America Plane Crash: North Dakota की प्रतिनिधि Liz Conmy की मौत, उड़ान भरते ही आग का गोला बना विमान

मिनियापोलिस के उत्तर में स्थित क्रिस्टल हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें नॉर्थ डकोटा की प्रांत प्रतिनिधि और विमान के पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीनेटर टिम मैथर्न ने स्थानीय अखबार ‘स्टार ट्रिब्यून’ से इस विमान हादसे में फार्गो निवासी प्रांत प्रतिनिधि लिज कॉन्मी की मौत की पुष्टि की। नॉर्थ डकोटा डेमोक्रेटिक–नॉनपार्टिजन लीग पार्टी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनकी मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि कॉन्मी सार्वजनिक शिक्षा, पर्यावरण और पारदर्शिता की सशक्त पैरोकार थीं। पार्टी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। प्रतिनिधि लिज कॉन्मी का जाना हमारे प्रांत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।” ब्रुकलिन पार्क पुलिस निरीक्षक मैट राबे के अनुसार, शनिवार पूर्वाह्न 11 बजकर 51 मिनट पर विमान दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पाया कि मिनेसोटा के ब्रुकलिन पार्क शहर के एक पार्क में विमान गिरकर आग की लपटों में घिर गया था। राबे ने बताया कि विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि विमान में कितने लोग सवार थे। संघीय विमानन प्राधिकरण (एफएए) के अनुसार, विमान में कुल दो लोग सवार थे। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने पुष्टि की है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान बीच एफ33ए मॉडल का था। जांच दल जल्द घटनास्थल पर पहुंचेगा।

PNSPNS
Apr 26, 2026 - 16:16
 0
America Plane Crash: North Dakota की प्रतिनिधि Liz Conmy की मौत, उड़ान भरते ही आग का गोला बना विमान

मिनियापोलिस के उत्तर में स्थित क्रिस्टल हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें नॉर्थ डकोटा की प्रांत प्रतिनिधि और विमान के पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीनेटर टिम मैथर्न ने स्थानीय अखबार ‘स्टार ट्रिब्यून’ से इस विमान हादसे में फार्गो निवासी प्रांत प्रतिनिधि लिज कॉन्मी की मौत की पुष्टि की।

नॉर्थ डकोटा डेमोक्रेटिक–नॉनपार्टिजन लीग पार्टी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनकी मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि कॉन्मी सार्वजनिक शिक्षा, पर्यावरण और पारदर्शिता की सशक्त पैरोकार थीं। पार्टी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। प्रतिनिधि लिज कॉन्मी का जाना हमारे प्रांत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।”

ब्रुकलिन पार्क पुलिस निरीक्षक मैट राबे के अनुसार, शनिवार पूर्वाह्न 11 बजकर 51 मिनट पर विमान दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पाया कि मिनेसोटा के ब्रुकलिन पार्क शहर के एक पार्क में विमान गिरकर आग की लपटों में घिर गया था। राबे ने बताया कि विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि विमान में कितने लोग सवार थे। संघीय विमानन प्राधिकरण (एफएए) के अनुसार, विमान में कुल दो लोग सवार थे। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने पुष्टि की है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान बीच एफ33ए मॉडल का था। जांच दल जल्द घटनास्थल पर पहुंचेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow