Bal Gangadhar Tilak Birth Anniversary: संस्कृत के विद्वान जिन्होंने Kesari अखबार के जरिए जगाई 'पूर्ण स्वराज' की अलख

आज ही के दिन यानी की 23 जुलाई को बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ था। वह भारत के प्रमुख नेता, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और लोकप्रिय नेता थे। उनके नाम के आगे 'लोकमान्य' लगाया जाता था। उन्होंने सबसे पहले ब्रिटिश राज के दौरान पूर्ण स्वराज की मांग उठाई थी। इस कारण बाल गंगाधर तिलक को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का जनक कहा जाता है। उन्होंने 'स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है' का नारा दिया था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर बाल गंगाधर तिलक के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारमहाराष्ट्र के रत्नागिरी में 13 जुलाई 1856 को बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम गंगाधर रामचंद्र तिलक था, वह संस्कृत के विद्वान और शिक्षक थे। मां का नाम पार्वती बाई था। साल 1877 में तिलक ने पुणे के डेक्कन कॉलेज से संस्कृत और गणित विषय की डिग्री हासिल की। इसके बाद मुंबई के सरकार लॉ कॉलेज से LLB पास किया।इसे भी पढ़ें: Swami Vivekananda Death Anniversary: स्वामी विवेकानंद ने 39 साल में क्यों ली थी महासमाधि, जानें Belur Math का वो रहस्यशिक्षकों से मतभेदपढ़ाई पूरी करने के बाद बाल गंगाधर तिलक ने पुणे के एक निजी स्कूल में गणित और अंग्रेजी के शिक्षक बन गए। स्कूल के अन्य शिक्षकों से उनके मतभेद हो गए। ऐसे में 1880 में उन्होंने पढ़ाना छोड़ दिया था। दरअसल, बाल गंगाधर तिलक अंग्रेजी शिक्षा प्रणाली के आलोचक थे। तिलक स्कूलों में ब्रिटिश स्टूडेंट्स की तुलना में भारतीय स्टूडेंट्स के साथ हो रहे दोगले व्यवहार का विरोध करते थे।बाल गंगाधर तिलक ने समाज में फैली छुआछूत के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। तिलक ने दक्खन शिक्षा सोसायटी की स्थापना की। इसकी स्थापना का उद्देश्य भारत में शिक्षा के स्तर को सुधारना है। वहीं तिलक ने मराठी भाषा में मराठा दर्पण और केसरी नामक दो अखबार शुरू किए, जो उस समय काफी ज्यादा लोकप्रिय हुए थे। स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा बनकर तिलक ने ब्रिटिश हुकूमत का विरोध किया और पूर्ण स्वराज की मांग की। केसरी अखबार में छपने वाले लेखों के कारण वह कई बार जेल भी गए।मृत्युवहीं 01 अगस्त 1920 को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का निधन हो गया था।

PNSPNS
Jul 23, 2026 - 23:19
 0
Bal Gangadhar Tilak Birth Anniversary: संस्कृत के विद्वान जिन्होंने Kesari अखबार के जरिए जगाई 'पूर्ण स्वराज' की अलख
आज ही के दिन यानी की 23 जुलाई को बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ था। वह भारत के प्रमुख नेता, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और लोकप्रिय नेता थे। उनके नाम के आगे 'लोकमान्य' लगाया जाता था। उन्होंने सबसे पहले ब्रिटिश राज के दौरान पूर्ण स्वराज की मांग उठाई थी। इस कारण बाल गंगाधर तिलक को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का जनक कहा जाता है। उन्होंने 'स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है' का नारा दिया था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर बाल गंगाधर तिलक के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में 13 जुलाई 1856 को बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम गंगाधर रामचंद्र तिलक था, वह संस्कृत के विद्वान और शिक्षक थे। मां का नाम पार्वती बाई था। साल 1877 में तिलक ने पुणे के डेक्कन कॉलेज से संस्कृत और गणित विषय की डिग्री हासिल की। इसके बाद मुंबई के सरकार लॉ कॉलेज से LLB पास किया।

इसे भी पढ़ें: Swami Vivekananda Death Anniversary: स्वामी विवेकानंद ने 39 साल में क्यों ली थी महासमाधि, जानें Belur Math का वो रहस्य

शिक्षकों से मतभेद

पढ़ाई पूरी करने के बाद बाल गंगाधर तिलक ने पुणे के एक निजी स्कूल में गणित और अंग्रेजी के शिक्षक बन गए। स्कूल के अन्य शिक्षकों से उनके मतभेद हो गए। ऐसे में 1880 में उन्होंने पढ़ाना छोड़ दिया था। दरअसल, बाल गंगाधर तिलक अंग्रेजी शिक्षा प्रणाली के आलोचक थे। तिलक स्कूलों में ब्रिटिश स्टूडेंट्स की तुलना में भारतीय स्टूडेंट्स के साथ हो रहे दोगले व्यवहार का विरोध करते थे।

बाल गंगाधर तिलक ने समाज में फैली छुआछूत के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। तिलक ने दक्खन शिक्षा सोसायटी की स्थापना की। इसकी स्थापना का उद्देश्य भारत में शिक्षा के स्तर को सुधारना है। वहीं तिलक ने मराठी भाषा में मराठा दर्पण और केसरी नामक दो अखबार शुरू किए, जो उस समय काफी ज्यादा लोकप्रिय हुए थे। स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा बनकर तिलक ने ब्रिटिश हुकूमत का विरोध किया और पूर्ण स्वराज की मांग की। केसरी अखबार में छपने वाले लेखों के कारण वह कई बार जेल भी गए।

मृत्यु

वहीं 01 अगस्त 1920 को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का निधन हो गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow