Coocking Tips: अब बिंदास खाएं मोमोज! मैदे को कहें Bye, ट्राय करें ये Gluten-Free Rice Paper वाली रेसिपी

ज्यादातर लोगों के मुंह में मोमोज का नाम सुनकर पानी आ जाता है। लेकिन क्या आपने बिना मैदे के मोमोज खाए हैं। अगर आपका जवाब न है, तो हम आपको घर पर आसान तरीके से बनने वाले राइस पेपर मोमोज के बारे में बताने जा रहे हैं। जो ग्लूटेन फ्री, हल्के और लो कैलोरी वाले होते हैं। इनको बनाना भी बेहद आसान है और यह बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी लोगों को पसंद आएंगे।  आप इसको अपनी पसंद की फिलिंग के साथ स्टीम या फिर एयर फ्राई दोनों तरह से बनाकर तैयार कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दो टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज एक वेज और एक पनीर राइस पेपर मोमोज के बारे में बताने जा रहे हैं।वेज राइस पेपर मोमोज सामग्रीराइस पेपर शीट्स - 6 से 8पत्ता गोभी - 1/2 कप (बारीक कटी हुई)प्याज - 2 मीडियम साइज कागाजर - 1/2 कप (कद्दूकस की हुई)सोया सॉस - 1 चम्मचशिमला मिर्च - 1/2 कपअदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मचसिरका - 1/2 चम्मचकाली मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मचतेल - 1 चम्मचनमक स्वादानुसारबनाने की विधिएक कड़ाही में तेल गर्म कर लें और इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का फ्राई करें।फिर इसमें शिमला मिर्च, प्याज, गोभी और गाजर डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें।अब इसमें सिरका, सोया सॉस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें।गैस को बंद करके मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें। फिर एक बाउल में गुनगुना पानी लें और इसमें राइस पेपर शीट को 8 से 10 सेकेंड तक डुबोकर नरम करें।अब राइस पेपर शीट को समतल जगह पर रखें और इसके बीच में वेज स्टफिंग भरें। अब इसको किनारे को मोड़कर मोमोज का आकार दें।इनको स्टीमर में 6 से 7 मिनट तक स्टीम करें। या फिर तवा पर हल्का शैलो फ्राई कर सकते हैं।अब इसको स्पाइसी टोमैटो डिप या चिली गार्लिक सॉस के साथ सर्व करना चाहिए।पनीर राइस पेपर मोमोज सामग्रीराइस पेपर शीट्स - 6 से 8 पनीर - डेढ़ कप (क्रम्बल किया हुआ)कॉर्न - ¼ कप (उबला हुआ)हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुईप्याज - 1 मीडियम साइज काधनिया पत्ते - 1 बड़ा चम्मचनींबू रस - ½ चम्मचतेल - 1 चम्मचनमक और काली मिर्च स्वादानुसारबनाने की विधि एक बाउल में प्याज, कॉर्न, पनीर, धनिया, मिर्च, नींबू रस, नमक और काली मिर्च को मिलाकर फिलिंग तैयार कर लें।फिर राइस पेपर शीट को गुनगुने पानी में डुबोकर नरम कर लें।अब राइस पेपर शीट पर पनीर की स्टफिंग को रखकर किनारों को मोड़कर अच्छे से बंद करें। जिससे कि यह फटे नहीं।इसके बाद मोमोज को स्टीमर में 7-8 मिनट तक स्टीम करें। या फिर 180°C में एयर फ्रायर पर 5 मिनट रखें।इसको पुदीना-दही डिप या स्वीट चिली सॉस के साथ सर्व करें।स्पेशल टिप्सराइस पेपर को ज्यादा समय के लिए पानी में न रखें, वरना ये फट जाएगा।स्टफिंग को हमेशा सूखा रखना चाहिए, जिससे मोमोज की शेप बनी रहे।आप चाहें तो इनको तवे पर हल्का घी लगाकर ग्रिल भी कर सकते हैं।

PNSPNS
Jun 13, 2026 - 13:19
 0
Coocking Tips: अब बिंदास खाएं मोमोज! मैदे को कहें Bye, ट्राय करें ये Gluten-Free Rice Paper वाली रेसिपी
ज्यादातर लोगों के मुंह में मोमोज का नाम सुनकर पानी आ जाता है। लेकिन क्या आपने बिना मैदे के मोमोज खाए हैं। अगर आपका जवाब न है, तो हम आपको घर पर आसान तरीके से बनने वाले राइस पेपर मोमोज के बारे में बताने जा रहे हैं। जो ग्लूटेन फ्री, हल्के और लो कैलोरी वाले होते हैं। इनको बनाना भी बेहद आसान है और यह बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी लोगों को पसंद आएंगे।
 
आप इसको अपनी पसंद की फिलिंग के साथ स्टीम या फिर एयर फ्राई दोनों तरह से बनाकर तैयार कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दो टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज एक वेज और एक पनीर राइस पेपर मोमोज के बारे में बताने जा रहे हैं।

वेज राइस पेपर मोमोज सामग्री

राइस पेपर शीट्स - 6 से 8
पत्ता गोभी - 1/2 कप (बारीक कटी हुई)
प्याज - 2 मीडियम साइज का
गाजर - 1/2 कप (कद्दूकस की हुई)
सोया सॉस - 1 चम्मच
शिमला मिर्च - 1/2 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
सिरका - 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
तेल - 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

एक कड़ाही में तेल गर्म कर लें और इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का फ्राई करें।

फिर इसमें शिमला मिर्च, प्याज, गोभी और गाजर डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें।

अब इसमें सिरका, सोया सॉस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें।

गैस को बंद करके मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें। फिर एक बाउल में गुनगुना पानी लें और इसमें राइस पेपर शीट को 8 से 10 सेकेंड तक डुबोकर नरम करें।

अब राइस पेपर शीट को समतल जगह पर रखें और इसके बीच में वेज स्टफिंग भरें। अब इसको किनारे को मोड़कर मोमोज का आकार दें।

इनको स्टीमर में 6 से 7 मिनट तक स्टीम करें। या फिर तवा पर हल्का शैलो फ्राई कर सकते हैं।

अब इसको स्पाइसी टोमैटो डिप या चिली गार्लिक सॉस के साथ सर्व करना चाहिए।

पनीर राइस पेपर मोमोज सामग्री

राइस पेपर शीट्स - 6 से 8 
पनीर - डेढ़ कप (क्रम्बल किया हुआ)
कॉर्न - ¼ कप (उबला हुआ)
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
प्याज - 1 मीडियम साइज का
धनिया पत्ते - 1 बड़ा चम्मच
नींबू रस - ½ चम्मच
तेल - 1 चम्मच
नमक और काली मिर्च स्वादानुसार

बनाने की विधि 

एक बाउल में प्याज, कॉर्न, पनीर, धनिया, मिर्च, नींबू रस, नमक और काली मिर्च को मिलाकर फिलिंग तैयार कर लें।

फिर राइस पेपर शीट को गुनगुने पानी में डुबोकर नरम कर लें।

अब राइस पेपर शीट पर पनीर की स्टफिंग को रखकर किनारों को मोड़कर अच्छे से बंद करें। जिससे कि यह फटे नहीं।

इसके बाद मोमोज को स्टीमर में 7-8 मिनट तक स्टीम करें। या फिर 180°C में एयर फ्रायर पर 5 मिनट रखें।

इसको पुदीना-दही डिप या स्वीट चिली सॉस के साथ सर्व करें।

स्पेशल टिप्स

राइस पेपर को ज्यादा समय के लिए पानी में न रखें, वरना ये फट जाएगा।

स्टफिंग को हमेशा सूखा रखना चाहिए, जिससे मोमोज की शेप बनी रहे।

आप चाहें तो इनको तवे पर हल्का घी लगाकर ग्रिल भी कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow