Avanashi Assembly Seat: Avanashi Seat पर BJP के L Murugan की घेराबंदी, DMK ने नए चेहरे पर खेला बड़ा दांव

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से एक सीट अवनाशी है। इस बार अवनाशी विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस सीट से कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यह अनुसूचित जाति की आरक्षित सीट है। इस सीट पर 23 अप्रैल 2026 को वोटिंग होनी हैं, वहीं 04 मई 2026 को वोटों की गिनती होनी है। अवनाशी विधानसभा सीट को जीतने के लिए सभी सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं।प्रमुख उम्मीदवारअवनाशी विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के एल मुरुगन, डीएमके के डॉ. वी गोकिलामणि, टीवीके के एस कमाली और एनटीके पार्टी के उम्मीदवार वी मेनका के बीच देखने को मिल रहा है। वहीं इस सीट पर कुछ छोटी पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट से कुल 7 उम्मीदवार बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: Tamil Nadu Elections में सभी दलों ने किये बढ़-चढ़कर लुभावने वादे, Welfare को लेकर हो रहा है Warfare?अवनाशी सीट की प्रोफाइल2026 के चुनावों से पहले अवनाशी विधानसभा क्षेत्र में 250,346 रजिस्टर्ड वोटर हैं। जिनमें से 1,19,841 पुरुष वोटर, 1,30,496 महिला वोटर और 9 थर्ड जेंडर कैटेगरी के मतदाता शामिल हैं। वहीं साल 2021 के चुनावों में इस क्षेत्र में 2,80,551 रजिस्टर्ड मतदाता थे। वहीं साल 2016 में इस क्षेत्र में कुल 2,49,571 मतदाता थे।तिरुपुर जिले के अविनाशी विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर लोग खेती करते हैं। यह ग्रामीण इलाके की सीट है और लंबे समय से इस सीट से डीएमके पार्टी को जीत हासिल नहीं हुई है। ऐसे में पहली बार चुनाव लड़ रहे डॉ वी गोकिलामणि को डीएमके ने भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता एल. मुरुगन के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।

PNSPNS
Apr 22, 2026 - 11:46
 0
Avanashi Assembly Seat: Avanashi Seat पर BJP के L Murugan की घेराबंदी, DMK ने नए चेहरे पर खेला बड़ा दांव
तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से एक सीट अवनाशी है। इस बार अवनाशी विधानसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस सीट से कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यह अनुसूचित जाति की आरक्षित सीट है। इस सीट पर 23 अप्रैल 2026 को वोटिंग होनी हैं, वहीं 04 मई 2026 को वोटों की गिनती होनी है। अवनाशी विधानसभा सीट को जीतने के लिए सभी सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार हैं।

प्रमुख उम्मीदवार

अवनाशी विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के एल मुरुगन, डीएमके के डॉ. वी गोकिलामणि, टीवीके के एस कमाली और एनटीके पार्टी के उम्मीदवार वी मेनका के बीच देखने को मिल रहा है। वहीं इस सीट पर कुछ छोटी पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस सीट से कुल 7 उम्मीदवार बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: Tamil Nadu Elections में सभी दलों ने किये बढ़-चढ़कर लुभावने वादे, Welfare को लेकर हो रहा है Warfare?

अवनाशी सीट की प्रोफाइल

2026 के चुनावों से पहले अवनाशी विधानसभा क्षेत्र में 250,346 रजिस्टर्ड वोटर हैं। जिनमें से 1,19,841 पुरुष वोटर, 1,30,496 महिला वोटर और 9 थर्ड जेंडर कैटेगरी के मतदाता शामिल हैं। वहीं साल 2021 के चुनावों में इस क्षेत्र में 2,80,551 रजिस्टर्ड मतदाता थे। वहीं साल 2016 में इस क्षेत्र में कुल 2,49,571 मतदाता थे।

तिरुपुर जिले के अविनाशी विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर लोग खेती करते हैं। यह ग्रामीण इलाके की सीट है और लंबे समय से इस सीट से डीएमके पार्टी को जीत हासिल नहीं हुई है। ऐसे में पहली बार चुनाव लड़ रहे डॉ वी गोकिलामणि को डीएमके ने भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता एल. मुरुगन के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow