February 2026 Ekadashi List: जानें विजया-आमलकी एकादशी की सही Date और पूजा का शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है और इस दिन व्रत करना विशेष रुप से फलदायी माना जाता है। हर महीने में दो एकादशी तिथियां आती हैं, जिनमें से एक शुक्ल पक्ष में आती है और दूसरी कृष्ण पक्ष में आती है। यह व्रत श्री विष्णु को समर्पित होता है और इस दिन भगवान विधिवत रुप से पूजा करना शुभ माना जाता है। एकादशी तिथि के दिन पूजा-पाठ के साथ ही स्नान-दान करना फलदायी माना जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि फरवरी महीने में दो प्रमुख एकादशी तिथियां पड़ने वाली है। फरवरी में विजया और आमलकी एकादशी तिथि पड़ रही है, जिनका हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। विजया एकादशी कब है?इस बार विजया एकादशी 13 फरवरी, शुक्रवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किया गया व्रत शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला माना जाता है। साथ ही यह व्रत जीवन में आने वाली कठिनाइयों और बाधाओं को दूर करने में सहायक होता है तथा सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।विजया एकादशी शुभ मुहूर्त - विजया एकादशी तिथि आरंभ: 12 फरवरी, गुरूवार, प्रातः 11:33 बजे से - विजया एकादशी तिथि समापन: 13 फरवरी, शुक्रवार, दोपहर 01:30 बजे तक - उदया तिथि के अनुसार विजया एकादशी 13 फरवरी को ही मनाई जाएगी। - पूजा का शुभ समय: 13 फरवरी, प्रातः 06:26 से 09:15 तक - विजया एकादशी पारण का शुभ समय: 14 फरवरी, द्वादशी तिथि, प्रातः 07:50 से 09:15 तकआमलकी एकादशी कब है? फरवरी महीने की दूसरी एकादशी तिथि आमलकी एकादशी भी मनाई जाएगी। इस एकादशी पर आंवले के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु जी के साथ आंवले के पेड़ की पूजा भी की जाती है। जो लोग इस दिन विधिवत रुप से पूजन करते हैं, उनको सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।आमलकी एकादशी शुभ मुहूर्त - आमलकी एकादशी तिथि आरंभ: 26 फरवरी, गुरुवार, रात्रि 12:07 बजे से -आमलकी एकादशी तिथि समापन: 27 फरवरी, शुक्रवार, रात्रि 09:59 बजे तक - उदया तिथि के अनुसार आमलकी एकादशी  27 फरवरी, शुक्रवार को मनाना ही फलदायी होगा।-आमलकी एकादशी पूजा का शुभ समय: 27 फरवरी, प्रातः 06:15 से 09:09 तक- व्रत पारण का शुभ समय: 28 फरवरी, शनिवार, प्रातः 07:41 से प्रातः 09:08 तक

PNSPNS
Feb 4, 2026 - 18:21
 0
February 2026 Ekadashi List: जानें विजया-आमलकी एकादशी की सही Date और पूजा का शुभ मुहूर्त
सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है और इस दिन व्रत करना विशेष रुप से फलदायी माना जाता है। हर महीने में दो एकादशी तिथियां आती हैं, जिनमें से एक शुक्ल पक्ष में आती है और दूसरी कृष्ण पक्ष में आती है। यह व्रत श्री विष्णु को समर्पित होता है और इस दिन भगवान विधिवत रुप से पूजा करना शुभ माना जाता है। एकादशी तिथि के दिन पूजा-पाठ के साथ ही स्नान-दान करना फलदायी माना जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि फरवरी महीने में दो प्रमुख एकादशी तिथियां पड़ने वाली है। फरवरी में विजया और आमलकी एकादशी तिथि पड़ रही है, जिनका हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। 

विजया एकादशी कब है?

इस बार विजया एकादशी 13 फरवरी, शुक्रवार को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किया गया व्रत शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला माना जाता है। साथ ही यह व्रत जीवन में आने वाली कठिनाइयों और बाधाओं को दूर करने में सहायक होता है तथा सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

विजया एकादशी शुभ मुहूर्त 

- विजया एकादशी तिथि आरंभ: 12 फरवरी, गुरूवार, प्रातः 11:33 बजे से

 - विजया एकादशी तिथि समापन: 13 फरवरी, शुक्रवार, दोपहर 01:30 बजे तक

 - उदया तिथि के अनुसार विजया एकादशी 13 फरवरी को ही मनाई जाएगी।

 - पूजा का शुभ समय: 13 फरवरी, प्रातः 06:26 से 09:15 तक

 - विजया एकादशी पारण का शुभ समय: 14 फरवरी, द्वादशी तिथि, प्रातः 07:50 से 09:15 तक

आमलकी एकादशी कब है? 

फरवरी महीने की दूसरी एकादशी तिथि आमलकी एकादशी भी मनाई जाएगी। इस एकादशी पर आंवले के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु जी के साथ आंवले के पेड़ की पूजा भी की जाती है। जो लोग इस दिन विधिवत रुप से पूजन करते हैं, उनको सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

आमलकी एकादशी शुभ मुहूर्त 

- आमलकी एकादशी तिथि आरंभ: 26 फरवरी, गुरुवार, रात्रि 12:07 बजे से

 -आमलकी एकादशी तिथि समापन: 27 फरवरी, शुक्रवार, रात्रि 09:59 बजे तक

 - उदया तिथि के अनुसार आमलकी एकादशी  27 फरवरी, शुक्रवार को मनाना ही फलदायी होगा।

-आमलकी एकादशी पूजा का शुभ समय: 27 फरवरी, प्रातः 06:15 से 09:09 तक

- व्रत पारण का शुभ समय: 28 फरवरी, शनिवार, प्रातः 07:41 से प्रातः 09:08 तक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow