Box Office पर 200 करोड़ की सुनामी के बाद, Ram Charan की 'पेद्दी' किस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक

साल 2026 की सबसे कमाई ज्यादा कमाई करने वाली 'धुरंधर 2' मूवी के बाद दूसरी पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'पेद्दी' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। बात करें घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पेद्दी ने 200 करोड़ के कलेक्शन की तरफ बढ़ती नजर आ रही है, वहीं दुनियाभार में'पेद्दी' को काफी प्यार मिल रहा है। रामचरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे दर्शको से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जल्द ही यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। इसके जानकारी सामने आ चुकी है। किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी 'पेद्दी'GQ मैगजीन के अनुसार, सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद  'पेद्दी' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। इसका हिंट बुची बाबू के निर्देशन में बनी इस मूवी के ओपनिंग क्रेडिट सीन में ही मेकर्स ने दिया था। नेटफ्लिक्स फिल्म का स्ट्रीमिंग पार्टनर है। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 16 जुलाई से 30 जुलाई के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा सकती हैं। लेकिन अभी तक मेकर्स ने तारीख का ऐलान नहीं किया कि कब पेद्दी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।क्या राम चरण की पेद्दी की कहानी?राम चरण की पैन इंडिया फिल्म 'पेद्दी' की कहानी एक टैलेंटेड गांव के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने आजीविका के लिए स्थानीय स्तर पर क्रिकेट खेलता है और कुश्ती में भी हिस्सा लेता है। उसका सपना अपने भूले-बिसरे गांव को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। इसी उद्देश्य से वह नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में कदम रखता है। लेकिन उसकी बढ़ती सफलता से कुछ लोग असहज हो जाते हैं और उसके रास्ते में कई बाधाएं खड़ी करते हैं। तमाम मुश्किलों और साजिशों के बावजूद पेद्दी अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटता और पूरे साहस के साथ अपने सपनों को पूरा करने की जंग लड़ता है। स्पोर्ट्स प्लेयर और गांव का नाम रोशन करने के जुनून को दिखाती 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर ने 'अचियम्मा' किरदार निभाया है। इसके अलावा, इस फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, बमन ईरानी और रवि किशन ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। 

PNSPNS
Jun 15, 2026 - 08:17
 0
Box Office पर 200 करोड़ की सुनामी के बाद, Ram Charan की 'पेद्दी' किस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक
साल 2026 की सबसे कमाई ज्यादा कमाई करने वाली 'धुरंधर 2' मूवी के बाद दूसरी पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'पेद्दी' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। बात करें घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पेद्दी ने 200 करोड़ के कलेक्शन की तरफ बढ़ती नजर आ रही है, वहीं दुनियाभार में'पेद्दी' को काफी प्यार मिल रहा है। 
रामचरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे दर्शको से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जल्द ही यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। इसके जानकारी सामने आ चुकी है। 

किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी 'पेद्दी'
GQ मैगजीन के अनुसार, सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद  'पेद्दी' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। इसका हिंट बुची बाबू के निर्देशन में बनी इस मूवी के ओपनिंग क्रेडिट सीन में ही मेकर्स ने दिया था। नेटफ्लिक्स फिल्म का स्ट्रीमिंग पार्टनर है। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 16 जुलाई से 30 जुलाई के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा सकती हैं। लेकिन अभी तक मेकर्स ने तारीख का ऐलान नहीं किया कि कब पेद्दी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

क्या राम चरण की पेद्दी की कहानी?
राम चरण की पैन इंडिया फिल्म 'पेद्दी' की कहानी एक टैलेंटेड गांव के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने आजीविका के लिए स्थानीय स्तर पर क्रिकेट खेलता है और कुश्ती में भी हिस्सा लेता है। उसका सपना अपने भूले-बिसरे गांव को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। इसी उद्देश्य से वह नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में कदम रखता है।
 लेकिन उसकी बढ़ती सफलता से कुछ लोग असहज हो जाते हैं और उसके रास्ते में कई बाधाएं खड़ी करते हैं। तमाम मुश्किलों और साजिशों के बावजूद पेद्दी अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटता और पूरे साहस के साथ अपने सपनों को पूरा करने की जंग लड़ता है।
 
स्पोर्ट्स प्लेयर और गांव का नाम रोशन करने के जुनून को दिखाती 'पेद्दी' में जाह्नवी कपूर ने 'अचियम्मा' किरदार निभाया है। इसके अलावा, इस फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, बमन ईरानी और रवि किशन ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow