champions League: आर्सेनल को हराकर PSG चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचा, इंटर मिलान से होगा खिताबी मुकाबला

पेरिस सेंट-जर्मेन यानी पीएसजी ने एक के बाद एक हमलों का डटकर सामना करते हुए आक्रामक अंदाज में खेल रहे आर्सेनल को सेमीफाइनल के दूसरे चरण में 2-1 से हराकर चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में उसका सामना इटैलियन क्लब इंटर मिलान से होगा। सेमीफाइनल के पहले चरण में 1-0 से जीत हासिल करने वाली पीएसजी की टीम को शुरू में गेंद पर कब्जा करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। लेकिन जवाबी हमलों और गोलकीपर जियमानलुईगी डोनारुम्मा के बेहतरीन प्रदर्शन से उसने  3-1 के कुल स्कोर के साथ जीत हासिल करके शान से फाइनल में जगह बनाई। पीएसजी दूसरी बार यूरोप के इस टॉप क्लब टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। वह पांच साल पहले उपविजेता रहा था। उसने सुपरस्टार किलियन एमबाप्पे के रियाल मैड्रिड से जुड़ने के बाद पहले सत्र में ही ये कारनामा किया। पीएसजी के कोच लुई एनरिक ने कहा कि, मैंने पहले दिन से कहा था कि हमारा लक्ष्य इतिहास बनाने की स्थिति में आने के लिए पर्याप्त मेहनत करना है। यही हमारा लक्ष्य है। फ्रांस का ये क्लब 31 मई को म्यूनिख में होने वाले फाइनल में इंटर मिलान से भिड़कर अपने पहले चैंपियंस लीग खिताब के लिए फिर से प्रयास करेगा। तीन बार के यूरोपीय चैंपियन इंटर मिलान ने प्रतियोगिता के इतिहास के सबसे रोमांचक सेमीफाइनल में से एक में बार्सिलोना को 7-6 के कुल स्कोर से हराया। आर्सेनल के खिलाफ पीएसजी की तरफ से फैबियन रुइज ने 27वें मिनट में पहला गोल किया। अचरफ हकीमी ने 72वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। इसके चार मिनट बाद बुकायो साका ने आर्सेनल की तरफ से एकमात्र गोल किया। 

PNSPNS
May 9, 2025 - 03:29
 0
champions League: आर्सेनल को हराकर PSG चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचा, इंटर मिलान से होगा खिताबी मुकाबला
पेरिस सेंट-जर्मेन यानी पीएसजी ने एक के बाद एक हमलों का डटकर सामना करते हुए आक्रामक अंदाज में खेल रहे आर्सेनल को सेमीफाइनल के दूसरे चरण में 2-1 से हराकर चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में उसका सामना इटैलियन क्लब इंटर मिलान से होगा। 

सेमीफाइनल के पहले चरण में 1-0 से जीत हासिल करने वाली पीएसजी की टीम को शुरू में गेंद पर कब्जा करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। लेकिन जवाबी हमलों और गोलकीपर जियमानलुईगी डोनारुम्मा के बेहतरीन प्रदर्शन से उसने  3-1 के कुल स्कोर के साथ जीत हासिल करके शान से फाइनल में जगह बनाई। 

पीएसजी दूसरी बार यूरोप के इस टॉप क्लब टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। वह पांच साल पहले उपविजेता रहा था। उसने सुपरस्टार किलियन एमबाप्पे के रियाल मैड्रिड से जुड़ने के बाद पहले सत्र में ही ये कारनामा किया। पीएसजी के कोच लुई एनरिक ने कहा कि, मैंने पहले दिन से कहा था कि हमारा लक्ष्य इतिहास बनाने की स्थिति में आने के लिए पर्याप्त मेहनत करना है। यही हमारा लक्ष्य है। 

फ्रांस का ये क्लब 31 मई को म्यूनिख में होने वाले फाइनल में इंटर मिलान से भिड़कर अपने पहले चैंपियंस लीग खिताब के लिए फिर से प्रयास करेगा। तीन बार के यूरोपीय चैंपियन इंटर मिलान ने प्रतियोगिता के इतिहास के सबसे रोमांचक सेमीफाइनल में से एक में बार्सिलोना को 7-6 के कुल स्कोर से हराया। आर्सेनल के खिलाफ पीएसजी की तरफ से फैबियन रुइज ने 27वें मिनट में पहला गोल किया। अचरफ हकीमी ने 72वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। इसके चार मिनट बाद बुकायो साका ने आर्सेनल की तरफ से एकमात्र गोल किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow