AI Impact Summit में शामिल नहीं होंगे इस बड़ी चिप कंपनी के CEO,

एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन्सेन हुआंग अगले सप्ताह होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए नई दिल्ली नहीं जा रहे हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से कार्यकारी उपाध्यक्ष जय पुरी के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा। कंपनी के एक बयान के अनुसार अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण, जेन्सेन हुआंग इस समय भारत की यात्रा करने में असमर्थ हैं। एनवीडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष जय पुरी के नेतृत्व में एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल भारत के असाधारण एआई शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स, डेवलपर्स और देश के एआई बुनियादी ढांचे का निर्माण करने वाले भागीदारों को सम्मानित करने के लिए भारत में उपस्थित रहेगा।इसे भी पढ़ें: Tech Sector में AI का बड़ा असर, Entry-Level Jobs घटीं, AI Skills वालों की हुई बंपर डिमांडहालांकि कंपनी ने कहा कि हुआंग की अनुपस्थिति में कार्यकारी उपाध्यक्ष जय पुरी के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस शिखर सम्मेलन में शामिल होगा। बयान के अनुसार, जय पुरी के नेतृत्व में एनवीडिया का प्रतिनिधिमंडल भारत के एआई शोधकर्ताओं, स्टार्टअप, डेवलपर्स और देश के एआई बुनियादी ढांचे का निर्माण करने वाले भागीदारों के साथ संवाद करेगा। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक यहां प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में होना है। एनवीडिया अपने तेज प्रोसेसिंग वाले जीपीयू सर्वर के कारण वैश्विक कृत्रिम मेधा (एआई) पारिस्थितिकी में दबदबा रखने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है।इसे भी पढ़ें: डीपफेक का धोखा और डिजिटल सख्त नियमों की अनिवार्यताइंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाला है। हुआंग, जो बुधवार को नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करने वाले थे, इस समिट के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक माने जा रहे थे। इस समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को करेंगे। एनवीडिया अपने जीपीयू सर्वरों के कारण एआई इकोसिस्टम में एक प्रमुख खिलाड़ी है।

PNSPNS
Feb 15, 2026 - 19:34
 0
एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेन्सेन हुआंग अगले सप्ताह होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए नई दिल्ली नहीं जा रहे हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से कार्यकारी उपाध्यक्ष जय पुरी के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा। कंपनी के एक बयान के अनुसार अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण, जेन्सेन हुआंग इस समय भारत की यात्रा करने में असमर्थ हैं। एनवीडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष जय पुरी के नेतृत्व में एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल भारत के असाधारण एआई शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स, डेवलपर्स और देश के एआई बुनियादी ढांचे का निर्माण करने वाले भागीदारों को सम्मानित करने के लिए भारत में उपस्थित रहेगा।

इसे भी पढ़ें: Tech Sector में AI का बड़ा असर, Entry-Level Jobs घटीं, AI Skills वालों की हुई बंपर डिमांड

हालांकि कंपनी ने कहा कि हुआंग की अनुपस्थिति में कार्यकारी उपाध्यक्ष जय पुरी के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस शिखर सम्मेलन में शामिल होगा। बयान के अनुसार, जय पुरी के नेतृत्व में एनवीडिया का प्रतिनिधिमंडल भारत के एआई शोधकर्ताओं, स्टार्टअप, डेवलपर्स और देश के एआई बुनियादी ढांचे का निर्माण करने वाले भागीदारों के साथ संवाद करेगा। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक यहां प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में होना है। एनवीडिया अपने तेज प्रोसेसिंग वाले जीपीयू सर्वर के कारण वैश्विक कृत्रिम मेधा (एआई) पारिस्थितिकी में दबदबा रखने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक है।

इसे भी पढ़ें: डीपफेक का धोखा और डिजिटल सख्त नियमों की अनिवार्यता

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाला है। हुआंग, जो बुधवार को नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करने वाले थे, इस समिट के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक माने जा रहे थे। इस समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को करेंगे। एनवीडिया अपने जीपीयू सर्वरों के कारण एआई इकोसिस्टम में एक प्रमुख खिलाड़ी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow