Gujarat Local Body Polls: CM भूपेंद्र पटेल की अपील- 'लोकतंत्र के पर्व' में करें 100% Voting'

 गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को राज्य के मतदाताओं से रविवार के लिए निर्धारित स्थानीय निकाय चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की और इसे ‘‘लोकतंत्र का पवित्र पर्व’’ बताया। इन चुनावों में 15 नगर निगम, 84 नगरपालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायत के लिए 9,992 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसे राज्य की सबसे बड़े चुनावी प्रक्रिया माना जाता है। रविवार को होने जा रहे चुनाव के लिए 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र होंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे समाप्त होगा और मतगणना 28 अप्रैल को होगी। मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले नागरिकों के लिए अपने संदेश में कहा कि हर वोट में यह ताकत है कि वह गांव से लेकर तालुका, जिले और शहर तक, हर स्तर पर विकास की रफ्तार को तेज कर सके। उन्होंने इसे राज्य की प्रगति के लिए अमूल्य बताया। मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें और शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें। उन्होंने पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

PNSPNS
Apr 26, 2026 - 16:05
 0
Gujarat Local Body Polls: CM भूपेंद्र पटेल की अपील- 'लोकतंत्र के पर्व' में करें 100% Voting'

 गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को राज्य के मतदाताओं से रविवार के लिए निर्धारित स्थानीय निकाय चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की और इसे ‘‘लोकतंत्र का पवित्र पर्व’’ बताया। इन चुनावों में 15 नगर निगम, 84 नगरपालिका, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायत के लिए 9,992 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसे राज्य की सबसे बड़े चुनावी प्रक्रिया माना जाता है। रविवार को होने जा रहे चुनाव के लिए 4.18 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र होंगे।

मतदान सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे समाप्त होगा और मतगणना 28 अप्रैल को होगी। मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले नागरिकों के लिए अपने संदेश में कहा कि हर वोट में यह ताकत है कि वह गांव से लेकर तालुका, जिले और शहर तक, हर स्तर पर विकास की रफ्तार को तेज कर सके। उन्होंने इसे राज्य की प्रगति के लिए अमूल्य बताया।

मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें और शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लें। उन्होंने पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow