बच्चे भी मांगकर खाएंगे पालक! इस Tasty Recipe से बनाएं पालक-चना, मिलेगा भरपूर Iron

जब भी घर में हरी सब्जियां बनाने की बात आती हैं, तो बच्चे अपनी नाक सिकोड़ने लगते हैं। इसके बाद लोगों के लिए यह बड़ी चुनौती बन जाती है कि बच्चों को पौष्टिक सब्जी कैसे खिलाएं। पालक में मौजूद आयरन, कैल्शियम और विटामिन का बेहतरीन स्रोत है। ज्यादातर महिलाएं बच्चों को पालक पराठा, पूड़ी या फिर पकौड़ी बनाती है। अब आप अपने बच्चों के लिए पालक चना की सब्जी बना सकती हैं। इस रेसिपी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें पालक का कसैलापन छिप जाता है। आइए आपको पालक चने से बनने वाली सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं।पालक-चना की सब्जी बनाने की रेसिपी - इसके लिए आप सबसे पहले पालक को उबाल लें। - अब इसको छानकर मिक्सर ग्राइंडर में डालकर ऊपर से आधा कटोरी दही मिलाएं और चलाएं। - फिर इस तैयार किए हुए पेस्ट को कटोरे में निकाल लें। - अब आप गैस ऑन कर कड़ाही चढ़ाए और इसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डालें। - गर्म होने के बाद इसमें जीरा, हींग, प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। - अब इसमें लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया, हल्दी और नमक डालकर मिलाएं। - इसके साथ ही थोड़ा-सा पानी मिलाकर 3-4 मिनट तक भून लीजिए, जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे। - अब आप पालक और दही की प्यूरी डालें और ढककर 5 मिनट तक पकाएं। - इसमें अब प्रेशर कुक किए हुए काले चने और कसूरी मेथी मिलाएं और चलाएं।  - 2 मिनट कुक करने के बाद गैस बंद करें और सर्व करें। 

PNSPNS
Jan 28, 2026 - 10:32
 0
बच्चे भी मांगकर खाएंगे पालक! इस Tasty Recipe से बनाएं पालक-चना, मिलेगा भरपूर Iron
जब भी घर में हरी सब्जियां बनाने की बात आती हैं, तो बच्चे अपनी नाक सिकोड़ने लगते हैं। इसके बाद लोगों के लिए यह बड़ी चुनौती बन जाती है कि बच्चों को पौष्टिक सब्जी कैसे खिलाएं। पालक में मौजूद आयरन, कैल्शियम और विटामिन का बेहतरीन स्रोत है। ज्यादातर महिलाएं बच्चों को पालक पराठा, पूड़ी या फिर पकौड़ी बनाती है। अब आप अपने बच्चों के लिए पालक चना की सब्जी बना सकती हैं। इस रेसिपी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें पालक का कसैलापन छिप जाता है। आइए आपको पालक चने से बनने वाली सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

पालक-चना की सब्जी बनाने की रेसिपी

 - इसके लिए आप सबसे पहले पालक को उबाल लें।

 - अब इसको छानकर मिक्सर ग्राइंडर में डालकर ऊपर से आधा कटोरी दही मिलाएं और चलाएं।

 - फिर इस तैयार किए हुए पेस्ट को कटोरे में निकाल लें।

 - अब आप गैस ऑन कर कड़ाही चढ़ाए और इसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डालें।

 - गर्म होने के बाद इसमें जीरा, हींग, प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।

 - अब इसमें लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया, हल्दी और नमक डालकर मिलाएं।

 - इसके साथ ही थोड़ा-सा पानी मिलाकर 3-4 मिनट तक भून लीजिए, जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे।

 - अब आप पालक और दही की प्यूरी डालें और ढककर 5 मिनट तक पकाएं।

 - इसमें अब प्रेशर कुक किए हुए काले चने और कसूरी मेथी मिलाएं और चलाएं। 

 - 2 मिनट कुक करने के बाद गैस बंद करें और सर्व करें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow