार्डियो है, जोकि फैट बर्न करने के साथ हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। सुबह की ताजी हवा में वॉक करने से न सिर्फ सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ता है, बल्कि यह आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे आप सारा दिन एनर्जेटिक रखने में सहायता करता है। वेट ट्रेनिंगएक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने बताया कि वह अपनी फिटनेस रूटीन में वेट ट्रेनिंग शामिल करती है। उनके मजबूत और टोंड शरीर का राज वेट ट्रेनिंग है। उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के लिए वेट ट्रेनिंग करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस उम्र में महिलाओं के शरीर में मसल लॉस होने की समस्या आम होती है। इसलिए श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस के लिए वह डेडलिफ्ट्स, स्क्वैट्स, पुश-अप्स और अन्य स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज करती हैं।

PNSPNS
Sep 16, 2025 - 04:29
 0
Health Tips: 44 की उम्र में भी टोन्ड बॉडी का कमाल, श्वेता तिवारी ने बताया अपना फिटनेस मंत्र
टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि फिटनेस को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। 44 साल की उम्र में 2 बच्चों की मां होने के बाद भी अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस का ध्यान रखती हैं। श्वेता की फिटनेस देखकर किसी के लिए भी उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल हो सकता है। श्वेता ने जिस तरह से अपनी फिटनेस को मेंटेन करके रखा है, वह हर महिला के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं।

वहीं हाल ही में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भारती सिंह के साथ पॉडकास्ट के दौरान अपनी फिटनेस का राज बताया है। श्वेता तिवारी ने अपनी फिटनेस को लेकर खुलकर बात की और बताया कि वह किन एक्सरसाइज को करके खुद को फिट रखती हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: दवा खाकर भी पीरियड क्रैम्प्स से राहत नहीं? डाइट की ये गलतियां ही बिगाड़ रही है पूरा खेल


जानिए श्वेता तिवारी के फिटनेस का राज


पिलाटेज

अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपने फिटनेस रूटीन में पिलाटेज भी करती हैं। जोकि उनकी फिटनेस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पिलाटेज एक्सरसाइज करने से कोर मसल्स मजबूत होती है और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है। साथ ही शरीर को बैलेंस करने में भी मदद मिलती है। पिलाटेज करने से न सिर्फ आपका शरीर टोन होता है, बल्कि यह मेंटल हेल्थ के लिए भी बेहतर होता है। इस एक्सरसाइज को करने से पोश्चर बेहतर होता है और स्पाइनल हेल्थ में भी सुधार होता है।

वॉक

एक्ट्रेस अपनी फिटनेस रूटीन में वॉक को भी शामिल करती हैं। श्वेता का मानना है कि हेल्दी और फिट रहने के लिए हर किसी को जिम जाने की जरूरत नहीं होती है। आप सिर्फ रोजाना वॉक करके भी खुद को फिट रख सकते हैं। वॉकिंग एक लो इंटेंसिटी कार्डियो है, जोकि फैट बर्न करने के साथ हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। सुबह की ताजी हवा में वॉक करने से न सिर्फ सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ता है, बल्कि यह आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे आप सारा दिन एनर्जेटिक रखने में सहायता करता है। 

वेट ट्रेनिंग

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने बताया कि वह अपनी फिटनेस रूटीन में वेट ट्रेनिंग शामिल करती है। उनके मजबूत और टोंड शरीर का राज वेट ट्रेनिंग है। उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के लिए वेट ट्रेनिंग करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस उम्र में महिलाओं के शरीर में मसल लॉस होने की समस्या आम होती है। इसलिए श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस के लिए वह डेडलिफ्ट्स, स्क्वैट्स, पुश-अप्स और अन्य स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज करती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow