Gold Silver Price: चांदी में 6,800 रुपये का जोरदार उछाल, जबकि सोने की कीमतों में आई 2,000 रुपये की गिरावट
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में विपरीत रुख देखने को मिला। जहां एक ओर आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की मजबूत घरेलू मांग के कारण चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई, वहीं वैश्विक दबाव और ऊर्जा संकट के बीच सोने के भाव टूट गए। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,000 रुपये, यानी 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा। बृहस्पतिवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।इसे भी पढ़ें: भविष्य संकट में है...पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों से बांग्लादेश के मीडिया में क्यों मची खलबली? एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘ऊर्जा की ऊंची कीमतों और अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच सोमवार को कम कारोबार वाले सत्र में सोने की कीमत में गिरावट आई।’’ उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों ने इस आशंका को और मजबूत किया है कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं, और साल के आखिर में इनमें और तेजी आने की आशंका है। गांधी ने कहा, ‘‘इस नजरिए ने डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल दोनों को सहारा दिया है। सत्र के दौरान ये दोनों ऊपर चढ़े, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना।’’इसे भी पढ़ें: 4 मई TMC गई...बंगाली धोती-कुर्ता पहन BJP मुख्यालय पहुंचे PM मोदी सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमतों में 6,800 रुपये यानी 2.8 प्रतिशत की तेजी आई और यह 2,49,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,42,700 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर चांदी 2.55 प्रतिशत टूटकर 73.43 डॉलर प्रति औंस रही, जबकि सोना 49.27 डॉलर यानी 1.07 प्रतिशत फिसलकर 4,565.68 डॉलर प्रति औंस रहा। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बीच हाजिर सोना निचले स्तर पर रहा और 4,560 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना रहा।
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में विपरीत रुख देखने को मिला। जहां एक ओर आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की मजबूत घरेलू मांग के कारण चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई, वहीं वैश्विक दबाव और ऊर्जा संकट के बीच सोने के भाव टूट गए। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,000 रुपये, यानी 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा। बृहस्पतिवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
इसे भी पढ़ें: भविष्य संकट में है...पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों से बांग्लादेश के मीडिया में क्यों मची खलबली?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘ऊर्जा की ऊंची कीमतों और अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच सोमवार को कम कारोबार वाले सत्र में सोने की कीमत में गिरावट आई।’’ उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों ने इस आशंका को और मजबूत किया है कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं, और साल के आखिर में इनमें और तेजी आने की आशंका है। गांधी ने कहा, ‘‘इस नजरिए ने डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल दोनों को सहारा दिया है। सत्र के दौरान ये दोनों ऊपर चढ़े, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना।’’
इसे भी पढ़ें: 4 मई TMC गई...बंगाली धोती-कुर्ता पहन BJP मुख्यालय पहुंचे PM मोदी
सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमतों में 6,800 रुपये यानी 2.8 प्रतिशत की तेजी आई और यह 2,49,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,42,700 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर चांदी 2.55 प्रतिशत टूटकर 73.43 डॉलर प्रति औंस रही, जबकि सोना 49.27 डॉलर यानी 1.07 प्रतिशत फिसलकर 4,565.68 डॉलर प्रति औंस रहा। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बीच हाजिर सोना निचले स्तर पर रहा और 4,560 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना रहा।
What's Your Reaction?