AI स्कूल: महिलाओं के लिए भय से निकलकर मज़बूती का रास्ता
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) दुनिया को नई दिशा दे रही है और UN Women संस्था यह सुनिश्चित कर रही है कि महिलाएँ इस बदलाव को केवल अपनाएँ ही नहीं, बल्कि उसे आकार भी दें. इसी उद्देश्य से UN Women के एशिया-प्रशान्त क्षेत्रीय कार्यालय ने AI School शुरू किया है. यह एक अभिनव ऑनलाइन कार्यक्रम है, जो महिलाओं और लैंगिक समानता समर्थकों को सामाजिक बदलाव, पैरोकारी एवं संगठनात्मक परिवर्तन के लिए AI का सशक्त उपयोग करना सिखाता है. यूएन वीमेन एआई स्कूल के संस्थापक और संस्था के पैरोकारी, अभियान एवं नवाचार समन्वयक इमाद करीम ने यूएन न्यूज़ के साथ एक ख़ास बातचीत में इसकी विस्तृत जानकारी दी.
What's Your Reaction?