Assam Hidden Places: गुवाहाटी के पास मौजूद यह गांव प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग, खूबसूरती देख हो जाएंगे दीवाने

नॉर्थ ईस्ट इंडिया में घूमने जाने वाले सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में असम पहले नंबर पर आता है। यह पूर्वोत्तर भारत में स्थित प्राकृतिक सुंदरता, चार बागानों और जैवविविधता का खजाना है। यह बांग्लादेश और भूटान दोनों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को साझा करता है। यह राज्य गुवाहाटी जैसी खूबसूरत जगह और कामाख्या मंदिर जैसे फेमस धार्मिक स्थल के लिए पूरे देश में फेमस है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको असम के चाय बागों के बीच में स्थित सरलपारा की खासियत और इसकी खूबसूरती के बारे में बताने जा रहे हैं।सरलपारासरलपारा की खासियत और खूबसूरती बताने से पहले आपको सरलपारा असम के कोकराझार जिले में पड़ता है। यह कोकराझार मुख्य शहर से करीब 56 किमी दूर है। सरलपारा, असम की एक ऐसी जगह है, जोकि भूटान सीमा के पास स्थित है। इस वजह से यह जगह पर्यटकों के लिए काफी लोकप्रिय है।इसे भी पढ़ें: Travel Tips: दिल्ली की यमुना में गोवा-मुंबई जैसा क्रूज अनुभव, दिसंबर से शुरू होगा यादगार सफरक्यों फेमस है सरलपाराभूटान सीमा के पास स्थित सरलपारा पूरे असम के सबसे फेमस और खूबसूरत पिकनिक स्पॉट माना जाता है। सरलपारा की शानदार प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़, झरना और घाटियां खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। सरलपारा के आसपास कई खूबसूरत चाय के बागान भी मौजूद हैं, जोकि पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं।सरलपारा में मौजूद घास के मैदान और मैदान के बीच बहने वाली एक छोटी नदी सैलानियों को सबसे ज्यादा अपनी ओर आकर्षित करती है। इसको प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है।यह जगह अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। सरलपारा शानदार और लुभावने सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। सरलपारा कई किस्म के फूलों के लिए भी जाना जाता है।पर्यटकों के लिए क्यों खास है सरलपारायह जगह पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा पिकनिक स्पॉट के रूप में फेमस है। यहां पर स्थानीय ही नहीं बल्कि असम के दूर-दराज से लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए आते हैं।वीकेंड में यहां पर भारी संख्या में लोग परिवार के साथ मौज-मस्ती के लिए पहुंचते हैं। यहां पर कई लोग दोस्तों, परिवार और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते हैं।सरलपारा पर्यटकों के बीच सिर्फ पिकनिक स्पॉक के तौर पर ही नहीं बल्कि एडवेंचर स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर कई पर्यटक हाइकिंग, ट्रेकिंग और कैंपिंग का शानदार लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही सरलपारा की खूबसूरती के बीच यादगार फोटोग्राफी कर सकते हैं।आसपास घूमने की जगहेंसरलपारा के आसपास कई ऐसी शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं। जिसकी खूबसूरती आपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकती है। सरलपारा के आसपास आप बोरनोखोरी गांव, बेटीया जंगल, टी गार्डन और गौरांग नदी जैसी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

PNSPNS
Nov 15, 2025 - 09:05
 0
Assam Hidden Places: गुवाहाटी के पास मौजूद यह गांव प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग, खूबसूरती देख हो जाएंगे दीवाने
नॉर्थ ईस्ट इंडिया में घूमने जाने वाले सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में असम पहले नंबर पर आता है। यह पूर्वोत्तर भारत में स्थित प्राकृतिक सुंदरता, चार बागानों और जैवविविधता का खजाना है। यह बांग्लादेश और भूटान दोनों के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को साझा करता है। यह राज्य गुवाहाटी जैसी खूबसूरत जगह और कामाख्या मंदिर जैसे फेमस धार्मिक स्थल के लिए पूरे देश में फेमस है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको असम के चाय बागों के बीच में स्थित सरलपारा की खासियत और इसकी खूबसूरती के बारे में बताने जा रहे हैं।

सरलपारा

सरलपारा की खासियत और खूबसूरती बताने से पहले आपको सरलपारा असम के कोकराझार जिले में पड़ता है। यह कोकराझार मुख्य शहर से करीब 56 किमी दूर है। सरलपारा, असम की एक ऐसी जगह है, जोकि भूटान सीमा के पास स्थित है। इस वजह से यह जगह पर्यटकों के लिए काफी लोकप्रिय है।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: दिल्ली की यमुना में गोवा-मुंबई जैसा क्रूज अनुभव, दिसंबर से शुरू होगा यादगार सफर


क्यों फेमस है सरलपारा

भूटान सीमा के पास स्थित सरलपारा पूरे असम के सबसे फेमस और खूबसूरत पिकनिक स्पॉट माना जाता है। सरलपारा की शानदार प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़, झरना और घाटियां खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं। सरलपारा के आसपास कई खूबसूरत चाय के बागान भी मौजूद हैं, जोकि पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं।

सरलपारा में मौजूद घास के मैदान और मैदान के बीच बहने वाली एक छोटी नदी सैलानियों को सबसे ज्यादा अपनी ओर आकर्षित करती है। इसको प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है।

यह जगह अपने शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी जाना जाता है। सरलपारा शानदार और लुभावने सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। सरलपारा कई किस्म के फूलों के लिए भी जाना जाता है।

पर्यटकों के लिए क्यों खास है सरलपारा

यह जगह पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा पिकनिक स्पॉट के रूप में फेमस है। यहां पर स्थानीय ही नहीं बल्कि असम के दूर-दराज से लोग परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए आते हैं।

वीकेंड में यहां पर भारी संख्या में लोग परिवार के साथ मौज-मस्ती के लिए पहुंचते हैं। यहां पर कई लोग दोस्तों, परिवार और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंचते हैं।

सरलपारा पर्यटकों के बीच सिर्फ पिकनिक स्पॉक के तौर पर ही नहीं बल्कि एडवेंचर स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर कई पर्यटक हाइकिंग, ट्रेकिंग और कैंपिंग का शानदार लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही सरलपारा की खूबसूरती के बीच यादगार फोटोग्राफी कर सकते हैं।

आसपास घूमने की जगहें

सरलपारा के आसपास कई ऐसी शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं। जिसकी खूबसूरती आपको चंद मिनटों में दीवाना बना सकती है। सरलपारा के आसपास आप बोरनोखोरी गांव, बेटीया जंगल, टी गार्डन और गौरांग नदी जैसी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow