Goa Tour 2026: Goa जाने का सपना होगा पूरा, IRCTC लाया शानदार Tour Package, बुकिंग हुई शुरू

हर किसी को घूमने-फिरने का शौक होता है। यहां एक से बढ़कर एक जगह हैं, जहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। किसी को पहाड़ों पर जाना पसंद होता है, तो किसी को बीच पर चिल करना अच्छा लगता है। वहीं समय-समय पर IRCTC भी धांसू ऑफर लेकर आता है। जिससे लोगों को कम बजट में अच्छी जगह घूमने का मौका मिल सके। क्योंकि कई लोग तो बजट की वजह से अपनी ट्रिप कैंसिल कर देते हैं या फिर ट्रिप ही नहीं बनाते हैं।हाल ही में IRCTC ने गोवा का टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसमें आप कम खर्च में गोवा की पूरी ट्रिप को एंजॉय कर सकते हैं। वहीं इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल, होटल और खाने की सुविधा मिलेगी। अगर आप भी लंबे समय से गोवा जाने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए एकदम परफेक्ट है। तो आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में...IRCTC का गोवा टूर पैकेजसमय-समय पर IRCTC बजट ट्रैवलर्स के लिए अच्छे टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इस बार IRCTC ने गोवा के लिए एक खास पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज का नाम 'TIRUNELVELI- GOA CHARTER COACH TOUR' है।कहां से होगी पैकेज की शुरुआततिरुनेलवेलीविरुधुनगरडिंडीगुलमदुरैकरूरधर्मपुरीखर्चअगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 34,800 रुपए पैकेज फीस देना होगी। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 27,100 रुपए पैकेज फीस होगी। अगर आप 3 लोग साथ यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति 26,300 रुपए किराया होगा। वहीं बच्चों के लिए किराया 21,800 रुपए है।जानिए कितने दिन की होगी ट्रिपबता दें कि यह पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस मिलता है। वहीं आपको इस टूर पैकेज में सभी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं।आने-जाने के लिए 3AC ट्रेन टिकटगोवा में घूमने के लिए AC कैबस्टे के लिए 3-स्टार होटलब्रेकफास्ट और डिनरलंच का खर्च आपको खुद उठाना होगा।ऐसे करें बुकिंगअगर आप भी इस पैकेज के साथ घूमना चाहती हैं, तो IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकती हैं। ध्यान रहे कि बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होती है। क्योंकि सीटें लिमिटेड होती हैं। इसलिए बिना देर किए जल्द ही बुकिंग कर लें।

PNSPNS
May 3, 2026 - 18:31
 0
Goa Tour 2026: Goa जाने का सपना होगा पूरा, IRCTC लाया शानदार Tour Package, बुकिंग हुई शुरू
हर किसी को घूमने-फिरने का शौक होता है। यहां एक से बढ़कर एक जगह हैं, जहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। किसी को पहाड़ों पर जाना पसंद होता है, तो किसी को बीच पर चिल करना अच्छा लगता है। वहीं समय-समय पर IRCTC भी धांसू ऑफर लेकर आता है। जिससे लोगों को कम बजट में अच्छी जगह घूमने का मौका मिल सके। क्योंकि कई लोग तो बजट की वजह से अपनी ट्रिप कैंसिल कर देते हैं या फिर ट्रिप ही नहीं बनाते हैं।

हाल ही में IRCTC ने गोवा का टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसमें आप कम खर्च में गोवा की पूरी ट्रिप को एंजॉय कर सकते हैं। वहीं इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल, होटल और खाने की सुविधा मिलेगी। अगर आप भी लंबे समय से गोवा जाने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए एकदम परफेक्ट है। तो आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में...

IRCTC का गोवा टूर पैकेज

समय-समय पर IRCTC बजट ट्रैवलर्स के लिए अच्छे टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इस बार IRCTC ने गोवा के लिए एक खास पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज का नाम 'TIRUNELVELI- GOA CHARTER COACH TOUR' है।

कहां से होगी पैकेज की शुरुआत

तिरुनेलवेली
विरुधुनगर
डिंडीगुल
मदुरै
करूर
धर्मपुरी

खर्च

अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 34,800 रुपए पैकेज फीस देना होगी। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 27,100 रुपए पैकेज फीस होगी। अगर आप 3 लोग साथ यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति 26,300 रुपए किराया होगा। वहीं बच्चों के लिए किराया 21,800 रुपए है।

जानिए कितने दिन की होगी ट्रिप

बता दें कि यह पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस मिलता है। वहीं आपको इस टूर पैकेज में सभी जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं।
आने-जाने के लिए 3AC ट्रेन टिकट
गोवा में घूमने के लिए AC कैब
स्टे के लिए 3-स्टार होटल
ब्रेकफास्ट और डिनर
लंच का खर्च आपको खुद उठाना होगा।

ऐसे करें बुकिंग

अगर आप भी इस पैकेज के साथ घूमना चाहती हैं, तो IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकती हैं। ध्यान रहे कि बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होती है। क्योंकि सीटें लिमिटेड होती हैं। इसलिए बिना देर किए जल्द ही बुकिंग कर लें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow