Bhooth Bangla के ट्रेलर का अता-पता नहीं, क्या सच में टल गई है Akshay Kumar की फिल्म की रिलीज?

अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला अपनी रिलीज को लेकर चर्चा में है। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख को लेकर काफी उलझन बनी हुई है। खबरों के अनुसार, फिल्म धुरंधर 2 की सफलता को देखते हुए मेकर्स रिलीज को एक हफ्ता आगे बढ़ा सकते हैं।रिलीज की तारीख को लेकर कन्फ्यूजनबुकिंग वेबसाइट BookMyShow पर फिल्म की रिलीज डेट अब 17 अप्रैल दिखाई दे रही है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर कहा है कि फिल्म तय समय पर ही आएगी, लेकिन अभी तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है। आमतौर पर बॉलीवुड फिल्में रिलीज से काफी पहले ट्रेलर लॉन्च कर देती हैं, पर भूत बंगला के मामले में ऐसा नहीं होने से दर्शकों के बीच सस्पेंस बढ़ गया है। इसे भी पढ़ें: पहली बार स्क्रीन पर साथ दिखेंगे Bollywood के Bhaijaan और South की Lady Superstar, शूटिंग डेट आई सामनेकब आएगा फिल्म का ट्रेलर?सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर अब 6 अप्रैल को रिलीज किया जा सकता है। पहले इसे 27 मार्च और फिर 30 मार्च को लाने की योजना थी, जो टल गई। फिल्म जगत में चर्चा है कि मेकर्स 16 अप्रैल की शाम को फिल्म के पेड प्रीव्यू रखने पर भी विचार कर रहे हैं। जैसे ही डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ बात पक्की होगी, इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इसे भी पढ़ें: Anushka Shetty की Kathanar का टीजर रिलीज, जादुई दुनिया देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटेशानदार स्टारकास्ट की वापसीइस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, और मनोज जोशी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी लंबे समय बाद साथ आ रही है, इसलिए फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

PNSPNS
Apr 3, 2026 - 12:22
 0
Bhooth Bangla के ट्रेलर का अता-पता नहीं, क्या सच में टल गई है Akshay Kumar की फिल्म की रिलीज?
अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला अपनी रिलीज को लेकर चर्चा में है। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख को लेकर काफी उलझन बनी हुई है। खबरों के अनुसार, फिल्म धुरंधर 2 की सफलता को देखते हुए मेकर्स रिलीज को एक हफ्ता आगे बढ़ा सकते हैं।

रिलीज की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन

बुकिंग वेबसाइट BookMyShow पर फिल्म की रिलीज डेट अब 17 अप्रैल दिखाई दे रही है। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर कहा है कि फिल्म तय समय पर ही आएगी, लेकिन अभी तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है। आमतौर पर बॉलीवुड फिल्में रिलीज से काफी पहले ट्रेलर लॉन्च कर देती हैं, पर भूत बंगला के मामले में ऐसा नहीं होने से दर्शकों के बीच सस्पेंस बढ़ गया है।
 

इसे भी पढ़ें: पहली बार स्क्रीन पर साथ दिखेंगे Bollywood के Bhaijaan और South की Lady Superstar, शूटिंग डेट आई सामने


कब आएगा फिल्म का ट्रेलर?

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर अब 6 अप्रैल को रिलीज किया जा सकता है। पहले इसे 27 मार्च और फिर 30 मार्च को लाने की योजना थी, जो टल गई। फिल्म जगत में चर्चा है कि मेकर्स 16 अप्रैल की शाम को फिल्म के पेड प्रीव्यू रखने पर भी विचार कर रहे हैं। जैसे ही डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ बात पक्की होगी, इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
 

इसे भी पढ़ें: Anushka Shetty की Kathanar का टीजर रिलीज, जादुई दुनिया देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे


शानदार स्टारकास्ट की वापसी

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, और मनोज जोशी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी लंबे समय बाद साथ आ रही है, इसलिए फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow