Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.

मेलबर्न की गर्म शाम में टेनिस इतिहास ने नया मोड़ ले लिया। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के फाइनल में कार्लोस अल्कारेज़ ने दिग्गज नोवाक जोकोविच को मात देकर वह उपलब्धि हासिल कर ली, जिसका सपना हर खिलाड़ी देखता है। स्पेन के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करते हुए खुद को सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी के रूप में दर्ज करा लिया।बता दें कि रॉड लेवर एरीना में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत अल्कारेज़ के लिए आसान नहीं रही। पहला सेट 2-6 से गंवाने के बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 6-2, 6-3, 7-5 से मुकाबला अपने नाम किया हैं। यह मैच तीन घंटे से अधिक चला और अंत तक रोमांच बना रहा।गौरतलब है कि इस जीत के साथ अल्कारेज़ ने 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके 38 वर्षीय नोवाक जोकोविच को 25वां खिताब जीतने से रोक दिया हैं। जोकोविच इससे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन के सभी 10 फाइनल जीत चुके थे, लेकिन इस बार मेलबर्न में उन्हें पहली बार खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।मौजूद जानकारी के अनुसार, अल्कारेज़ अब ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन चारों ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। उनके नाम अब कुल सात ग्रैंड स्लैम खिताब हो चुके हैं, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भी सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।मैच के बाद अल्कारेज़ ने स्वीकार किया कि खिताब के लिए सर्व करते समय उनके पैर कांप रहे थे, लेकिन अनुभव और आत्मविश्वास ने उन्हें संभाल लिया हैं। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, उनकी फुर्ती, ताकत और शॉट चयन ने बढ़त बना ली।यह रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही अल्कारेज़ ने अपने आदर्श और हमवतन राफेल नडाल को भी पीछे छोड़ दिया। नडाल स्टैंड्स में मौजूद थे और उन्होंने यह उपलब्धि दो साल अधिक उम्र में हासिल की थी।दोनों खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में पांच सेट के लंबे मुकाबले खेले थे। अल्कारेज़ ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया था, जबकि जोकोविच ने यानिक सिनर को मात दी थी। इसके बावजूद फाइनल में दोनों की फिटनेस और जुझारूपन देखते ही बनता रहा।इस जीत के साथ कार्लोस अल्कारेज़ ने साफ कर दिया है कि पुरुष टेनिस का भविष्य अब उनके हाथों में हैं।

PNSPNS
Feb 3, 2026 - 10:47
 0
Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.
मेलबर्न की गर्म शाम में टेनिस इतिहास ने नया मोड़ ले लिया। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के फाइनल में कार्लोस अल्कारेज़ ने दिग्गज नोवाक जोकोविच को मात देकर वह उपलब्धि हासिल कर ली, जिसका सपना हर खिलाड़ी देखता है। स्पेन के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करते हुए खुद को सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी के रूप में दर्ज करा लिया।

बता दें कि रॉड लेवर एरीना में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत अल्कारेज़ के लिए आसान नहीं रही। पहला सेट 2-6 से गंवाने के बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 6-2, 6-3, 7-5 से मुकाबला अपने नाम किया हैं। यह मैच तीन घंटे से अधिक चला और अंत तक रोमांच बना रहा।

गौरतलब है कि इस जीत के साथ अल्कारेज़ ने 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके 38 वर्षीय नोवाक जोकोविच को 25वां खिताब जीतने से रोक दिया हैं। जोकोविच इससे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन के सभी 10 फाइनल जीत चुके थे, लेकिन इस बार मेलबर्न में उन्हें पहली बार खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

मौजूद जानकारी के अनुसार, अल्कारेज़ अब ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन चारों ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। उनके नाम अब कुल सात ग्रैंड स्लैम खिताब हो चुके हैं, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भी सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

मैच के बाद अल्कारेज़ ने स्वीकार किया कि खिताब के लिए सर्व करते समय उनके पैर कांप रहे थे, लेकिन अनुभव और आत्मविश्वास ने उन्हें संभाल लिया हैं। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, उनकी फुर्ती, ताकत और शॉट चयन ने बढ़त बना ली।

यह रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही अल्कारेज़ ने अपने आदर्श और हमवतन राफेल नडाल को भी पीछे छोड़ दिया। नडाल स्टैंड्स में मौजूद थे और उन्होंने यह उपलब्धि दो साल अधिक उम्र में हासिल की थी।

दोनों खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में पांच सेट के लंबे मुकाबले खेले थे। अल्कारेज़ ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया था, जबकि जोकोविच ने यानिक सिनर को मात दी थी। इसके बावजूद फाइनल में दोनों की फिटनेस और जुझारूपन देखते ही बनता रहा।

इस जीत के साथ कार्लोस अल्कारेज़ ने साफ कर दिया है कि पुरुष टेनिस का भविष्य अब उनके हाथों में हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow