सूडान: दारफ़ूर, 'मानव पीड़ा का केन्द्र बिन्दु', बेरोकटोक सहायता मार्ग का आग्रह
आपात राहत मामलों के लिए यूएन अवर महासचिव टॉम फ़्लैचर ने अपनी सूडान यात्रा से लौटने के बाद अल फ़शर में परिस्थितियों को बयाँ करते हुए कहा कि वो शहर एक अपराध स्थल बन चुका है. उन्होंने बताया कि देश पर नियंत्रण हासिल करने के लिए युद्धरत पक्षों के साथ ‘उपयोगी’ व ‘सख़्त’ बातचीत हुई है, और हिंसक टकराव में फँसे हताश लोगों तक सहायता पहुँचाने के लिए आग्रह किया गया है.
What's Your Reaction?