7 बार गिरो, 8 बार उठो...पीएम मोदी को मिलने वाली दारुमा डॉल की कुछ ऐसी है कहानी
टोक्यो में शोरिनजान दारुमा-जी मंदिर के मुख्य पुजारी रेव सेशी हिरोसे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दारुमा गुड़िया भेंट की, जो सौभाग्य का प्रतीक एक पारंपरिक जापानी गुड़िया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा पर हैं, इस दौरान वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। जापानी कल्चर में इसे दृढ़ता, नवीनीकरण और आध्यात्मिक एकाग्रता का एक प्रतीक माना जाता है। इसके साथ एक खास जापानी मुहावरा भी जुड़ा हुआ है, जिसका अर्थ है, 'सात बार गिरो, आठ बार उठो'। असल में इस गुड़िया का डिजाइन ऐसा होता है कि इसे नीचे से धकेलने पर यह हमेशा सीधे खड़ी हो जाती है।दारुमा गुड़िया क्या है?दारुमा गुड़िया एक खोखली, गोल, जापानी पारंपरिक गुड़िया है जिसे बौद्ध धर्म की ज़ेन परंपरा के संस्थापक बोधिधर्म के आधार पर बनाया गया है।ये गुड़िया, हालाँकि आमतौर पर लाल रंग की होती हैं और भारतीय भिक्षु बोधिधर्म को दर्शाती हैं, लेकिन क्षेत्र और कलाकार के आधार पर इनके रंग और डिज़ाइन में काफ़ी भिन्नता होती है। इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का जापान से दशकों पुराना कनेक्शन, मुख्यमंत्री के तौर पर 2007 में कई डील की थी सीलइसका क्या महत्व है?माना जाता है कि ये गुड़िया सौभाग्य लाती हैं और जापानी कहावत सात बार गिरो, आठ बार उठो को चरितार्थ करती हैं।परंपरागत रूप से जापानी लोग कोई भी लक्ष्य निर्धारित करने से पहले उसकी एक आँख पर रंग लगाते हैं।दूसरी आँख तब तक खाली रहती है जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता। यह आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की याद दिलाती है।प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्रियों से मुलाकात कीइससे पहले मोदी ने टोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्रियों योशीहिदे सुगा और फुमियो किशिदा से मुलाकात की। मोदी ने कहा कि उन्होंने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा के साथ भारत-जापान सहयोग को और मज़बूत करने के उपायों पर चर्चा की।#WATCH | Tokyo | Chief Priest of Shorinzan Daruma-Ji Temple presents Daruma Doll to PM Modi(Video source: ANI/DD) pic.twitter.com/m4alaRQBMZ— ANI (@ANI) August 29, 2025
दारुमा गुड़िया क्या है?
इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी का जापान से दशकों पुराना कनेक्शन, मुख्यमंत्री के तौर पर 2007 में कई डील की थी सील
इसका क्या महत्व है?
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की
#WATCH | Tokyo | Chief Priest of Shorinzan Daruma-Ji Temple presents Daruma Doll to PM Modi
(Video source: ANI/DD) pic.twitter.com/m4alaRQBMZ— ANI (@ANI) August 29, 2025
What's Your Reaction?