Blue Origin Mission क्यों है खास? पहली बार 6 महिलाओं ने की स्पेस की सैर

अमेरिका के अरबपति जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन का एक अंतरिक्ष मिशन खूब चर्चा में है। 14 अप्रैल को ब्लू ओरिजिन के स्पेस मिशन ने अपनी पहली ऑल फीमेल स्पेसफ्लाइट को लॉन्च किया। इस मिशन में हॉलीवुड सिंगर केटी पेरी समेत अन्य 5 महिलाओं ने अंतरिक्ष की यात्रा की। ये 1963 में सोवियत कॉस्मोनॉट वैलेंटिना तेरेश्कोवा की सोलो स्पेसफ्लाइट के बाद पहला ऑल फीमेल मिशन था। इसमें जो क्रू मेंबर्स हैं वो सभी महिलाएं हैं। ये महिलाएं अपनी अपनी फील्ड में बड़ा नाम हैं। इस मिशन पर केटी पेरी के साथ अरबपति बिजनेस जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज़, पत्रकार गेल किंग, नासा की पूर्व साइंटिस्ट आयशा बोवे, साइंटिस्ट अमांडा गुयेनऔर फिल्ममेकर केरिएन फ्लिन थीं। इसे भी पढ़ें: China का अमेरिका पर भयंकर वार, अब खतरे में पड़ जाएगी F-35 Fighter Jet की सप्लाईरॉकेट ने शाम 7 बजे टेक्सास के वेन होर्न लॉन्च पैड से उड़ान भरी। करीब 11 मिनट के बाद मिशन वापस लौटा। इस दौरान रॉकेट ने आना-जाना मिलाकर कुल 212 किमी का सफर तय किया। 1963 के बाद अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाला ये पहला ऑल विमेन क्रू है। इससे पहले 1963 में रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी।इसे भी पढ़ें: Bangladesh में हिंदुओं को Pohela Boishakh मनाने से रोका गया, Waqf Bill के विरोध में ढाका में कट्टरपंथी करेंगे बड़ा विरोध प्रदर्शनइस प्रक्षेपण के गवाह पश्चिम टेक्सास के अति विशिष्ट लोग बने, जिनमें ओपरा विन्फ्रे, क्रिस जेनर और कर्दाशियां परिवार के अन्य सदस्य और कई महिलाएं शामिल हैं, जो पहले निजी रॉकेट के जरिये उड़ान भर चुकी हैं। जब महिला अंतरिक्ष यात्री वापसी के लिए सीट बेल्ट बांध रही थीं, तो पेरी ने गाना शुरू कर दिया। उन्होंने ‘व्हाट अ वंडरफुल वर्ल्ड’ गीत गाया। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे बारे में नहीं है। यह मेरे गीत गाने के बारे में नहीं है। यह वहां की सामूहिक ऊर्जा के बारे में है। यह हमारे बारे में है।’’ बेजोस ने लैंडिंग के कुछ मिनट बाद कैप्सूल को खोला, और सबसे पहले बाहर निकलीं सांचेज को गले लगाया। पेरी और किंग घुटने के सहारे बैठ गईं और धरती को चूमा। किंग ने कहा, ‘‘हे भगवान, यह अद्भुत था।

PNSPNS
Apr 16, 2025 - 03:30
 0
Blue Origin Mission क्यों है खास? पहली बार 6 महिलाओं ने की स्पेस की सैर
अमेरिका के अरबपति जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन का एक अंतरिक्ष मिशन खूब चर्चा में है। 14 अप्रैल को ब्लू ओरिजिन के स्पेस मिशन ने अपनी पहली ऑल फीमेल स्पेसफ्लाइट को लॉन्च किया। इस मिशन में हॉलीवुड सिंगर केटी पेरी समेत अन्य 5 महिलाओं ने अंतरिक्ष की यात्रा की। ये 1963 में सोवियत कॉस्मोनॉट वैलेंटिना तेरेश्कोवा की सोलो स्पेसफ्लाइट के बाद पहला ऑल फीमेल मिशन था। इसमें जो क्रू मेंबर्स हैं वो सभी महिलाएं हैं। ये महिलाएं अपनी अपनी फील्ड में बड़ा नाम हैं। इस मिशन पर केटी पेरी के साथ अरबपति बिजनेस जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज़, पत्रकार गेल किंग, नासा की पूर्व साइंटिस्ट आयशा बोवे, साइंटिस्ट अमांडा गुयेनऔर फिल्ममेकर केरिएन फ्लिन थीं। 

इसे भी पढ़ें: China का अमेरिका पर भयंकर वार, अब खतरे में पड़ जाएगी F-35 Fighter Jet की सप्लाई

रॉकेट ने शाम 7 बजे टेक्सास के वेन होर्न लॉन्च पैड से उड़ान भरी। करीब 11 मिनट के बाद मिशन वापस लौटा। इस दौरान रॉकेट ने आना-जाना मिलाकर कुल 212 किमी का सफर तय किया। 1963 के बाद अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाला ये पहला ऑल विमेन क्रू है। इससे पहले 1963 में रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में हिंदुओं को Pohela Boishakh मनाने से रोका गया, Waqf Bill के विरोध में ढाका में कट्टरपंथी करेंगे बड़ा विरोध प्रदर्शन

इस प्रक्षेपण के गवाह पश्चिम टेक्सास के अति विशिष्ट लोग बने, जिनमें ओपरा विन्फ्रे, क्रिस जेनर और कर्दाशियां परिवार के अन्य सदस्य और कई महिलाएं शामिल हैं, जो पहले निजी रॉकेट के जरिये उड़ान भर चुकी हैं। जब महिला अंतरिक्ष यात्री वापसी के लिए सीट बेल्ट बांध रही थीं, तो पेरी ने गाना शुरू कर दिया। उन्होंने ‘व्हाट अ वंडरफुल वर्ल्ड’ गीत गाया। उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे बारे में नहीं है। यह मेरे गीत गाने के बारे में नहीं है। यह वहां की सामूहिक ऊर्जा के बारे में है। यह हमारे बारे में है।’’ बेजोस ने लैंडिंग के कुछ मिनट बाद कैप्सूल को खोला, और सबसे पहले बाहर निकलीं सांचेज को गले लगाया। पेरी और किंग घुटने के सहारे बैठ गईं और धरती को चूमा। किंग ने कहा, ‘‘हे भगवान, यह अद्भुत था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow