12/12 Portal Significance: मनचाही इच्छा को पूरा करने के लिए 12 दिसंबर हैं बेहद खास, इस तरीके से करें मेनिफेस्टेशन!

माना जाता है कि हर साल 12 दिसंबर को एक शक्तिशाली ऊर्जात्मक द्वार खुलते हैं, जिसे 12/12 पोर्टल कहा जाता है। अंक ज्योतिष में 12 को गुरु का अंक माना जाता है, जो आध्यात्मिक उन्नति, पूर्णता और उच्च चेतना का प्रतीक है। इसी कारण यह दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है और इच्छाओं की पूर्ति या किसी नए लक्ष्य की शुरुआत के लिए अनुकूल माना जाता है। साल के अंतिम महीने में आने के कारण यह तिथि अंत और नई शुरुआत का संकेत भी देता है।  अंक ज्योतिष में12/12 पोर्टल को ऊर्जा में वृद्धि का समय माना जाता है। इस दौरान ध्यान, आत्म-विकास और मेनिफेस्टेशन ज्यादा प्रभावी माने जाते हैं। कई लोग इस दिन आध्यात्मिक साधना करके अपने सपनों को वास्तविकता में बदलने का प्रयास करते हैं। चूंकि यह साल का अंतिम पोर्टल होता है, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। यदि आप भी अपनी इच्छाओं को पूर्ण करना चाहती हैं, तो कुछ सरल तकनीकों से मेनिफेस्टेशन को अधिक शक्तिशाली बनाया जा सकता है। आइए आपक बताते हैं कैसे करें 12/12 पोर्टल के दिन मेनिफेस्टेशन।क्या है 12/12 पोर्टल?12/12 पोर्टल उस ऊर्जावान प्रवेश द्वार को दिखाता है जो हर साल 12 दिसंबर को खुलता है। हर साल जब दिसंबर के महीने में 12 तारीख आती है, तो यह इन ऊर्जाओं को बढ़ाती है। ऐसा माना जाता है कि यह विशेष दिन आत्मनिरीक्षण, उपचार और अभिव्यक्ति के लिए एक शक्तिशाली समय होता है। अगर आप इस दिन अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए मेनिफेस्ट करती हैं तो जल्द ही आपको इसके शुभ फल मिलते हैं और आपके सपने पूर्ण हो सकते हैं।12 दिसंबर को कैसे करें मेनिफेस्टेशनयदि आप अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ विशेष उपाय जरुर ट्राई करें। 12 दिसंबर को यह दिन बेहद ही खास है। आपको बता दें कि, यह दिन बुरी चीजों को खत्म को खत्म करने और अच्छी चीजों को अजमाने  का है। इस दिन आपको अपने जीवन में बुरी चीजों से बचने के लिए भी मेनिफेस्टेशन करना चाहिए।इसके लिए आप एक खाली कागज लें और अपनी उन 12 चीजों के बारे में लिखें, जो चीजें आप अपने जीवन से दूर करना चाहते हैं। इसके अलावा, आप कोई एक ही चीज को 12 बार लिख सकते हैं और इस दिन दोपहर के ठीक 12 बजकर 12 मिनट पर इस पेपर को जला दें। इससे आपके जीवन की सारी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होगी। अब आप दूसरे खाली पेपर में अपनी उन इच्छाओं को लिखें जिन्हें आप पूरा करना चाहते हैं और इसे आप मंदिर में रख सकते हैं। यह उपाय करने से आपकी सारी इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं।

PNSPNS
Dec 11, 2025 - 09:43
 0
12/12 Portal Significance:  मनचाही इच्छा को पूरा करने के लिए 12 दिसंबर हैं बेहद खास, इस तरीके से करें मेनिफेस्टेशन!
माना जाता है कि हर साल 12 दिसंबर को एक शक्तिशाली ऊर्जात्मक द्वार खुलते हैं, जिसे 12/12 पोर्टल कहा जाता है। अंक ज्योतिष में 12 को गुरु का अंक माना जाता है, जो आध्यात्मिक उन्नति, पूर्णता और उच्च चेतना का प्रतीक है। इसी कारण यह दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है और इच्छाओं की पूर्ति या किसी नए लक्ष्य की शुरुआत के लिए अनुकूल माना जाता है। साल के अंतिम महीने में आने के कारण यह तिथि अंत और नई शुरुआत का संकेत भी देता है।
 
अंक ज्योतिष में12/12 पोर्टल को ऊर्जा में वृद्धि का समय माना जाता है। इस दौरान ध्यान, आत्म-विकास और मेनिफेस्टेशन ज्यादा प्रभावी माने जाते हैं। कई लोग इस दिन आध्यात्मिक साधना करके अपने सपनों को वास्तविकता में बदलने का प्रयास करते हैं। चूंकि यह साल का अंतिम पोर्टल होता है, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। यदि आप भी अपनी इच्छाओं को पूर्ण करना चाहती हैं, तो कुछ सरल तकनीकों से मेनिफेस्टेशन को अधिक शक्तिशाली बनाया जा सकता है। आइए आपक बताते हैं कैसे करें 12/12 पोर्टल के दिन मेनिफेस्टेशन।

क्या है 12/12 पोर्टल?

12/12 पोर्टल उस ऊर्जावान प्रवेश द्वार को दिखाता है जो हर साल 12 दिसंबर को खुलता है। हर साल जब दिसंबर के महीने में 12 तारीख आती है, तो यह इन ऊर्जाओं को बढ़ाती है। ऐसा माना जाता है कि यह विशेष दिन आत्मनिरीक्षण, उपचार और अभिव्यक्ति के लिए एक शक्तिशाली समय होता है। अगर आप इस दिन अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए मेनिफेस्ट करती हैं तो जल्द ही आपको इसके शुभ फल मिलते हैं और आपके सपने पूर्ण हो सकते हैं।

12 दिसंबर को कैसे करें मेनिफेस्टेशन

यदि आप अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ विशेष उपाय जरुर ट्राई करें। 12 दिसंबर को यह दिन बेहद ही खास है। आपको बता दें कि, यह दिन बुरी चीजों को खत्म को खत्म करने और अच्छी चीजों को अजमाने  का है। इस दिन आपको अपने जीवन में बुरी चीजों से बचने के लिए भी मेनिफेस्टेशन करना चाहिए।

इसके लिए आप एक खाली कागज लें और अपनी उन 12 चीजों के बारे में लिखें, जो चीजें आप अपने जीवन से दूर करना चाहते हैं। इसके अलावा, आप कोई एक ही चीज को 12 बार लिख सकते हैं और इस दिन दोपहर के ठीक 12 बजकर 12 मिनट पर इस पेपर को जला दें। इससे आपके जीवन की सारी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होगी। अब आप दूसरे खाली पेपर में अपनी उन इच्छाओं को लिखें जिन्हें आप पूरा करना चाहते हैं और इसे आप मंदिर में रख सकते हैं। यह उपाय करने से आपकी सारी इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow