Best Place to visit in Feburary India: Goa से लेकर Rishikesh तक, फरवरी में घूमने के लिए ये हैं India की 5 Best Places

फरवरी साल का ऐसा महीना है, जब सर्दी थमती और मौसम मुस्कुराने लगता है। इस दौरान सफर करना भी सुहाना लगता है। घूमने के लिहाज से फरवरी का महीना सबसे बेस्ट होता है। क्योंकि फरवरी में न तो ठिठुरन परेशान करती है और न ही गर्मी अधिक होती है। इस दौरान समुद्र शांत होते हैं, पहाड़ साफ दिखते हैं और मैदानों में बसंत ऋतु की आहट होती है। ऐसे में अगर आप भी ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं, तो फरवरी सबसे बेस्ट महीना है।वहीं फरवरी में घूमने का प्लान करते हैं, तो आपको होटल और फ्लाइट के दाम संतुलित मिल सकते हैं। इस महीने भीड़ कम होती है और आप घूमने का अच्छा अनुभव ले सकते हैं। वहीं आप इस मौसम में अच्छी फोटोग्राफी कर सकते हैं, क्योंकि मौसम साफ होता है। वहीं आपको ज्यादा कपड़े और पैकिंग करना आसान होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि फरवरी के महीने में भारत की किन जगहों पर आप सफर के लिए जा सकते हैं।जयपुरराजस्थान का यह गुलाबी शहर फरवरी के महीने में बसंती रंग में रंग जाता है। फरवरी में जयपुर का मौसम एकदम सुहावना होता है। इस महीने जयपुर में हल्के गर्म दिन और ठंडी रातें होती हैं। जयपुर शहर संस्कृति, इतिहास और शाही ठाठ का सुंदर मेल है।यहां घूमेंजयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (अक्सर जनवरी-फरवरी में)आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेसलोकल बाज़ार और राजस्थानी खानाऋषिकेशउत्तराखंड का ऋषिकेश को आध्यात्म की नगरी भी कहा जाता है। य़हां आप सुकून के साथ साहस दोनों को मौका दे सकते हैं। फरवरी के महीने में अधिक ठंडक नहीं होती है और भीड़ कम होती है। यह जगह उन लोगों के लिए खास है, जो सफऱ में शांति और थोड़ा रोमांच चाहते हैं।यहां घूमेंरिवर राफ्टिंग (सीज़न की शुरुआत)गंगा आरती का आध्यात्मिक अनुभवयोग, ध्यान और कैफे कल्चरगोवाफरवरी के महीने में गोवा में न्यू ईयर की भीड़ जा चुकी होती है। लेकिन इस महीने मौसम काफी शानदार होता है। ऐसे में इस महीने में यहां पर पार्टी से ज्यादा खूबसूरत बीच पर शांत और सुकून भरा समय बिताने का मौका मिलता है।यहां घूमेंनॉर्थ गोवा में नाइटलाइफ़, साउथ गोवा में सुकूनसाफ़ समुद्र, सुनहरी रेतसीफ़ूड और सनसेटकच्छबता दें कि गुजरात का कच्छ सफेद रण और लोक संस्कृति का केंद्र माना जाता है। फरवरी के महीने में रण का उत्सव आखिरी होने के साथ सबसे बेहतरीन समय होता है। यहां की यात्रा सिर्फ देखने की नहीं बल्कि एक्सपीरियंस करने की भी है।यहां घूमेंलोकनृत्य, कच्छी हस्तशिल्पसफेद नमक का रेगिस्तानचांदनी रात में रण का जादूवाराणसीउत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर दुनियाभर में फेमस है। फरवरी के महीने में वाराणसी का मौसम बेहद आरामदायक होता है और काशी आपको बदल सकती है। यहां का सुकून और दिव्य अनुभव आपके मन को शांति और शुद्धता देने का काम करेंगे।यहां घूमेंकाशी विश्वनाथ दर्शनगंगा घाट और सुबह की नाव यात्राबनारसी खाना और गलियां

PNSPNS
Feb 9, 2026 - 11:40
 0
Best Place to visit in Feburary India: Goa से लेकर Rishikesh तक, फरवरी में घूमने के लिए ये हैं India की 5 Best Places
फरवरी साल का ऐसा महीना है, जब सर्दी थमती और मौसम मुस्कुराने लगता है। इस दौरान सफर करना भी सुहाना लगता है। घूमने के लिहाज से फरवरी का महीना सबसे बेस्ट होता है। क्योंकि फरवरी में न तो ठिठुरन परेशान करती है और न ही गर्मी अधिक होती है। इस दौरान समुद्र शांत होते हैं, पहाड़ साफ दिखते हैं और मैदानों में बसंत ऋतु की आहट होती है। ऐसे में अगर आप भी ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं, तो फरवरी सबसे बेस्ट महीना है।

वहीं फरवरी में घूमने का प्लान करते हैं, तो आपको होटल और फ्लाइट के दाम संतुलित मिल सकते हैं। इस महीने भीड़ कम होती है और आप घूमने का अच्छा अनुभव ले सकते हैं। वहीं आप इस मौसम में अच्छी फोटोग्राफी कर सकते हैं, क्योंकि मौसम साफ होता है। वहीं आपको ज्यादा कपड़े और पैकिंग करना आसान होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि फरवरी के महीने में भारत की किन जगहों पर आप सफर के लिए जा सकते हैं।

जयपुर

राजस्थान का यह गुलाबी शहर फरवरी के महीने में बसंती रंग में रंग जाता है। फरवरी में जयपुर का मौसम एकदम सुहावना होता है। इस महीने जयपुर में हल्के गर्म दिन और ठंडी रातें होती हैं। जयपुर शहर संस्कृति, इतिहास और शाही ठाठ का सुंदर मेल है।

यहां घूमें

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (अक्सर जनवरी-फरवरी में)
आमेर किला, हवा महल, सिटी पैलेस
लोकल बाज़ार और राजस्थानी खाना

ऋषिकेश

उत्तराखंड का ऋषिकेश को आध्यात्म की नगरी भी कहा जाता है। य़हां आप सुकून के साथ साहस दोनों को मौका दे सकते हैं। फरवरी के महीने में अधिक ठंडक नहीं होती है और भीड़ कम होती है। यह जगह उन लोगों के लिए खास है, जो सफऱ में शांति और थोड़ा रोमांच चाहते हैं।

यहां घूमें

रिवर राफ्टिंग (सीज़न की शुरुआत)
गंगा आरती का आध्यात्मिक अनुभव
योग, ध्यान और कैफे कल्चर

गोवा

फरवरी के महीने में गोवा में न्यू ईयर की भीड़ जा चुकी होती है। लेकिन इस महीने मौसम काफी शानदार होता है। ऐसे में इस महीने में यहां पर पार्टी से ज्यादा खूबसूरत बीच पर शांत और सुकून भरा समय बिताने का मौका मिलता है।

यहां घूमें

नॉर्थ गोवा में नाइटलाइफ़, साउथ गोवा में सुकून
साफ़ समुद्र, सुनहरी रेत
सीफ़ूड और सनसेट

कच्छ

बता दें कि गुजरात का कच्छ सफेद रण और लोक संस्कृति का केंद्र माना जाता है। फरवरी के महीने में रण का उत्सव आखिरी होने के साथ सबसे बेहतरीन समय होता है। यहां की यात्रा सिर्फ देखने की नहीं बल्कि एक्सपीरियंस करने की भी है।

यहां घूमें

लोकनृत्य, कच्छी हस्तशिल्प
सफेद नमक का रेगिस्तान
चांदनी रात में रण का जादू

वाराणसी

उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर दुनियाभर में फेमस है। फरवरी के महीने में वाराणसी का मौसम बेहद आरामदायक होता है और काशी आपको बदल सकती है। यहां का सुकून और दिव्य अनुभव आपके मन को शांति और शुद्धता देने का काम करेंगे।

यहां घूमें

काशी विश्वनाथ दर्शन
गंगा घाट और सुबह की नाव यात्रा
बनारसी खाना और गलियां

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow