Commonwealth Games cycling: 4000 मीटर परस्यूट में दिनेश और हर्षवीर बाहर

भारतीय खिलाड़ी दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट साइकिलिंग स्पर्धा की तालिका में निचले पायदान पर रहने के बाद अगले दौरे के लिए आगे बढ़ने में नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलिया ने क्रिस हॉय वेलोड्रोम में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखा। दिनेश ने 23 खिलाड़ियों में 17वां स्थान हासिल किया।उन्होंने चार मिनट 29.267 सेकंड का समय निकाला और उनकी औसत रफ्तार 53.479 किमी प्रति घंटा रही। वह क्वालीफाइंग में शीर्ष पर रहे ऑस्ट्रेलिया के ओलिवर ब्लेडिन से 25 सेकंड से ज्यादा पीछे रहे। ब्लेडिन ने चार मिनट 4.132 सेकंड का समय निकालकर राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया।हर्षवीर सिंह सेखों 19वें स्थान पर रहे। उन्होंने यह दूरी चार मिनट 35.524 सेकंड में पूरी की, जिसमें उनकी औसत गति 52.264 किमी प्रति घंटा रही। वहीं पुरुषों की कीरिन स्पर्धा में भारतीय साइकिलिस्टों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।इस प्रतियोगिता की शुरुआती हीट में भारतीय खिलाड़ी पीछे रह गए। देश के तीन खिलाड़ियों में डेविड बेकहम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। बेकहम ने तीसरी हीट में हिस्सा लिया और पांचवें स्थान पर रहे।वह हीट विजेता ऑस्ट्रेलिया के डेनियल जेम्स बार्बर से 0.780 सेकेंड पीछे रहे। इस हीट से बार्बर और मलेशिया के मोहम्मद अजिजुलहसनी अवांग ने सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई जबकि बेकहम बाहर हो गए। चारों हीट में से प्रत्येक के शीर्ष दो साइकिलिस्ट क्वार्टरफाइनल में पहुंचे।पहली हीट में रोनाल्डो सिंह सातवें और अंतिम स्थान पर रहे। वह विजेता से 0.691 सेकेंड पीछे रहे और क्वार्टरफाइनल की दौड़ में जगह नहीं बना सके। वहीं जेमश सिंह चौथी हीट में पांचवें स्थान पर रहे।छह खिलाड़ियों की इस रेस में वह ऑस्ट्रेलिया के टेट रयान से 1.534 सेकंड पीछे रहे। इससे पहले परस्यूट में ब्लेडिन ने अपने ही देश के कॉनर लीही को बेहद मामूली अंतर से पीछे छोड़ा। ब्लेडिन और लीही के समय में सिर्फ 0.015 सेकंड का अंतर रहा।अब दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्वर्ण पदक के लिए आमने-सामने होंगे। कांस्य पदक के मुकाबले में आइल ऑफ मैन के मैथ्यू बॉस्टॉक और ऑस्ट्रेलिया के जेम्स मोरियार्टी भिड़ेंगे। बॉस्टॉक ने क्वालीफाइंग में तीसरा और मोरियार्टी ने चौथा स्थान हासिल किया।ऑस्ट्रेलिया ने इस स्पर्धा में कम से कम दो पदक पक्के कर लिए हैं जबकि उसके पास तीनों पदक जीत क्लीन स्वीप करने का भी मौका है।

PNSPNS
Aug 1, 2026 - 17:32
 0
Commonwealth Games cycling: 4000 मीटर परस्यूट में दिनेश और हर्षवीर बाहर

भारतीय खिलाड़ी दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट साइकिलिंग स्पर्धा की तालिका में निचले पायदान पर रहने के बाद अगले दौरे के लिए आगे बढ़ने में नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलिया ने क्रिस हॉय वेलोड्रोम में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखा। दिनेश ने 23 खिलाड़ियों में 17वां स्थान हासिल किया।

उन्होंने चार मिनट 29.267 सेकंड का समय निकाला और उनकी औसत रफ्तार 53.479 किमी प्रति घंटा रही। वह क्वालीफाइंग में शीर्ष पर रहे ऑस्ट्रेलिया के ओलिवर ब्लेडिन से 25 सेकंड से ज्यादा पीछे रहे। ब्लेडिन ने चार मिनट 4.132 सेकंड का समय निकालकर राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया।

हर्षवीर सिंह सेखों 19वें स्थान पर रहे। उन्होंने यह दूरी चार मिनट 35.524 सेकंड में पूरी की, जिसमें उनकी औसत गति 52.264 किमी प्रति घंटा रही। वहीं पुरुषों की कीरिन स्पर्धा में भारतीय साइकिलिस्टों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

इस प्रतियोगिता की शुरुआती हीट में भारतीय खिलाड़ी पीछे रह गए। देश के तीन खिलाड़ियों में डेविड बेकहम का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। बेकहम ने तीसरी हीट में हिस्सा लिया और पांचवें स्थान पर रहे।

वह हीट विजेता ऑस्ट्रेलिया के डेनियल जेम्स बार्बर से 0.780 सेकेंड पीछे रहे। इस हीट से बार्बर और मलेशिया के मोहम्मद अजिजुलहसनी अवांग ने सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई जबकि बेकहम बाहर हो गए। चारों हीट में से प्रत्येक के शीर्ष दो साइकिलिस्ट क्वार्टरफाइनल में पहुंचे।

पहली हीट में रोनाल्डो सिंह सातवें और अंतिम स्थान पर रहे। वह विजेता से 0.691 सेकेंड पीछे रहे और क्वार्टरफाइनल की दौड़ में जगह नहीं बना सके। वहीं जेमश सिंह चौथी हीट में पांचवें स्थान पर रहे।

छह खिलाड़ियों की इस रेस में वह ऑस्ट्रेलिया के टेट रयान से 1.534 सेकंड पीछे रहे। इससे पहले परस्यूट में ब्लेडिन ने अपने ही देश के कॉनर लीही को बेहद मामूली अंतर से पीछे छोड़ा। ब्लेडिन और लीही के समय में सिर्फ 0.015 सेकंड का अंतर रहा।

अब दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्वर्ण पदक के लिए आमने-सामने होंगे। कांस्य पदक के मुकाबले में आइल ऑफ मैन के मैथ्यू बॉस्टॉक और ऑस्ट्रेलिया के जेम्स मोरियार्टी भिड़ेंगे। बॉस्टॉक ने क्वालीफाइंग में तीसरा और मोरियार्टी ने चौथा स्थान हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया ने इस स्पर्धा में कम से कम दो पदक पक्के कर लिए हैं जबकि उसके पास तीनों पदक जीत क्लीन स्वीप करने का भी मौका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow