Canada से 6-0 की हार के बाद फूट-फूटकर रोया Qatar का Goalkeeper, विरोधी खिलाड़ी ने पोंछे आंसू

कतर की विश्व कप में कनाडा के हाथों करारी हार से उसके खिलाड़ी और सरकारी खर्चे पर यहां पहुंचे 1000 से अधिक प्रशंसक निराश हो गए तथा अंतिम सीटी बजने के बाद गोलकीपर महमूद अबुनादा फूट-फूटकर रोने लगे, जिन्हें कनाडा के जैकब शैफेलबर्ग ने सांत्वना दी। कतर के कोच जुलेन लोपेटेगुई ने कहा, ‘‘यह एक कठिन मैच था, क्योंकि इसमें हमारे लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा। सब कुछ गलत हुआ। फुटबॉल में कभी-कभी ऐसा होता है।’’ कतर को दूसरे हाफ के अधिकांश समय नौ खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा क्योंकि उसके दो खिलाड़ियों को लाल कार्ड दिखाकर बाहर भेज दिया गया था। आखिर में उसे 6-0 से हार का सामना करना पड़ा, जो फारस की खाड़ी के इस देश की विश्व कप इतिहास में सबसे बुरी हार है। कतर ने 2022 में मेजबान के रूप में टूर्नामेंट में पदार्पण किया था और तब उसे इक्वाडोर से 2-0, सेनेगल से 3-1 और नीदरलैंड से 2-0 से हार मिली थी। कतर ने इस मैच में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए विशेष चार्टर्ड विमान से लगभग 1000 प्रशंसकों को यहां भेजा था। खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि वह उन्हें खुशियां मनाने का मौका देंगे लेकिन सब कुछ इसके उल्टा हुआ।

PNSPNS
Jun 20, 2026 - 10:55
 0
Canada से 6-0 की हार के बाद फूट-फूटकर रोया Qatar का Goalkeeper, विरोधी खिलाड़ी ने पोंछे आंसू

कतर की विश्व कप में कनाडा के हाथों करारी हार से उसके खिलाड़ी और सरकारी खर्चे पर यहां पहुंचे 1000 से अधिक प्रशंसक निराश हो गए तथा अंतिम सीटी बजने के बाद गोलकीपर महमूद अबुनादा फूट-फूटकर रोने लगे, जिन्हें कनाडा के जैकब शैफेलबर्ग ने सांत्वना दी। कतर के कोच जुलेन लोपेटेगुई ने कहा, ‘‘यह एक कठिन मैच था, क्योंकि इसमें हमारे लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा।

सब कुछ गलत हुआ। फुटबॉल में कभी-कभी ऐसा होता है।’’ कतर को दूसरे हाफ के अधिकांश समय नौ खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा क्योंकि उसके दो खिलाड़ियों को लाल कार्ड दिखाकर बाहर भेज दिया गया था। आखिर में उसे 6-0 से हार का सामना करना पड़ा, जो फारस की खाड़ी के इस देश की विश्व कप इतिहास में सबसे बुरी हार है।

कतर ने 2022 में मेजबान के रूप में टूर्नामेंट में पदार्पण किया था और तब उसे इक्वाडोर से 2-0, सेनेगल से 3-1 और नीदरलैंड से 2-0 से हार मिली थी। कतर ने इस मैच में अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए विशेष चार्टर्ड विमान से लगभग 1000 प्रशंसकों को यहां भेजा था। खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि वह उन्हें खुशियां मनाने का मौका देंगे लेकिन सब कुछ इसके उल्टा हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow