Andhra Pradesh: नांदयाल में पिता ने तीन बेटों की हत्या कर की आत्महत्या

आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर तीन नाबालिग बेटों की हत्या कर दी और बाद में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस बच्चों की मौत के सटीक कारणों की जांच कर रही है और जांच के बाद घटना के संबंध में और अधिक जानकारी सामने आएगी। अल्लागड्डा के पुलिस उपाधीक्षक के. प्रमोद कुमार ने पीटीआई- को बताया, व्यक्ति ने बुधवार को कथित तौर पर अपने तीन नाबालिग बेटों की हत्या कर दी और बाद में उय्यालावाड़ा गांव स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा था और हो सकता है कि इस कारण व्यक्ति ने यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी ने भी अगस्त में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिससे परिवार का दुख और भी बढ़ गया था। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

PNSPNS
Jan 1, 2026 - 18:46
 0
Andhra Pradesh: नांदयाल में पिता ने तीन बेटों की हत्या कर की आत्महत्या

आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर तीन नाबालिग बेटों की हत्या कर दी और बाद में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस बच्चों की मौत के सटीक कारणों की जांच कर रही है और जांच के बाद घटना के संबंध में और अधिक जानकारी सामने आएगी। अल्लागड्डा के पुलिस उपाधीक्षक के. प्रमोद कुमार ने पीटीआई- को बताया, व्यक्ति ने बुधवार को कथित तौर पर अपने तीन नाबालिग बेटों की हत्या कर दी और बाद में उय्यालावाड़ा गांव स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि परिवार आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा था और हो सकता है कि इस कारण व्यक्ति ने यह कदम उठाया होगा।

पुलिस ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी ने भी अगस्त में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिससे परिवार का दुख और भी बढ़ गया था। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow