Fasting Diet: Mahashivratri Vrat में कमजोरी होगी दूर, अपनी Diet में शामिल करें ये 5 Superfoods

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि व्रत बेहद अहम व्रत माना जाता है। महाशिवरात्रि पर्व को बड़ी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। इस खास पर्व पर लोग व्रत करते हैं और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। हालांकि व्रत में भोजन की कमी और उपवास की वजह से हमारे शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। ऐसे में अगर व्रत के दौरान सही डाइट ली जाए, तो आप पूरी तरह से ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं और साथ ही सही ढंग से व्रत का पालन भी कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 5 तरह के ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको खाकर आप थकान और कमजोरी से बच सकते हैं।ताजे फलव्रत के दौरान आप ताजे फलों का भी सेवन कर सकते हैं। यह आपके शरीर को फौरन ऊर्जा प्रदान करता है। आप केला, संतरा, सेब, अंगूर और पपीता आदि खा सकते हैं। यह न सिर्फ आपको ऊर्जा देते हैं, बल्कि इन फलों में विटामिन्स और मिनरल्स की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो ताजगी बनाए रखने में मदद करती है।इसे भी पढ़ें: Diabetes Control पर डॉक्टर का बड़ा खुलासा, क्या धूप से घटता है Blood Sugar Level?नट्स और बीजआप व्रत में ताजे फलों के अलावा बीज और नट्स जैसे अखरोट, काजू, बादाम, मूंगफली और चिया सीड्स खा सकते हैं। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है। यह प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जो आपके शरीर को पूरा दिन सक्रिय रखते हैं। वहीं नट्स और बीज का सेवन करने से मस्तिष्क की कार्यक्षमता भी बेहतर होती है।आलूव्रत के दौरान आलू का सेवन करना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह कार्बोहाइड्रेट्स का एक अच्छा स्त्रोत है। जोकि शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। आप व्रत में आलू को उबालकर या फिर हल्का सा सेंककर खा सकते हैं। आलू में फाइबर और पोटैशियम भी पाया जाता है, जो शरीर की थकान को दूर करने में सहायता करता है।दहीदही कैल्शियम और प्रोटीन का एक बेहतरीन स्त्रोत है। यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर रखने के साथ ही शरीर को भी ठंडक प्रदान करता है। व्रत में दही का सेवन करने से शरीर को ताजगी और ऊर्जा मिलती है। आप दही को शहद, सूखे मेवे या फिर फल के साथ मिलाकर खा सकते हैं।साबूदानाबता दें कि महाशिवरात्रि के व्रत में साबूदाना भी एक लोकप्रिय खाद्य ऑप्शन हो सकता है। साबूदाना हल्का होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। जो आपके शरीर को ऊर्जा और ताजगी देता है। आप साबूदाना की टिक्की, खीर या फिर हलवा बनाकर खा सकते हैं। जिससे आपको न सिर्फ ऊर्जा मिलेगी, बल्कि व्रत के दौरान भूख से आपके पेट को भी संतुष्टि मिलेगी।

PNSPNS
Feb 4, 2026 - 18:21
 0
Fasting Diet: Mahashivratri Vrat में कमजोरी होगी दूर, अपनी Diet में शामिल करें ये 5 Superfoods
हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि व्रत बेहद अहम व्रत माना जाता है। महाशिवरात्रि पर्व को बड़ी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। इस खास पर्व पर लोग व्रत करते हैं और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। हालांकि व्रत में भोजन की कमी और उपवास की वजह से हमारे शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। ऐसे में अगर व्रत के दौरान सही डाइट ली जाए, तो आप पूरी तरह से ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं और साथ ही सही ढंग से व्रत का पालन भी कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 5 तरह के ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको खाकर आप थकान और कमजोरी से बच सकते हैं।

ताजे फल

व्रत के दौरान आप ताजे फलों का भी सेवन कर सकते हैं। यह आपके शरीर को फौरन ऊर्जा प्रदान करता है। आप केला, संतरा, सेब, अंगूर और पपीता आदि खा सकते हैं। यह न सिर्फ आपको ऊर्जा देते हैं, बल्कि इन फलों में विटामिन्स और मिनरल्स की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो ताजगी बनाए रखने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: Diabetes Control पर डॉक्टर का बड़ा खुलासा, क्या धूप से घटता है Blood Sugar Level?


नट्स और बीज

आप व्रत में ताजे फलों के अलावा बीज और नट्स जैसे अखरोट, काजू, बादाम, मूंगफली और चिया सीड्स खा सकते हैं। इससे आपके शरीर को एनर्जी मिलती है। यह प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जो आपके शरीर को पूरा दिन सक्रिय रखते हैं। वहीं नट्स और बीज का सेवन करने से मस्तिष्क की कार्यक्षमता भी बेहतर होती है।

आलू

व्रत के दौरान आलू का सेवन करना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह कार्बोहाइड्रेट्स का एक अच्छा स्त्रोत है। जोकि शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। आप व्रत में आलू को उबालकर या फिर हल्का सा सेंककर खा सकते हैं। आलू में फाइबर और पोटैशियम भी पाया जाता है, जो शरीर की थकान को दूर करने में सहायता करता है।

दही

दही कैल्शियम और प्रोटीन का एक बेहतरीन स्त्रोत है। यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर रखने के साथ ही शरीर को भी ठंडक प्रदान करता है। व्रत में दही का सेवन करने से शरीर को ताजगी और ऊर्जा मिलती है। आप दही को शहद, सूखे मेवे या फिर फल के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

साबूदाना

बता दें कि महाशिवरात्रि के व्रत में साबूदाना भी एक लोकप्रिय खाद्य ऑप्शन हो सकता है। साबूदाना हल्का होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। जो आपके शरीर को ऊर्जा और ताजगी देता है। आप साबूदाना की टिक्की, खीर या फिर हलवा बनाकर खा सकते हैं। जिससे आपको न सिर्फ ऊर्जा मिलेगी, बल्कि व्रत के दौरान भूख से आपके पेट को भी संतुष्टि मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow