Gaza का दर्द लेकर World Cup पहुंचे Egypt के कोच Hossam Hassan, कहा- फिलिस्तीनी समर्थक ही इंसान है

 मिस्र के कोच होसाम हसन ने अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले विश्व कप के राउंड ऑफ 16 मैच से पहले फलस्तीन के लोगों की दुर्दशा पर बात की और कहा कि जो कोई भी उनके प्रति सहानुभूति नहीं रखता वह ‘इंसान नहीं’ है। हसन ने पिछले दौर में ऑस्ट्रेलिया पर मिस्र की जीत के बाद फलस्तीन का ध्वज लहराया था। अर्जेंटीना के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने कहा, ‘‘अगर दुनिया में कोई भी ऐसा व्यक्ति है जो फलस्तीन के प्रति सहानुभूति नहीं रखता है तो वह इंसान नहीं है। फिर चाहे वह अरब हो, यूरोपीय हो या अमेरिकी।’’ गाजा में 20 लाख से अधिक फलस्तीनी सात अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद शुरू हुए युद्ध के बाद अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल की जवाबी कार्रवाई में कुल 73,066 लोग मारे गए हैं। हसन ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया में अगर कोई जानवर को नुकसान पहुंचाता है, तो हम देखते हैं कि पशु अधिकारों का बचाव किया जाता है और पूरी दुनिया प्रतिक्रिया देती है। मिसाइल हमले में एक ही दिन में दो-तीन हजार लोगों की मौत की खबरें सुनना आम बात हो गई है।’’ विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने टूर्नामेंट के दौरान फलस्तीन का ध्वज लहराने की अनुमति दे रखी है।

PNSPNS
Jul 8, 2026 - 16:29
 0
Gaza का दर्द लेकर World Cup पहुंचे Egypt के कोच Hossam Hassan, कहा- फिलिस्तीनी समर्थक ही इंसान है

 मिस्र के कोच होसाम हसन ने अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले विश्व कप के राउंड ऑफ 16 मैच से पहले फलस्तीन के लोगों की दुर्दशा पर बात की और कहा कि जो कोई भी उनके प्रति सहानुभूति नहीं रखता वह ‘इंसान नहीं’ है। हसन ने पिछले दौर में ऑस्ट्रेलिया पर मिस्र की जीत के बाद फलस्तीन का ध्वज लहराया था। अर्जेंटीना के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने कहा, ‘‘अगर दुनिया में कोई भी ऐसा व्यक्ति है जो फलस्तीन के प्रति सहानुभूति नहीं रखता है तो वह इंसान नहीं है। फिर चाहे वह अरब हो, यूरोपीय हो या अमेरिकी।’’

गाजा में 20 लाख से अधिक फलस्तीनी सात अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद शुरू हुए युद्ध के बाद अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल की जवाबी कार्रवाई में कुल 73,066 लोग मारे गए हैं।

हसन ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया में अगर कोई जानवर को नुकसान पहुंचाता है, तो हम देखते हैं कि पशु अधिकारों का बचाव किया जाता है और पूरी दुनिया प्रतिक्रिया देती है। मिसाइल हमले में एक ही दिन में दो-तीन हजार लोगों की मौत की खबरें सुनना आम बात हो गई है।’’ विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने टूर्नामेंट के दौरान फलस्तीन का ध्वज लहराने की अनुमति दे रखी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow