Football World Cup: Mathias का 65 सेकंड में तूफानी गोल, 10 खिलाड़ियों के साथ Paraguay ने तुर्किए को हराया

माटियास गलार्ज़ा ने खेल शुरू होने के 65 सेकंड के अंदर गेंद को नेट में पहुंचाकर मौजूदा विश्व कप का सबसे तेज गोल किया जिससे पराग्वे ने अधिकतर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद तुर्किए को 1-0 से हराया। पराग्वे की इस जीत से यह सुनिश्चित हो गया कि अमेरिका ग्रुप डी में शीर्षक पर रहेगा। इससे तुर्किए की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें भी लगभग समाप्त हो गई। पराग्वे अगले गुरुवार को ग्रुप चरण के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा, जिसमें ग्रुप में दूसरे स्थान का फैसला होगा। पराग्वे को दूसरा स्थान हासिल करने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। इस मैच में पराग्वे की जीत में गुस्तावो अल्फारो द्वारा किए गए लाइनअप में बदलाव का भी अहम योगदान रहा। माटियास को पहले मैच में नहीं खिलाया गया था, लेकिन तुर्किए के खिलाफ उन्हें शुरुआती लाइनअप में शामिल किया गया। उन्होंने मैच के शुरू होने के महज 65 सेकेंड के भीतर ही लगभग 25 गज की दूरी से बाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर गोल दागकर कोच के फैसले को सही साबित किया। माटियास ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह अविस्मरणीय है। यह विश्व फुटबॉल का सबसे बड़ा मंच है जहां मुझे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिल रहा है। मुझे बहुत गर्व है। मुझे उम्मीद है कि पराग्वे खुश होगा।’’ मिगुएल अल्मिरोन को पहले हाफ के इंजरी टाइम में एक नए नियम का उल्लंघन करने के लिए लाल कार्ड दिखाए जाने के बाद पराग्वे को 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। यह नियम खिलाड़ियों के बीच आपसी बहस के दौरान मुंह ढकने से जुड़ा हुआ है। पराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने कई महत्वपूर्ण बचाव किए और अपनी टीम की बढ़त को बरकरार रखा। पहले हाफ के आखिर में तुर्किए बराबरी का गोल करने के करीब था, लेकिन मेर्ट मुल्डुर का हेडर क्रॉस बार और गोलपोस्ट से टकरा गया। तुर्किए ने दूसरे हाफ में गोल करने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी लेकिन पराग्वे ने गोल बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। पराग्वे अपने पहले मैच में अमेरिका से 4-1 से हार गया था। तुर्किए को ऑस्ट्रेलिया से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इससे तुर्किए की आगे बढ़ने की संभावना भी लगभग समाप्त हो गई।

PNSPNS
Jun 22, 2026 - 08:57
 0
Football World Cup: Mathias का 65 सेकंड में तूफानी गोल, 10 खिलाड़ियों के साथ Paraguay ने तुर्किए को हराया

माटियास गलार्ज़ा ने खेल शुरू होने के 65 सेकंड के अंदर गेंद को नेट में पहुंचाकर मौजूदा विश्व कप का सबसे तेज गोल किया जिससे पराग्वे ने अधिकतर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद तुर्किए को 1-0 से हराया। पराग्वे की इस जीत से यह सुनिश्चित हो गया कि अमेरिका ग्रुप डी में शीर्षक पर रहेगा। इससे तुर्किए की नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें भी लगभग समाप्त हो गई।

पराग्वे अगले गुरुवार को ग्रुप चरण के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा, जिसमें ग्रुप में दूसरे स्थान का फैसला होगा। पराग्वे को दूसरा स्थान हासिल करने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। इस मैच में पराग्वे की जीत में गुस्तावो अल्फारो द्वारा किए गए लाइनअप में बदलाव का भी अहम योगदान रहा। माटियास को पहले मैच में नहीं खिलाया गया था, लेकिन तुर्किए के खिलाफ उन्हें शुरुआती लाइनअप में शामिल किया गया। उन्होंने मैच के शुरू होने के महज 65 सेकेंड के भीतर ही लगभग 25 गज की दूरी से बाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर गोल दागकर कोच के फैसले को सही साबित किया।

माटियास ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह अविस्मरणीय है। यह विश्व फुटबॉल का सबसे बड़ा मंच है जहां मुझे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिल रहा है। मुझे बहुत गर्व है। मुझे उम्मीद है कि पराग्वे खुश होगा।’’ मिगुएल अल्मिरोन को पहले हाफ के इंजरी टाइम में एक नए नियम का उल्लंघन करने के लिए लाल कार्ड दिखाए जाने के बाद पराग्वे को 10 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ा। यह नियम खिलाड़ियों के बीच आपसी बहस के दौरान मुंह ढकने से जुड़ा हुआ है।

पराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने कई महत्वपूर्ण बचाव किए और अपनी टीम की बढ़त को बरकरार रखा। पहले हाफ के आखिर में तुर्किए बराबरी का गोल करने के करीब था, लेकिन मेर्ट मुल्डुर का हेडर क्रॉस बार और गोलपोस्ट से टकरा गया। तुर्किए ने दूसरे हाफ में गोल करने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी लेकिन पराग्वे ने गोल बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। पराग्वे अपने पहले मैच में अमेरिका से 4-1 से हार गया था। तुर्किए को ऑस्ट्रेलिया से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इससे तुर्किए की आगे बढ़ने की संभावना भी लगभग समाप्त हो गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow