Premier League में Super-sub Benjamin Šeško का कमाल, बेंच से आकर दिलाई Man Utd को अहम जीत

सोमवार रात प्रीमियर लीग में मुकाबला मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एवर्टन को 1-0 से हराकर टॉप-4 की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली।बता दें कि यूनाइटेड के लिए यह जीत आसान नहीं रही। मैच के 19 मिनट शेष रहते बेंच से उतरे बेंजामिन सेस्को ने शानदार गोल दागकर टीम को तीन अहम अंक दिलाए। गौरतलब है कि पिछले चार मैचों में यह तीसरी बार है जब सेस्को ने सब्स्टीट्यूट के तौर पर आकर टीम के लिए निर्णायक गोल किया।मौजूद जानकारी के अनुसार गोल से पहले मुकाबला काफी हद तक रक्षात्मक रहा। भारी पिच के कारण दोनों टीमों को तेज आक्रमण बनाने में दिक्कत हुई। हालांकि एक तेज काउंटर अटैक ने खेल की दिशा बदल दी। मैथ्यूस कुन्हा की लंबी पास को ब्रायन म्बेउमो ने बेहतरीन तरीके से कंट्रोल किया और सही समय पर सेस्को को पास दिया। सेस्को ने मौके को भुनाते हुए गेंद को जॉर्डन पिकफोर्ड के पास से गोल में पहुंचा दिया।यूनाइटेड के अंतरिम कोच माइकल कैरिक ने गोल की तारीफ करते हुए कहा कि यह आत्मविश्वास से भरा और क्लिनिकल फिनिश था। उन्होंने माना कि टीम काउंटर अटैक पर खतरनाक साबित हो सकती है। बता दें कि 13 जनवरी को रुबेन अमोरिम की जगह जिम्मेदारी संभालने के बाद कैरिक अब तक छह मैचों में अपराजित रहे हैं।इस जीत के साथ चौथे स्थान पर काबिज यूनाइटेड ने चेल्सी और लिवरपूल पर तीन अंकों की बढ़त बना ली है, जबकि टीम एस्टन विला से तीन अंक पीछे है।दूसरी ओर डेविड मोयस की अगुवाई वाली एवर्टन के लिए यह हार झटका साबित हुई। टीम अगले सीजन की यूरोपीय प्रतियोगिताओं में जगह बनाने की दौड़ में पिछड़ गई है और फिलहाल नौवें स्थान पर है। गौरतलब है कि एवर्टन अपने नए हिल डिकिंसन स्टेडियम में पिछले सात मैचों से जीत दर्ज नहीं कर पाई है।मोयेस ने मैच के बाद कहा कि उनकी टीम ने कई पहलुओं में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन काउंटर अटैक पर मिली सजा और निर्णायक क्षणों में गुणवत्ता की कमी ने उन्हें हार की ओर धकेल दिया।

PNSPNS
Feb 25, 2026 - 22:51
 0
Premier League में Super-sub Benjamin Šeško का कमाल, बेंच से आकर दिलाई Man Utd को अहम जीत
सोमवार रात प्रीमियर लीग में मुकाबला मैनचेस्टर यूनाइटेड ने एवर्टन को 1-0 से हराकर टॉप-4 की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली।

बता दें कि यूनाइटेड के लिए यह जीत आसान नहीं रही। मैच के 19 मिनट शेष रहते बेंच से उतरे बेंजामिन सेस्को ने शानदार गोल दागकर टीम को तीन अहम अंक दिलाए। गौरतलब है कि पिछले चार मैचों में यह तीसरी बार है जब सेस्को ने सब्स्टीट्यूट के तौर पर आकर टीम के लिए निर्णायक गोल किया।

मौजूद जानकारी के अनुसार गोल से पहले मुकाबला काफी हद तक रक्षात्मक रहा। भारी पिच के कारण दोनों टीमों को तेज आक्रमण बनाने में दिक्कत हुई। हालांकि एक तेज काउंटर अटैक ने खेल की दिशा बदल दी। मैथ्यूस कुन्हा की लंबी पास को ब्रायन म्बेउमो ने बेहतरीन तरीके से कंट्रोल किया और सही समय पर सेस्को को पास दिया। सेस्को ने मौके को भुनाते हुए गेंद को जॉर्डन पिकफोर्ड के पास से गोल में पहुंचा दिया।

यूनाइटेड के अंतरिम कोच माइकल कैरिक ने गोल की तारीफ करते हुए कहा कि यह आत्मविश्वास से भरा और क्लिनिकल फिनिश था। उन्होंने माना कि टीम काउंटर अटैक पर खतरनाक साबित हो सकती है। बता दें कि 13 जनवरी को रुबेन अमोरिम की जगह जिम्मेदारी संभालने के बाद कैरिक अब तक छह मैचों में अपराजित रहे हैं।

इस जीत के साथ चौथे स्थान पर काबिज यूनाइटेड ने चेल्सी और लिवरपूल पर तीन अंकों की बढ़त बना ली है, जबकि टीम एस्टन विला से तीन अंक पीछे है।

दूसरी ओर डेविड मोयस की अगुवाई वाली एवर्टन के लिए यह हार झटका साबित हुई। टीम अगले सीजन की यूरोपीय प्रतियोगिताओं में जगह बनाने की दौड़ में पिछड़ गई है और फिलहाल नौवें स्थान पर है। गौरतलब है कि एवर्टन अपने नए हिल डिकिंसन स्टेडियम में पिछले सात मैचों से जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

मोयेस ने मैच के बाद कहा कि उनकी टीम ने कई पहलुओं में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन काउंटर अटैक पर मिली सजा और निर्णायक क्षणों में गुणवत्ता की कमी ने उन्हें हार की ओर धकेल दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow