Delhi: रोहिणी में मुठभेड़ के बाद तीन वांछित अपराधी गिरफ्तार, तीनों घायल

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में एक मुठभेड़ के बाद तीन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई एक हत्या के मामले में वांछित थे। पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा को पुख्ता सूचना मिली थी कि संदिग्ध रोहिणी सेक्टर-28 के पास आएंगे जिसके उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। अधिकारी ने बताया कि जब आरोपी इलाके में पहुंचे, तो पुलिस टीम ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच जारी है।

PNSPNS
Jan 28, 2026 - 10:29
 0
Delhi: रोहिणी में मुठभेड़ के बाद तीन वांछित अपराधी गिरफ्तार, तीनों घायल

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में एक मुठभेड़ के बाद तीन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई एक हत्या के मामले में वांछित थे।

पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा को पुख्ता सूचना मिली थी कि संदिग्ध रोहिणी सेक्टर-28 के पास आएंगे जिसके उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। अधिकारी ने बताया कि जब आरोपी इलाके में पहुंचे, तो पुलिस टीम ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें काबू कर लिया गया। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow