अयांश सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, दून एलीट एकेडमी का नाम रोशन

42वीं इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप में नन्हे स्केटर का शानदार प्रदर्शन

PNSPNS
Nov 2, 2025 - 18:19
Nov 3, 2025 - 22:16
 0
अयांश सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, दून एलीट एकेडमी का नाम रोशन

देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित 42वीं इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप का समापन उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। प्रतियोगिता में शहर के कई नामी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर दून एलीट एकेडमी के नन्हे स्केटर अयांश सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्वाड स्केटिंग (6 वर्ष से कम आयु वर्ग) में स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी गति, संतुलन और आत्मविश्वास ने निर्णायकों व दर्शकों को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता जिला रोलर स्केटिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य बच्चों में फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना था।

दून एलीट एकेडमी के प्राचार्य व शिक्षकों ने अयांश को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow