30 कमरों के 'माया महल' में रहेंगी मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता, AAP ने लगाया बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी सादगी से जीने का दावा करती है और दूसरे नेताओं की जीवनशैली पर सवाल उठाती है, वह अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए "माया महल" बना रही है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली की CM के लिए 15-15 कमरों वाली दो बड़ी सरकारी कोठियों को मिलाकर तैयार हो रहा है - मायामहल। इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: अपने लिये Sheesh Mahal बनवाने वाली AAP ने Delhi CM Rekha Gupta के बंगले को बताया Maya Mahalकिराड़ी से आप विधायक अनिल झा ने आरोप लगाया, “भाजपा हमेशा सादगी से रहने का दावा करती रही है और दूसरी पार्टियों के नेताओं की जीवनशैली पर सवाल उठाती रही है। लेकिन अब हमें विश्वसनीय जानकारी मिल रही है कि मुख्यमंत्री को अगल-बगल के दो बंगले आवंटित किए जाने की संभावना है - 1/8 और 2/8 राज निवास मार्ग, जिनमें से प्रत्येक में 15 कमरे हैं। नवीनीकरण के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।”  इसे भी पढ़ें: भाजपा के किरीट पटेल पर उपचुनाव के हलफनामे में कार के स्वामित्व की जानकारी छिपाने का आरोप, AAP ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराईइन आरोपों पर दिल्ली सरकार या भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। विधायक ने दावा किया कि तैयारियों में निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने के लिए 62 केवीए के 14 उच्च क्षमता वाले जनरेटर लगाना भी शामिल है। उन्होंने कहा, “अब दिल्ली का शासन यहीं से चलेगा - ‘माया महल’। वही भाजपा नेता जो खर्च के लिए अरविंद केजरीवाल पर हमला करते थे, अब चुप हैं।” इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास को “शीश महल” करार दिया था।

PNSPNS
Jun 8, 2025 - 03:30
 0
30 कमरों के 'माया महल' में रहेंगी मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता, AAP ने लगाया बड़ा आरोप
आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी सादगी से जीने का दावा करती है और दूसरे नेताओं की जीवनशैली पर सवाल उठाती है, वह अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए "माया महल" बना रही है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली की CM के लिए 15-15 कमरों वाली दो बड़ी सरकारी कोठियों को मिलाकर तैयार हो रहा है - मायामहल।
 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: अपने लिये Sheesh Mahal बनवाने वाली AAP ने Delhi CM Rekha Gupta के बंगले को बताया Maya Mahal


किराड़ी से आप विधायक अनिल झा ने आरोप लगाया, “भाजपा हमेशा सादगी से रहने का दावा करती रही है और दूसरी पार्टियों के नेताओं की जीवनशैली पर सवाल उठाती रही है। लेकिन अब हमें विश्वसनीय जानकारी मिल रही है कि मुख्यमंत्री को अगल-बगल के दो बंगले आवंटित किए जाने की संभावना है - 1/8 और 2/8 राज निवास मार्ग, जिनमें से प्रत्येक में 15 कमरे हैं। नवीनीकरण के आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।” 
 

इसे भी पढ़ें: भाजपा के किरीट पटेल पर उपचुनाव के हलफनामे में कार के स्वामित्व की जानकारी छिपाने का आरोप, AAP ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई


इन आरोपों पर दिल्ली सरकार या भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। विधायक ने दावा किया कि तैयारियों में निर्बाध बिजली सुनिश्चित करने के लिए 62 केवीए के 14 उच्च क्षमता वाले जनरेटर लगाना भी शामिल है। उन्होंने कहा, “अब दिल्ली का शासन यहीं से चलेगा - ‘माया महल’। वही भाजपा नेता जो खर्च के लिए अरविंद केजरीवाल पर हमला करते थे, अब चुप हैं।” इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास को “शीश महल” करार दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow